Skip to main content

प्रशासन पुराण 39

मार्च आ गया है सखी सारे एनजीओ और सरकारी लोग चिंता मै है कि इस वर्ष का रूपया कैसे खर्च होगा, बड़े नामी गिरामी लोग जो कुशल बहुतेरे है व्यस्त है और सारे कंसल्टेंट्स भी जुगाड में व्यस्त है किसी के पास समय नहीं है, हाल, धर्मशालाएं और सभागार भी खाली नहीं है ससुरे कहा जाए और कहा से खर्च करे लोग बाग भी व्यस्त है यहाँ वहा अब श्रोता कहा से लाये, श्रोता है कि मानते नहीं जो ज्यादा सुविधा वाला संस्थान होगा और आने -जाने का पूरा टी ए / डी ए देगा उसकी दूकान पर जायेंगे और खूब लूटकर आयेंगे........इधर बेंक वाले भी अपनी लक्ष्य पूर्ति के लिए सरकारी विभागों के चक्कर लगा रहे है कि पिछले साल का पचास साथ लाख तो जस का तस पड़ा है अब इस साल भी दो तीन करोड डाल दो प्रभु तो हमारी नौकरी बच जाए ब्रांच का लक्ष्य पुरा हो जाए और गधे घोड़े गंगा नहा ले.......मार्च की माया  बड़ी महान है और जिलो में तो अधिकारियों ने दो तीन करोड डाल रखे है इस साल भी मार्च के अंत तक वे चार पांच डाल देंगे फ़िर आप क्यों नहीं जुगाड करते आपकी सुविधा के लिए हम है ना बेंक आपका साथी............
इधर एनजीओ वाले भी त्रस्त है हे प्रभु कोई भी पचास साथ लोग दिला दे ताकि यह बजट खर्च हो जाए ससुरे मीडिया वालो को दाना पानी डाल आकर छपवा लेंगे ताकि रिपोर्ट झकास बन् जाए.............बस मार्च के पहले सब हो जाए.........................हे प्रभु इज्जत रख लेना...........ये मार्च इतनी जल्दी क्यों आ जाता है...................................(प्रशासन पुराण 39)

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...