Skip to main content

Khari Khari Karwa Chauth 1 November 2023 's Post

करवा चौथ का उलूक राज और राजे

◆●●◆
फेसबुक पर पति-पत्नी के सुंदर-सुंदर फोटो देखें दमकते और चमकते हुए, पर जब छत पर निकलकर बाहर देखा तो पत्नियाँ तो बहुत सुंदर सज कर खड़ी है और पति महाशय फटी बनियान में और लक्स, अमूल माचो, जॉकी से लेकर एकदम देसी पट्टे वाली हवादार चड्डी पहनकर खड़े हैं कि सारी शीतल मंद बयार और सप्तपर्णी, रातरानी, मोगरे, शिऊली, मधु मालती और गुलाब की गंध से तन - बदन महक उठे, करवा चौथ के उपलक्ष्य में
आंखों में नींद है, पत्नी उन्हें तक रही है चलनी से और पति महाशय पड़ोस की छत पर भाभी पर नजर गड़ाए खड़े है, उधर भाभी के सैया दफ़्तर की भाभी को इंस्टाग्राम पर लाइव देखकर चाँद से दुआ कर रहें कि अंगले जन्म मुझे बॉस ही कीजो, मोहल्ले के लौंडे गली के चक्कर लगा रहे कि कोई छत खाली दिखे भैया विहीन तो सब्स्टीट्यूट बनकर हो आये, साला चलनी में थोबड़ा देखने से उम्र बढ़ती तो दुनिया भर के सैनिकों की बीबियां सारी चलनी ही खरीद लेती और भूखा रहना तो पूरी आधी आबादी का नसीब है
क्या ही किया जाए, साला हर साल का येईच सच है, सब ससुरे मज़ाक उड़ायेंगे, दिनभर ज्ञान पेलेंगे और रात को उल्लू के माफ़िक खड़े हो जायेंगे बीबी के सामने जो ब्यूटी एप से फोटो खिंचवाने का शौक रखती है
अपुन नहीं किसी को बधाई देगा और ना किसी के फोटो को लाइक करेगा , सब माया है साली, असलियत और फेसबुक की दुनिया का सच में बहुत बड़ा अंतर है रे बाबा, ससुरे सारे के सारे प्रगतिशील आज घर है दिनभर से और कथा सुन और बुन रहें है, किरान्ति देवियाँ भी मेकअप करके चरणों की धूल फांक रही है, कल से फिर जेंडर, स्त्री मुक्ति और रायता फैलाने आयेंगी यहां ससुरियाँ
ब्यूटी पार्लर पर जितना रूपया उजाड़ रही हो बापड़े पति का, उसको एक ढंग की चड्ढी तो खरीद कर दे दो श्रीमती जी ताकि चाँद तो शर्मा ना जाये और ये निर्भया और दामिनी बनने के खेल बन्द करो, तुम्हारी वजह से सारे कानून पुरुषों के खिलाफ बन गए है जो फटी चड्ढी में खड़े होकर उल्लू के माफ़िक अपनी पूजा चलनी से करवा रहे है - जिसमे कुछ नही ठहरता
बस अब थोड़े दिन में छठ का ग़दर होगा, बेचारा जुकर बर्ग कितना स्पेस रखेगा भाई आपके क्रिया कलापों के लिए
भगवान से डरो उल्लूक और उल्लूकियों
[ हर्ट होने वाले यहाँ ज्ञान ना दें वरना हक़ीक़ते जो और कड़वी है, का घोल नाक बंद कर पिला दिया जायेगा और सारी प्रगतिशीलता निकाल दी जायेगी ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...