गजब का खेल चल रहा, सत्तारूढ़ दल के लोग जिसमें गृहमंत्री भी शामिल है और कई केबिनेट मंत्री भी सड़कों पर विपक्ष के खिलाफ सड़कों पर रैली, धरने कर रहें है - दुनिया का सबसे बड़ा जुगाड़ू और शक्तिशाली अमित शाह भी सड़कों पर है झंडा लेकर - मजा आ रहा है यह सब देखकर
मल्लब एक राहुल, जिसे पप्पू कहते थे ये ज्ञानी और सनातनी लोग, उसने इन सबको सड़क पर ला दिया और बकवास करने पर मजबूर कर दिया, अभी तो मोती ने चुनौती का जवाब दिया नहीं - जिस दिन स्वीकार करने की हिम्मत होगी उस दिन इस देश से सदा के लिए भाजपा और संघ का नामोनिशान मिट जायेगा
इसे कहते है मानसिक दीवालियापन
***
"Autumn is a second spring when every leaf is a flower"
• Albert Camus
[ जीवन का हर पतझड़ अपने भीतर एक नया वसंत समेटे होता है ]
***
अगर आप सही को सही और गलत को गलत नहीं बोल सकते या फर्क नहीं समझ सकते सच और झूठ का तो आपका पढ़ा लिखा होना, तथाकथित बुद्धिजीवी होना या पत्रकार, अधिकारी, मीडिया, डॉक्टर , वकील, जज, इंजीनियर, प्राध्यापक या समाजसेवी होना व्यर्थ है, आप यह सब समझ कर बोल नहीं सकते तो आपमें और किसी अदाणी - अंबानी में कोई फर्क नहीं है जो सिर्फ मतलब या स्वार्थ के लिए मुंह खोलते है
***
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पूरी की शराब माफिया के ट्रक द्वारा कुचलकर हत्या
________
कल जिस तरह से पूरे देवास जिले में अवैध शराब कों लेकर पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर जगह - जगह दबिश दी गई, उसी कड़ी में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पूरी भी अपने थाने के बल के साथ नेमावर रोड़ पर चेकिंग कर रहें थें, जब उन्हें एक संदिग्ध आइशर वाहन आता हुआ दिखा तो उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अपने शराब माफिया के रसूख के खूमार में डूबा वाहन चालक वाहन रोकने की जगह थाना प्रभारी कों कुचलता हुआ भाग निकला, इससे थाना प्रभारी दिलीप पूरी की दर्दनाक मृत्यु हो गई और वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हो गये
लगभग दस वर्ष पूर्व मुरैना के तत्कालीन एस पी नरेंद्र कुमार की भी खनिज माफियाओं ने ट्रेक्टर चढ़ाकर ह्त्या कर दी थी, देवास के ग्राम चंदाना - बिंजाना में शराब पीने से मरें 22 लोगों की राख अभी ठंडी नहीं हुई थी और यह घटना कल हो गई, आखिर किसका संरक्षण मिल रहा इन अपराधियों को और प्रशासन क्यों नहीं सतर्क होकर कार्यवाही कर रहा
मप्र और खासकरके मालवा आजकल शराब माफियाओं और ड्रग्स व्यापरियों का गढ़ बन गया है और जितने अपराध इधर बढ़ें है - वह चिंता का विषय है, मोहन यादव सरकार हर मोर्चे पर फेल दिखाई दे रही है - "सिवाय रूपया उगाहने के", देवास में कलेक्टर और एसपी के जाने के बाद और नये अधिकारियों के द्वारा ज्वाईन करने के बाद अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है - यह देख लें
विनम्र श्रद्धांजलि
***
Comments