Skip to main content

साहित्य पर मालिकाना हक और रचनात्मकता का क्या होगा हश्र




आज एक समकालीन साहित्यकार मित्र से बातें हो रही थी. बड़ा विचित्र माहौल हो रहा है समय का प्रभाव बड़ा घातक सिद्ध होता जा रहा है अनुभवी लेखकों और साहित्यकर्मियों पर. आज हिन्दी साहित्य मे जो नए लेखक उभर रहे है वे बहुत ठोस जमीन से नहीं बल्कि एनजीओ, आंदोलन, मैदानी लड़ाईयों और बदलाव की पृष्ठभूमि से परिचित होकर आ रहे है क्या रच रहे है, इसका अभी ठीक ठीक मूल्यांकन होना बाकि है पर ठीक इसके साथ साथ साहित्य मे एक ऐसे बड़े वर्ग की घुसपैठ बन गई है जो सत्ता संपन्न और धन धान्य से भरा हुआ है. यह वर्ग एक इशारे पर रोज कहानी, कविता, उपन्यास और दसियों लेख एक साथ कई अखबारों मे छपवाने की कूबत रखता है और छपवा भी रहा है. मै कोई नई बात नहीं कह रहा इस सबसे हम वाकिफ भी है और चिंतित भी. अब सवाल यह है कि जो संपन्न है या पूंजी का सहारा लेकर या प्रकाशकों को रूपया देकर छपवा रहे है या खुद प्रकाशक बन गये है और माता-पिता से लेकर कुत्तों-बिल्लियों की स्मृति मे बड़े आयोजन कर रहे है और स्मारिका से लेकर मासिक पत्र निकाल रहे है, उनका क्या ? क्या वे नए और सच मे भाषा मे लिखने वाले और अपने नए विचारों से इस दुनिया को बदलने का ख्वाब लेकर लिखने वालों पर कुछ करेंगे क्योकि ये दलिदर लेखक ना ये संपन्न है, ना इतने अमीर कि एक किताब छपवा सके या किसी वृहद आयोजन मे शिरकत कर सके, मठाधीशों की बराबरी तो दूर पर कुछ भी ना कर सके, पर ये बेहद ईमानदार लेखक है जो भाषा मे प्रवीण और अपने विचार और सिद्धांतों मे परिपक्व है. ये इस समय नहीं जान रहे कि ये जो पूरा "नेक्सस" बन रहा है इन नव धनाड्य वर्ग का, कॉलज के तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग का, एनजीओ और ऐसे ही कारपोरेट घरानों से आये लोगों का और मीडिया द्वारा प्रचारित लोगों का, वे इनसे कैसे निपटे ??? सवाल काफी बड़ा है और राज्याश्रय की बात करना भी अब बेमानी हो गया है हम जन रहे है ऐसे मे साहित्य पर मालिकाना हक और रचनात्मकता का क्या होगा यह बड़ा प्रश्न है. मुझे नहीं पता कि मै इस प्रश्न और मेरे मित्र की बात को यहाँ ठीक से रख पा रहा हूँ या नहीं पर दिमाग मे एक हलचल तो हुई है. कई लेखकों से बात करके समझ आया कि इसी दबावों के चलते वे लिखना या तो छोड़ रहे है या ऐसे किसी बुलंदी को खोज रहे है जो केवट बनकर नैया पार लगा दें पर हर राम को केवट भी नहीं मिल रहा क्योकि केवट आजकल बड़े समुद्रों मे बड़े स्टीमर चला रहे है और हर स्टीमर बेहतरीन शराब, शबाब और सुविधाओं से परिपूर्ण है, अब ऐसे मे ये जो सच्चे लेखक है, क्या करें. एक गीत है ना "जाये कहाँ, समझेगा कौन यहाँ दिल की जुबाँ........
— with Subodh Shukla.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...