Skip to main content

Khari Khari and other Posts from12 to 15 May 2026

बढ़ ही गए आखिर पेट्रोल - डीजल के भाव, हो गई चुनाव की नौटंकी, राजा बाबू विदेश से ही अप्रूव कर दिया
इस सरकार ने बारह सालों में देश को सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी ही दी है, अस्सी करोड़ मुफ्तखोरों को राशन बांट रहा है और ऊपर से कह रहा है कि सोना मत खरीदो - मतलब कितना नासमझ और भोला भंडारी है यह मणिशंकर कि कहा नहीं जा सकता
जनता को ऐसा ही बैसाखनंदन चाहिए़ - क्योंकि गौमूत्र पीकर और गोबर खाकर दिमाग ऐसे ही घटिया शख्स को वोट दे सकते है, हर मोर्चे पर असफल आदमी को जब आप चुनोगे - जो अपने ही सुख और आत्म प्रशंसा में व्यस्त रहता है और दिन में पचास बार कपड़े बदलकर अपने ही फोटो शूट करवाता रहता है - तब और क्या ही करेगा अनपढ़ , कारपोरेट का गुलाम
अभी तो 2050 तक इसे ही बनाओ - जब तक ये आपको बेच ना दें या सड़क पर लाकर नंगा न कर दें, अपना खून ना बेचना पड़े या आपकी औलादें भूखी ना मरें , दिमाग गिरवी रखकर सनातनी बनिए और भजन करिए जनता जनार्दन
खूब बधाई महंगाई राक्षस की
***
हर संत का एक अतीत होता है और हर दुष्ट का एक भविष्य होता है बस इतना अगर हम सोच और समझ लें तो जीवन धन्य हो जाएगा
***
इधर कुछ बुद्धिजीवी, रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स, सेना के भ्रष्ट और तानाशाह रहे अफसर, डॉक्टर, इंजीनियर, जजेस, वकील या मीडिया के दल्ले मोदी की अपील को गैस सब्सिडी सरेंडर करने की अपील से जोड़कर, सोना ना खरीदने के लिए गंभीर मामला बताकर, या उसके विदेश दौरों को जायज ठहरा रहे है , वे ये भूल रहे है कि तीन दिन में इस भांड ने कोलकाता, गौहाटी और सोमनाथ में एक छोटे राष्ट्र के बराबर का बजट खर्च कर डाला और जनता को ज्ञान दे रहा समर्पण का
दुख तब होता है - जब हमारे बुद्धिजीवी या नीति निर्माता इस मोदी सरकार के सारे काले कारनामों और धत् कर्मों को जायज ठहराने लगते है, बारह वर्षों में जहां कुछ काम ठीक किया वही ज्यादातर काम गलत और नाजायज है, संविधान तक को नहीं छोड़ा इन लोगों ने
चुनाव जीतने की हवस ने इन फर्जी लोगों को घटिया स्तर पर ला दिया है और पूरे देश में अंधभक्त हर तरह से परास्त होने के बाद भी पिछलग्गू बने हुए है, NEET से लेकर विदेश नीति पर नहीं बोल रहे कोई, खैर , मोदी नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल तो क्या जगजीवनराम, गुलजारीलाल नंदा, वीपी सिंह या मोरारजी तक की बराबरी नहीं कर सकता कभी
शर्मनाक है इन सबके कृत्य, जीवन भर अवैध रूप से कमाने के बाद, मोटी पेंशन और लाभ पाने के बाद इन भरे पेट लोगों को जिनका आम लोगों से कोई लेनादेना नहीं वे आकर जनता को दोषी ठहरा रहें है, मतलब बेसिक भूल गए और पूरी बेशर्मी से इस घटिया आदमी और सबसे निकम्मी भ्रष्ट और गुमराह तथा आत्म प्रचार में लीन सरकार के गुण बताकर भ्रमित कर रहे है
शर्म मगर उनको आती नहीं है
***
कितने शर्म की बात है कि करोड़ों बच्चे मेहनत करके "नीट" की परीक्षा देते हैं और वह परीक्षा कैंसिल हो जाती है और उधर बिहार में वंशवाद को निभाते हुए नीतीश कुमार अपने बेटे को जो गांजा - भांग में लगा रहता है और विचित्र किस्म का है - "निशांत कुमार" जैसे चरसी को बिहार जैसे बड़े राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बना देते हैं
