Skip to main content

राजस्थान के कथाकार चरण सिंह पथिक और अपनी उजबक की तरह आदत




कल रात राजस्थान के कथाकार चरण सिंह पथिक को सत्यनारायण देवास लेकर आया था, जो यहाँ तीन चार दिन रहेंगे, रात में उनसे डा प्रकाशकांत जी के यहाँ खूब गप्प की और समझा की हिन्दी कहानी में खासकरके ग्रामीण पृष्ठ भूमि की कहानियों के सामने क्या चुनौतियां है . बात ही बात में मैंने एक सवाल पूछा की यदि बूढ़ी काकी, चीफ की दावत , बूढ़े का उत्सव और पीली छतरी जैसी कहानियों को आज के सन्दर्भ में ग्रामीण चरित्र या आंचल
िक बातों के परिपेक्ष्य में आंका जाए तो क्या निकलेगा.....और क्या आज का कथाकार क्या उसी नजरिये से ग्राम जीवन को देखता है जो प्रेमचंद देखते थे .......या आज की अधिकाँश कहानियों में दलित, वंचित और उपेक्षित लोग काफी आ रहे है जैसे सत्यनारायण की कहानी में पर आज भी गाँव की आधे से ज्यादा बातें छूट रही है , तरुण भटनागर की कहानी का भी जिक्र हुआ और विनोद कुमार शुक्ल का भी जो एक नए तरह के फ्रेमवर्क लेकर आते है पर क्या इनमे भी सम्पूर्ण ग्राम जीवन है.....................सवाल तो बहुत है बस सिलसिलेवार इमानदारी से जवाब खोजने वाला चाहिए.....चर्चा में बहादुर पटेल, दिनेश पटेल, सत्यनारायण, प्रकाशकांत जी, सुनील चतुर्वेदी, मनीष वैद्य , चरण सिंह पथिक शामिल थे, और अपनी तो आदत है ही की उजबक की तरह से सवाल पूछे जाए........

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...