Skip to main content

सावधान होशियार खबरदार..............II

आओ महाराज इस पिछड़े परदेस में आपका स्वागत है............ए पोरया जा रे हाथ धोके साब को कट पिला और मेम साब के लिए कुर्सी पर फटका मार चल जा........अरे मास्टर सुना नहीं ये वही है जिनकी इस देश में सबसे बड़ी फेक्ट्री है शोषण की, इन्होने देश के पढ़े लिखे युवाओं को अपने डिब्बे चलाने दिए फ़िर अमेरिका में माल बेचा वहाँ से भगाया तो देश के नामचीन शहर में एयरपोर्ट की राजनीती में लग गये, जब टेक्स बढ़ने लगा तो कुछ बूढ़े नापाक रिटायर्ड आय ए एस अफसरों की रणजीत सेना बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में दुदुम्भी बजा दी और सरकारों के आला अधिकारियों को टुकड़े डालकर अपना झोला फैलाया और अब ये आका है देश के समाजसेवी और बड़े कारपोरेट जगत के महामहिम!!! रोज ये गलियाते है राजनीति को, नेताओं को और देश को जेब में रखते है, इनकी बीबियाँ एनजीओ चलाती है और बहुत महंगे अखबारों में रोज एक लेख लिखती है बालिका शिक्षा पर, ए सरपंच इधर आ, जा दो पोया लेके आ देखता नहीं तेरी पंचायत में साब आये है अब तेरे गाँव  के बच्चों का भला इनके गुर्गे करेंगे और फ़िर देखना बारहवीं के बाद इन्ही के विश्व विद्यालय में भेज देना जहां जाने माने लोग जो अपनी अंतरात्मा और जमीर बेचकर डुगडुगी बजा रहे है साब की और जिंदगी बेचकर मेनेजर बन् गये है, .........बोल जम्बूरे नवाचार करेगा जी सरकार......लों आ गये गरीब दलित और हाशिए के लोग भी आ जाओ आ जाओ बैठो झेलो...... तो साले गाँव  के पिछड़े लोगों इधर आओ सुनो और चुपचाप सुनो वो जो मेडम इंग्लेंड से आई है सब लिख रही है तो समुदाय की भागीदारी के चटपटे किस्से भी दर्ज करेगी ..चलो बोलो कि मेरे बच्चे पढ़े नहीं है... साब नहीं आते तो म्रर  जाते............अरे सालों बोलो कुछ तो बोलों , म् प्र का नाम डूबाओगे क्या, साले आदिवासी और दलित कही के..........इनका चरण वंदन करो ये कारपोरेट है देश की सबसे बड़ी ताकत और शक्ति ये सब खरीद लेंगे अब देखो ना वित्त मंत्री को तो निपटा दिया कपिल सिब्बल भी इनकी जेब में है सालों बोलो नहीं तो बंद हो जाओगे जेल में........सावधान होशियार खबरदार..............

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...