कितना विकास और चाहिए इस देश को, अब इस देश के युवाओं को सड़क पर आकर इन सभी नेताओं को कमरों से निकालकर दौड़ाना चाहिए और कसम से दौड़ा-दौड़ा कर पूछना चाहिए कि - "बताओ तुम्हारी शिक्षा कितनी है और तुम्हारी औकात क्या है"
किसी के पास जवाब है कोई
***
नीट कितनी नीट
________
राजस्थान में तो भाजपा ने पिछली बार चुनाव इसी आधार पर जीता था कि सामूहिक नकल और परीक्षा के पर्चे लीक नहीं होंगे और एक कड़ा कानून बनाया था
आश्चर्य की बात है कि भाजपा शासित प्रदेशों से ही पर्चे लीक होते है और आज तक दक्षिण भारत की किसी जगह से ऐसे समाचार सुनने को नहीं मिलें है
बिहार में अभी एक परीक्षा रद्द हुई, मप्र में मप्र लोकसेवा आयोग की धांधलियों से हम सब वाकिफ है ही , उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली लोकसेवायोग तक भ्रष्टाचार और दलालों का बोलबाला है
और इस सरकार के बड़बोले और अनपढ़ प्रधान को सिर्फ कांग्रेस को कोसना है, नेहरू को गाली देना है, रोज शोशेबाजी करना है, मंदिरों के उद्घाटन करना है, कभी अयोध्या, कभी केदार, कभी बद्री, कभी सोमनाथ, चुनाव में भाषण पेलना है, नदी और समुद्र किनारे बैठकर फोटो शूट करवाना है, और शेष बचे समय में विदेश भाग जाना है
अमित शाह जिस रुतबे से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से बगैर हिंसा के चुनाव इतने बड़े पैमाने पर करवा लेते है अपने प्रबंधकीय कौशल और दक्षता से, क्या उनमें यह साहस है कि वे एक भी परीक्षा बगैर घोटालों और लीकेज के करवाकर दिखा दें या सभी राज्यों के लोक सेवा आयोग भंग करके सेना या किसी और बॉडी को यह काम सौंप दें , पर यह वे क्यों करेंगे - क्योंकि इसमें उनका क्या फायदा, उन्हें भेड़ बकरी चाहिए , मुफ्त के युवा चाहिए जो उनके चुनावो को जीतवाने में मदद करें
देश के युवाओं अभी भी सम्हल जाओ, समझ जाओ इस भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आज तक किसी का भला नहीं किया है, सिवाय सड़कों पर तुम्हे एक आवारा भीड़ बनाकर रखा है, मंदिर मस्जिद की लड़ाई में तुम सिर्फ और सिर्फ झंडा उठाकर रैलियां करने वाले मुफ्त के बेगार वाले मजदूर हो , ना इनके यहां पढ़ाई लिखाई का रिवाज है - ना ये किसी को पढ़ने देंगे, सबको शाखा में लठ ही भांजना है तो पढ़ाई का क्या मतलब
सीजेआई साहब और तमाम हाईकोर्ट के जज साहेबान आपके किसी नाती - पोते या बेटे - बेटी ने NEET दी है क्या , या आप एक किशोर की मेहनत और समय का अंदाज लगा सकते है - क्योंकि आपसे ही उम्मीद है इन हरामखोर नेताओं, दलालों को सलाखों के पीछे भेजने की, सीबीआई की जांच एक नौटंकी है और उसकी रिपोर्ट आजाद हिंदुस्तान में किसी को आजतक देखने को नहीं मिली, हमारी महामहिम राष्ट्रपति तो देवी और सज्जन महिला है - जिन्हें शायद यह सब पता भी नहीं होगा और वो क्यों बोलेगी, मालिक ने कहा नहीं अभी
क्यों ना मानव संसाधन मंत्री के खिलाफ एक आपराधिक षडयंत्र की रिपोर्ट की जाए क्योंकि यदि वे कोई परीक्षा देश में नहीं करा सकते तो उन्हें पद पर बने रहने का और सत्ता रहने तक का पद प्रसाद ग्रहण करने का कोई अधिकार नहीं, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया इसके बारे में पहल क्यों नहीं करता
आप रोते - कलपते रहिए, अपना राजा बाबू तो चला गया है ठंडे देशों में मजे लेने
शर्म नहीं आती किसी को

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...