Skip to main content

बेड़ई और आलू की रस्सेदार भाजी 5 Jan 2020

बेड़ई और आलू की रस्सेदार भाजी
ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी , मुरैना यदि आप जाएं तो नाश्ते में इडली या वड़े के बजाय एक प्लेट गर्मागर्म बेड़ई और आलू का रस्सा खा लें आपको जो स्वाद और ऊर्जा की अनुभूति होगी वह स्वर्गिक होगी - बड़े प्यार और चाव से खाएं जाने वाली यह डिश बनाना बहुत आसान है, यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है
आटे और रवे को बराबर मात्रा में मिला लें उसमे आधा कटोरी दही, दो चम्मच मोयन (गर्म तेल) और नमक मिलाकर गूंथ लें और आधे घँटे के लिए कपड़े से ढँककर रख दें
मूंग की दाल को रात को गला दें पर्याप्त पानी में और फिर सुबह लहसन, हरी मिर्च, अदरख डालकर स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर , गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से पका लें, ऊपर से ताज़ा कटा धनिया डाल दें और ठंडा कर लें
आधे घँटे बाद आटे को पुनः एक बार अच्छे से गूंथ लें और छोटी छोटी लोई बनाकर रख लें, अब हर लोई में पकी हुई मूंग की दाल के भरावन को अंदर भरकर बेल लें और गर्मागर्म तेल में भूरा होने तक तलें
आलू की रस्सेदार सब्जी बनाने के लिए कोई विशेष तकनीक नही है बस खूब ताज़ा मटर, प्याज़, लहसन, टमाटर, हरी मिर्च और धनिये के साथ बढ़िया तीखा रस्सा हो ताकि खाने में स्वाद आएँ
इन दिनों खूब अच्छी बड़े पत्तों वाली मैथी की भाजी भी आ रही है , आप खूब सारा लहसून और लाल खड़ी मिर्च डालकर मैथी की तीखी सब्जी बनाकर भी आलू के रस्से के बदले बेड़ई के साथ खा सकते हैं
गर्मागर्म बेड़ई और आलू के रस्से को खाएं इन सर्दियों में मज़ा आएगा, बच्चे अक्सर अलग अलग प्रकार की दाल खाने में नखरे करते है - इस तरह से आप दालों को खिला भी सकते है और खाने में विविधता भी आएगी

Image may contain: food

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...