Skip to main content

प्रशासनिक पुराण 51

नया लौंडा था एकदम अन्तर्राष्ट्रीय गिरगिटो से दक्ष होकर जिले में आया ही था, बेचारा ना भारतीय प्रशासनिक सेवा को जानता था ना, ना इनके घाघ उल्लूओं को जो जिले में तीन साल के लिए जिले को बाप की संपत्ति मानकर बैठ जाते थे अंगद के पाँव  की तरह और घर भर के लिए खानदान भर की कमाई  कर लेते थे. खैर नया था सो उसने गिरगिटों के कहने पर जिलाधीश को अपनी नियुक्ति दी और कहा कि साहब मै इस आपके जिले में विटामिन "ए" का काम देखूंगा ताकि सारे नवजात बच्चों को विटामिन "ए" सप्लीमेंट मिल सके और वे स्वस्थ जीवन जिए. जिलाधीश के पल्ले कुछ पड़ा नहीं, थोड़ी देर  तो काफ्का और सार्त्र की तरह सोचता रहा फ़िर पेपरवेट घूमाता रहा टेबल पर, फ़िर उससे बोला वो तो ठीक है अब ये बताओ विटामिन "बी", "सी", "डी" पिलाने के लिए कौन सी नियुक्ति होगी फ़िर बोला और खास एक बात विटामिन "बी काम्प्लेक्स" पिलाने के लिए कौन आएगा? देखो ऐसा है मुझे  बेवकूफ मत समझना मै भा प्र से का अधिकारी हूँ और प्रदेश मुखिया की गुड बुक में हूँ तो मेरे जिले में सभी प्रकार का विटामिन सभी उम्र के लोगों को मिलना चाहिए वरना मै शासन को लिख  दूंगा कि तुम्हारी इस जिले को जरूरत नहीं है....नया युवा प्रोफेशनल बन्दा चकित था कि कैसा अधिकारी है यह जो बुनियादी बातें नहीं जानता पर उसने अपने लाइन मेनेजर  गिरगिट से पूछा कि अब क्या करू तो जवाब मिला कि जैसा भा प्र से के अधिकारी कहे वैसा ही घोल पिलाना क्योकि साहब है तो  अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है, संस्था है तो हम है, हम है तो ऐश है, ऐश है तो हवाई यात्राएं है, और हवाई यात्राएं है तो सुन्दर महिला कंसल्टेंट है, और जब ये है जीवन है, वरना काहे का ताना काहे का बाना..........ही ही ही सो सबको पिलाओ विटामिन और सारे विटामिन ( प्रशासनिक पुराण 51)

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...