Skip to main content

देवास के मोहल्ले-2

जब जाता था एक नई कहानी और फ़िर कहानी से कहानी निकलती रहती थी, और वो अनथक  कहते रहती आज ही वो सुना रही थी सुहास की बात- जो उसी मोहल्ले के बाड़े में रहती थी, रणदिवे मास्टर की बहन जिसकी शादी इंदौर में एक बेंक वाले से हो गई, बाई ने ही तों बताया था रिश्ता...... हमारी बाई बड़ी मददगार थी सबकी और महाराज साब के ड्राईवर  को हमारी बाई ने ही सुझाया था कि जब महाराज का मूड ठीक हो तब जमीन की बात कर लेना और सच में एक दिन ड्राईवर साब ने महाराज को जमीन की बात में उलझाकर ये मोती बंगले का प्लाट अटका लिया, महाराज साब तों थे ही धूत नशे में, दे दिया प्लाट, पर बाद में जब महाराज साब नहीं रहे तों खूब जमके लड़ाई हुई, अब ड्राईवर साब तों नहीं रहे, छोरे यहाँ-वहाँ  फेक्ट्रियों में काम करते रहे एक दिन मालूम पड़ा कि ये प्लाट अपना है, तों ले देकर अपने नाम करवा लिया -दो पटवारियों को खूब खिलाया और बस रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली............वो सुहास......? अरे हाँ वही तों कह रही हूँ............सुहास की शादी में ये दोनों लड़कों ने खूब काम किया था--- बाड़े की लडकी की शादी और ये काम ना करें..... ऐसा हो ही नहीं सकता और ये पूरी रात लगे रहे हमारा बाबा, रमेश, मुक्कु, बब्या, अशोक और सब थे सुहास की शादी में, पर सुहास सब भूल गई, इन छोरों को ना कभी मदद की, ना पानी का एक प्याला पिलाया इंदौर में, जब देवास में मोहल्ले में आती तों फिएट कार से ही आती थी, उसकी खूब जोर से भोंगा बजाती और सबको बताती कि ये कार उसके पति ने तीस हजार में खरीदी है सेकेण्ड हेंड पर मजा आता है.........सुहास ड्राईवर साब के बच्चों को गलियाती और कहती इनके बाप ने महाराज साब को दारू पिलाकर जमीन हड़प ली, पर ये दोनों शरीफ चुप रहते क्योकि मोहल्ले की लडकी जमाई के साथ आती, बस खून का घूँट पीकर रह जाते ........अब देवास के बाड़े का जमाई तों सबका जमाई होता था, पुरे देवास का..... सुहास तों सबको बेवक़ूफ़ समझती थी उसे लगता था कि बेंक में काम  करने वाला उसका पति दुनिया का सम्राट है पर एक दिन जब इंदौर के "विश्व भ्रमण" में खबर छपी कि उसके पति का सहकारी बेंक घपलों के चलते बंद हो गया तों पुरे मोहल्ले के लोग देर रात तक सुहास और उसके पति के बारे में बात करते रहे और उसी भीड़ में हमारी इंदु भाग गई थी उसी रात को....... हमारी इंदु मतलब किसन  भैया की लडकी उस लंगड़े के भाई के साथ, बस क्या था पुरे मोहल्ले के लोगों ने उस घर की ओर से मुँह फेर लिया था, किसन भैया तों किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं रहे थे उस रात के बाद......... हाँ सुहास एक बार और आई थी और चली गई, फ़िर कभी पलट कर नहीं आई...........ड्राईवर के दोनों बच्चे आज खुशहाल है खूब बड़ा कारोबार है उनका, वे सुहास की मैय्यत में नहीं गये कह रहे थे क्या जाना ऐसी घमंडी औरत के यहाँ, जो शादी के बाद एक बच्चा भी पैदा नहीं कर सकी, पति साला नकली निकला, बेंक के काले कारनामों में पकड़ा गया, और हमें गाली देती थी, अरे थू है ऐसी औरतों पर .....सुहास कह रही थी.......कि वो नीला है ना अनिल की पत्नी....उनकी नई कहानी शुरू हो रही थी और मै सोच रहा था सुहास, ये दोनों बड़े उद्योगपति और संभ्रांत लोगों के बारे में, बाड़ा जो अब बाड़ा ही नहीं रहा बस एक याद है तबेले की जिसे पायगा कहते थे ...और महाराज तों सिर्फ अब ई एम फास्टर के उपन्यासों में ही दर्ज है ...... ( देवास के मोहल्ले-2)

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...