Skip to main content

Post of 12 Nov 2023 Diwa;i Wishes

 "दीवाली की शुभकामनाएँ" - इतना लिखा तो भी चलेगा, मुआफ़ कीजिये 5 दिनों तक फूल - पत्ती, सोने - चाँदी , दीयों और बाती के फोटो का कचरा, रंगोली और वीडियो के क्लिप्स भेजकर मोबाइल की हत्या में शरीक ना हो, इतना समय भी नही कि फूल पत्ती का कचरा पटाखों के कचरे की तरह रोज सुबह मोदी की कचरा गाड़ी में डालने के लिये बुहार कर समय गवाएँ

कविताएँ, श्लोक, मंत्र - तंत्र, विधि - विधान, मुहूर्त का समय, क्या खरीदे और क्या नही, परिवार के भव्य 70 - 80 फोटो, भगवानों के फोटो, सदवचन, ज्ञान विज्ञान, राम कथा के किस्से, ओशो के प्रवचन, इंस्टाग्राम की घटिया रील्स, आपके भद्दे वीडियो, अयोध्या दीप रिकॉर्ड के वीडियो, इस सरकार के भयानक झूठ वाले जानकारियों से भरे कॉपी - पेस्ट आईटी सेल का कचरा तो बिल्कुल ना भेजें - अपनी वाल पर सब करें, पूरे जिले के फोटो चैंप दें, मुझे बख़्श दें प्लीज़
लक्ष्मी जी के फोटू भेजते है आप लोग, बाद में डिलीट करता हूँ तो बटुआ खाली हो जाता है, लक्ष्मी माँ नाराज होकर अडाणी के घर चली जाती है, भोत डर लगता है रे बाबा भगवान जी के फोटू डिलीट करने में - इसलिये के रियाँ कि भेज़ो ई मत
और इसके बाद अभी से कह रहा छठ पूजा के गीत और छठ मैया की कहानी, नदी तालाब के फोटो, टोकरा उठाये रंग - बिरंगे फोटो भेजने से बचें
अंतिम विकल्प ब्लॉक करना ही होगा जनाब
और अंत में आपका अग्रिम आभार, शुभकामनाएँ और स्नेह, दुआएँ


Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...