Skip to main content

Khari Khari - Post of 19 Nov 2023

 आत्ममुग्धता से मै ही नही, बड़े - बड़े तीस मार ख़ाँ तक ग्रसित है और इसका उदाहरण मै तो हूँ ही परन्तु वाट्सएप्प से इंस्टाग्राम तक इस पूरी फौज के दर्जनों उदाहरण है

सबको सिर्फ शाबाशी चाहिए - लेखक हो या पत्तलकार, रेखांकन करने वाले हो या कवि - कहानीकार या प्रकाशक या कोई और , माड़साब लोग्स तो पढ़ाने के अलावा सब कर रहें है सरकार इनसे पाँच साल में चुनाव करवाती है और ये क्लास में बैठकर बच्चों के संग सेल्फी खेल रहें है और पूरी पीढ़ियाँ बर्बाद कर रहें है ऊपर से 2015 -18 में छपी और सेटिंग से पुरस्कृत सड़ी गली किताबें बेचने का धँधा चला रहे है कम्बख़्त
मतलब गजब का खेला है, बहती गंगा में धो लो सब हाथ, अरे आपने कुछ किया तो फ्री में किया या समाज सेवा की - मानदेय, पारिश्रमिक, अनुदान, फेलोशिप, रॉयल्टी कुछ न कुछ तो मिला ही होगा और कुछ नही तो बाबा आदम के ज़माने में छपा किसी कलेक्टर या पटवारी के हाथों मिला प्रमाणपत्र होगा - इसका प्रचार करने की क्या ज़रूरत है यारां, मामला गम्भीर हो रहा आजकल, मेहरबानी करके अपनी उपलब्धियों को मुझे ना परोसे प्लीज़, आप अपनी वाल पर चिपका दें पढ़ लूँगा रुचि हुई तो, मेरे मोबाइल में वैसे ही ससुरे गुड़ मॉर्निंग से लेकर भविष्यफल और जग्गी सद्गुरु से लेकर खेती - किसानी और धीरेंद्र मिश्राओं के प्रवचनों से त्रस्त हूँ - फिर एक ही इलाज बचेगा कि ब्लॉक कर दूं , और ये वादा कि मैं भी कुछ नही भेजूँगा आपको
अरे भाई अपनी वाली वाल पर चैंपकर करो ना प्रदर्शन, प्रमोशन और धँधा मेरे निज फोन में घुसकर क्यों ग़दर मचा रहे हो, नही देखना तुम्हारे पोस्टर, चित्र, रेखांकन या कविता - कहानी या और घर परिवार के चित्र, खानदान के किस्से या जिले भर के लोगों की काँव काँव या शादी की सालगिरह के घटिया फोटो या मुहल्ले के आयोजनों की यादगार तस्वीरें, मैं क्या करूँ यार - तुमने की थी 25 साल पहले शादी मेरे कूँ क्यों सज़ा दे रहे हो गुरू - खुद झेलो ना सास या बीबी को, तुम्हारा शोध पत्र छपा फेसबुक पर लगाओ लिंक, पर मेरे मोबाइल में मत भेज़ो - गाइड पटाओ वही उद्धार करेगा - मैं नही, किस चमन सुतिये ने तुम्हे पीएचडी लायक समझ लिया कि हर कॉपी पेस्ट की फोटॉकॉपी पूरी आकाश गंगा को बांट रहे हो, तुम्हारी बीबी गाती है, बेटा स्केटिंग करता है तो - करें ना, मना नही है - पर मेरे को क्या इससे, मेरे मोबाइल में वो भयंकर कर्कश आवाजें क्यो यारां , तुम्हारी नई शादी हुई तो जीवन भर हनीमून मनाओ - मेरे कूँ कायकूँ गले में हाथ डालें फोटो भेज रहें हो अधनँगे, डाल दूँ क्या किसी पोर्न साइट पर - नही समझें
जाओ भिया, जाओ यार सुबू - सुबू दिमाग़ का दही मत करो, निकल लो पतली गली से

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...