Skip to main content

रांगोली का विश्व रिकॉर्ड और राजकुमार चन्दन...... हमारा देवास एक बार फ़िर विश्व के नक़्शे पर

अपने शहर में अपने लोग कितने परिचित होते है. आज शहर में रंगोली बनाने के विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम में गया था, मित्रों का आग्रह था सो चला गया. लोकप्रिय सांसद सज्जन सिंह वर्मा जी के साथ साथ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शरद पाचुनकर जी, पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, भाई मनोज राजानी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिकरवार जी, सचिव मोदी जी और ढेरों दोस्त जिन्हें मिले हुए अरसा बीत गया था. दिलीप सिरवाल, ड़ा सुरेश शर्मा, भाई अजय सोलंकी, आदिल पठान, विजय श्रीवास्तव जी, अभिषेक, नवीन नाहर, चेतन उपाध्याय, मिर्जा बेग, सुदेश सांगते, और सबसे महत्वपूर्ण राजकुमार चन्दन जिन्होंने तमाम मेहनत करके देवास के तालाब जिसे हम अब मंडूक पुष्पक के नाम से जानते है पर विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है और आज अपने खाते में पांचवा विश्व रिकॉर्ड जोड़ा है. 
राजकुमार चन्दन की टीम के युवा साथी जिन्होने भरी गर्मी में तेरह घंटे का समय होने के बाद भी मात्र पांच घंटे तीस मिनिट में यह विश्व रिकॉर्ड बना दिया. मान गये उस्ताद..........देवास में अफजल साहब से शुरू हुई रंगोली की परम्परा मनोज पवार और राजकुमार चन्दन जैसे साथियों के होते हुए दुनिया में नाम कर रही है इस बात की सराहना की जाना चाहिए. जय भाई साहब, मनोज भाई, शरद जी ने और अंत में सज्जन भैया (देवास के तो वे भैया ही है) ने कहा कि कुछ करो आओ बात करते है, बैठते है, और कुछ मिलकर ठोस करते है.... सिर्फ इस तालाब के लिए नहीं, बल्कि पुरे शहर के लिए जो भी ठीक हो बताओ. दलगत राजनीती छोड़कर इस तरह की सार्थक पहल करने वाला यह छोटा सा कस्बा जो अब बड़ा हो गया है, देश में अपनी तरह का पहला जिला होगा. बहरहाल, काम बहुत है करने को बस लगन और प्रतिबद्धता चाहिए..........आज अपने लोगों में, अपने दोस्तों के बीच एक सार्थक काम के लिए जुडना अच्छा लगा.


Comments

Akhi said…
बहोत अच्छा लगा संदीप भैया देवास की इस प्रतिभा को देखकर .............. इसका और भी प्रचार प्रसार होना चाहिए ..... बहोत बड़े रूप में मार आप सभी को अभिनन्दन और वंदन है की देवास की पवन नगरी को आपने इस ऊंचाई पर पहुँचाने की कोशिश की ......
Akhi said…
आज देवास की इस प्रतिभा को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया ....अविश्वश्नीय कार्य था , इसके लिए संदीप भैया आप सभी लोगो का अभिनन्दन एवं वंदन .... इस कला को आगे ले जाने की बहोत जरूरत है ....देवास का ये बदला हुआ स्वरुप देखकर बहोत अच्छा लगा ...

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...