Skip to main content

Khari Khari and other Posts from 27 to 30 May 2026

आरती, अजान, गुरुबाणी का पाठ या चर्च में कैरोल गाने वालों की आवाज ठीक हो तो बढ़िया नहीं तो धर्म को जिस तरह से बड़े - बड़े भोंपू लगाकर अपनी जाति, वर्ग या समुदाय या सबको जो पुण्य बांटने का कार्य है ना उसके बजाय इन सभी बेसुरों को भयानक पाप लगेगा, मतलब रोज - रोज एक ही तरह की किताब से वही - वही चीखते - चिल्लाते है और कर्कश स्वरों से पूरे माहौल का कबाड़ा कर देते है, कितनी कमजोर याददाश्त है कि सदियों से वही गा - बजा रहे हो फिर भी जीवन में अमल नहीं करते
आखिर कब तक वही सब दोहराते रहेंगे, नया क्यों नहीं रचते, ऐसे ही भागवत सुनाने वाले लोग भी कितने वर्षों से एक ही तरह की कहानी कर्कश आवाज में सुनाकर धर्म का नुकसान कर रहें है, कितने अज्ञानी है ये लोग कि अपनी ही भौंडी आवाज को पहचानते नहीं और अपनी आवाज के साथ ढोल मंजीरे और संवादिनी की आवाज भी इतनी बढ़ा देते है कि पूछो मत
हर आरती, अजान या अन्य में आखिर में आते आते ये लोग माइक के सामने लगभग विक्षिप्त हो जाते है और एक ही बात, स्लोगन या नारे को इतना दोहराते है कि लगता है उन्माद और पागलपन का दौरा पड़ा है, इनके साथ वाली भीड़, बच्चे भी अपना दिमाग गिरवी रखकर पगला जाते है और इसके बाद भजन और फिर फिल्मी गानों का शोर - उफ्फ
मतलब ध्वनि प्रदूषण को लेकर किसी को चिंता नहीं है, जिला प्रशासन, पुलिस और राजनेता तो बहरे हो चुके है और इनसे बात करना भी बेकार है, ये सिर्फ प्रवचन दे सकते है और कुछ नहीं और सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट भले ही स्टैंडिंग ऑर्डर निकालते रहें - Who bothers and Who cares .. to hell with
हम सब भयानक रूप से सायकिक हो गए है और धर्म मजहब , विभिन्न आयोजनों और शादी ब्याह के बहाने हम सबने अपने कान फोड़ लिए है, इस बातचीत में जबरन हार्न बजाने वाले, बाइकर्स और वाहनों की बातें शामिल नहीं है
ब्राह्मण होने के नाते हिंदू धर्म को पढ़ा है बहुत और काफी अलग - अलग विषयों के साथ कानून का अध्ययन करने से आज तक यह समझ नहीं आया कि किस धर्म में लिखा है कि कर्कश और घटिया स्वरों में और चार - पांच सौ डेसीबल के डीजे - भोंपू लगाकर और दुनिया को बहरा बनाकर धर्म और अल्लाह ईश्वर की इबादत या प्रार्थना की जाए - कोई ज्ञान ना दें इसलिए बताया कि मराठी कर्मकांडी ब्राह्मण खानदान से आता हूँ, और मेरे घरों में भी तोता रटन्त ज्ञान दान चलता रहता है और शोर का तो पूछो मत
मुबारक हो भारतवासियों
अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान
***
अजीब मूर्ख है सेना को परीक्षा में लगाना सेना के कर्तव्य और यह सेना के काम पर संविधानिक संकट है, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने के बजाय भरमा गया है और ऊटपटांग निर्णय लेकर जनता का और हमारा रूपया बर्बाद कर रहा है, इसे मानसिक चिकित्सालय में भेजो बजाय मंत्रिपद पर बिठाये रखने के, मतलब हद यह है कि CBSE जैसा मजबूत और बरसों से अपनाये हुआ ढांचा भी प्रक्रिया (SOP) एवं विश्वनीयता से परीक्षा नहीं करवा पा रहा तो ऐसे शिक्षा मंत्री का होना देश पर बोझ ही है ना
यदि यह समाचार सही हैं कि एयरफोर्स नीट में मदद करेगी, मतलब क्या प्रशासन, शिक्षा विभाग, पुलिस, देश भर के चार हजार ब्यूरोक्रेट्स और राज्य सरकारें इतनी निकम्मी और नालायक हो चुकी है, मोदी स्वयं निगरानी करेंगे - मतलब इन्हें अब कोई काम नहीं बचा कि प्रधान मंत्री बाकी सब छोड़कर यह करेंगे मन की बात करते करते
जनता को अभी भी समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों ने देश को दीवालिया करके अब अपने मानसिक दीवालियेपन का खुलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है, हर मोर्चे पर फेल हो गए है ये लोग और आप कहते है ये ईद के बहाने या किसी और मुद्दे पर लोगों को बरगला कर विशुद्ध बेवकूफ बना रहें हैं, रोज देश बेच रहें है महंगाई बढ़ाकर अदाणी का पेट भर रहे है, जंगल काटकर हमारी हवा छीन ली और पानी का गृह युद्ध खड़ा कर दिया, पूरा देश कारपोरेट को गिरवी रख दिया है
बोलो हिंदू राष्ट्र
बोलो जय जय सियाराम
***
छोटे कस्बों में कैमरा उठाकर मीडिया की दुकान चलाने वाले सबको साधकर चलते है विधायक, सांसद , महापौर हो या मुहल्ले का कोई टुच्चा नेता, ना इन्हें अनुच्छेद 19 पता है ना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अपना काम बनता और भाड़ में जाए जनता, ये इतने सिलेक्टिव होते है कि इनकी पोस्ट पर आए कमेंट्स से भी ख़ौफ़ होता है कि कही इनके आका नाराज ना हो जाएं
और जिला प्रशासन इनके तलवे चाटता है और ये सब प्रभाष जोशी से लेकर दिलीप पाड़गांवकर के बाप समझते है खुद को, दो अक्षर लिख दें मन से बहुत है
***
"मुसाफिर है हम भी, मुसाफिर हो तुम भी
किसी मोड़ पर फिर मुलाकात होगी"
हर शहर में, बल्कि हर किसी नए मिज़ाज़ वाले शख्स से मिलने में फ़ासले रखने का सबक सीखाने वाले महबूब शायर बशीर बद्र साहब ने आज संसार छोड़ दिया
यह दुनिया अच्छे लोगों से लगातार खाली होते जा रही है, 2005 में जब भोपाल गया था तो सबसे पहले उनसे मिलने गया था, मंजूर एहतेशाम और तमाम वो हस्तियाँ जिनसे भोपाल होना होता था, से मिलना हो जाता था, वे कई महफिलों की सदारत करते थे, मंजूर साहब जब गुजरे तो बहुत दुखी हुआ था, और जब 2014 भोपाल छोड़ा था तो बशीर साहब से मिलने गया था, बोले थे - "आते रहना, यहां भी घर है तुम्हारा", पिछली बार गया था तो मिलने गया पर बहुत बीमार थे, बस हाथों में मेरा हाथ लेकर धीरे - धीरे कुछ बुदबुदा रहें थे, आज उनके जाने से भोपाल में एक घर और खत्म हो गया
अफसोस है उनके जाने का, पर यह सुकून है कि मैंने बशीर साहब को देखा और सुना है, उनसे लंबी - लंबी बात की है
अपने महबूब शायर को खिराजे अकीदत और अंतिम जोहार
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...