Skip to main content

मन की गाँठे

उसे लगता था कि वो हमेशा से ही सही रहा था, पता नहीं इस जिद में में वो सबसे लडता-भिड़ता रहा, हर बात में उसे षड्यंत्र नजर आता, जहां वो जाता या छोडता-उसे गडबड नजर आती, कभी कुछ जमता ही नहीं, पकडो छोडो के नाम पर जीवन के इस मुकाम पर आ गया था कि परिवार के नाम बेहद अकेला, दोस्तों के नाम पर खुद से "मोनोलाग", साथ के नाम पर परछाई भी नहीं, विचारधारा के नाम पर घटती-बढती सोच!!! बस एक लंबी सूनी राह पर चलता जा रहा है पता ये सब सही है या चलने दो के नाम पर सब चलता है जैसी सोच, सच के नाम पर झूठ के साथ पेट पालने की मजबूरियां, नौकरी के नाम पर चापलूसी और लेन-देन का दुष्चक्र, विचारधारा के नाम पर रीढविहीन हो जाना, दोस्तों के नाम पर उधारी लेने वाले और सिर्फ काम निकालने वाले, परिजनों के नाम पर रिश्तों की कडुवाहट, साथ के नाम पर पीठ पीछे छुरा भोंकने वाले, संसार एडजस्ट करने वालो का है और वो अपनी शर्तों पर इस कोख से कब्र के सफर को जारी रखना चाहता था.........पर आज यकायक उसने ठान लिया कि वो सब खत्म कर देगा और फ़िर सब खत्म हो जाएगा, वैसे भी उसके रक्त बीज यहाँ थे नहीं-जो पुनः पल्लवित हो और फूले-फलें .......बस खुद को खत्म करके सबको सुख देकर वो चल देगा एक अनंतिम सफर पर, इस अंतिम अरण्य को पार करने में बस चंद लम्हें रह गए है......बहुत उद्दाम वेग से बुला रही है मौत उसे और वो घिसट- घिसट कर उसके पास पंहुच रहा ही है....(मन की गाँठे)

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...