Skip to main content

Election Day 17 Nov 2023 - Post of 17 Nov 2023

 मप्र के मतदाताओं से 

------
भाजपा ने 20 वर्षों में ऐसा नही कि काम कुछ भी नही किया - व्यापमं से लेकर अवैध खनिज खनन और भ्रष्टाचार, कुपोषण, महिला हिंसा में नाम रोशन किया है, तमाम मंत्री से संतरी तक गले गले तक डूबे है और शिवराज सरकार के क्या ही कहने, इतने लोकतांत्रिक है शिवराज कि गत 20 वर्षों से एकछत्र राज कर रहे है कोई दूसरा योग्य नेतृत्व उभरा ही नही - जो भी आने की कोशिश करता या तो उसे निपटा।देते या षडयंत्र करके बदनाम कर देते 

शिवराज सरकार और वे खुद अब ना सत्ता लायक रहें है ना किसी और योग्य, ऊपर से नोटबंदी और तमाम तरह के टैक्सेस मध्यवर्ग को लादकर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त रेवड़ी बांटने वाली मोदी सरकार के भ्रष्ट नुमाइंदे है
◆◆◆

देवास के मतदाताओं से
-------
गत 40 वर्षों से राजमहल का देवास सीट पर कब्जा रहा है और पूर्व विधायक तो फिर भी ठीक ही थे, हालांकि उन्होंने किया कुछ नही नशे में धुत्त रहते थे, जब उच्च शिक्षा मंत्री थे तो मैने एक कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया था तो मंच पर चढ़ने की नही बन रही थी और मंच पर बैठे तत्कालीन राज्यपाल श्री बलराम जाखड़ ने कहा था "संदीप जी देखिये, आपके प्रतिनिधि को और इस शिक्षा मंत्री को" ख़ैर और उनके देहांत के बाद माँ बेटे ने मिलकर जो शहर का सत्यानाश किया है वह शर्मनाक है 

जिस विधायक को महारानी होने का गुरूर हो और जो महल से बाहर कभी निकलती ना हो, जिसका शहर में एक दफ्तर न हो उसके बारे ने क्या ही कहा जाए 

यदि आपने इस बार इस सामंती विधायक को नही बदला तो आगे उजबको की लम्बी श्रृंखला है 
◆◆●

एक हिन्दू और संविधान की कानूनी समझ होने के नाते इतना जरूर कह सकता हूँ कि भाजपा ना हिन्दूओं की पार्टी है और ना इनका हिन्दू धर्म से कोई लेनदेन है - ये लोग निहायत ही घटिया, साम्प्रदायिक , स्वार्थी, धन के लोलुप, कार्पोरेट्स के गुलाम और भ्रष्ट लोग है जिन्होंने 2014 से देश और पिछले 20 वर्षों से मप्र को बर्बाद कर दिया है 

सोच समझकर वोट दें, भले नोटा करें पर मतदान अवश्य करें

[ अस्थाई पोस्ट ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...