Skip to main content

प्रशासन पुराण 55

हरदोई: एसडीएम ने भेजा इंद्रदेव को नोटिस
एसडीएम ने तहसील के नायब नाजिर को व्यक्तिगत रूप से यह नोटिस इंद्रदेव को तामील कराने की हिदायत दी है। नायब नाजिर, तकनीकी कारण बता नोटिस तामील करने में असमर्थता जता रहे हैं। पत्रांक और सरकारी मुहर से जारी इस नोटिस के बारे में सवाल करने पर एसडीएम इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हैं। वहीं कार्यवाहक कलक्टर ने मामले पर अचरज जताते हुए कहा कि मामले की जांच कराएंगे, जिसने
भी ऐसा किया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

जिले के सवायजपुर ब्लाक में पिछले काफी दिनों से काले बादल मंडराते दिखे लेकिन यह बादल बिन बरसे चुपचाप निकल गए| इस पर सवायजपुर के उपजिलाधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने अपने कार्यालय के पत्रांक संख्या मेमो 273 नोटिस-2012 स्वर्ग लोक निवासी देवराज इंद्र के नाम जारी किया है। सत्य प्रकाश ने अपने आदेश में लिखा है कि विगत लगभग 72 घंटों से आप वर्षा का प्रलोभन देते हुए तहसील सवायजपुर के आस पास घूम रहे है किंतु समय काफी व्यतीत हो जाने के बाद भी आपके द्वारा और न ही पर्याप्त वर्षा ही करायी जा रही है। जिससे जनता त्रस्त है। इसलिए आप लिखित स्पष्टीकरण तीन दिन में उनके समक्ष प्रस्तुत करें।

एसडीएम ने इन्द्र देव से यह भी जवाब माँगा है कि आखिर आपके द्वारा इस क्षेत्र में वर्षा क्यों नहीं कराई जा रही है| यदि आपका संतोषजनक लिखित स्पष्टीकरण नियत अवधि में प्राप्त नहीं हुआ तो तहसील सवायजपुर में बिना उचित कारण के वर्षा न कराए जाने के आरोप में दोषी मानते हुए आपके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।
 
साभार- अनुभव गर्ग 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...