Skip to main content

कुछ एनजीओ, मीडिया, साहित्य और कुछ विकास के कामों से जुड़े मित्रों को समर्पित - दिल से 1 Dec 2018


कुछ एनजीओ, मीडिया, साहित्य और कुछ विकास के कामों से जुड़े मित्रों को समर्पित - दिल से

_________________________________________________________________________

सबसे खतरनाक होता है किसानों का सरकार पर से विश्वास उठ जाना
[ पाश से मुआफ़ी सहित]


इस शुरुवात होती सदी की सबसे बड़ी त्रासदी और भयानक किस्म का अपराध है

"सवाल पूछना"
इससे ज्यादा बड़ी ना समस्या है और ना कोई विपदा और इसका जवाब भी इतना सरल है कि सवाल पूछने वाले को आप पर्याप्त सम्मान देकर बायपास कर सकते है , साइड लाईन कर सकते है
ध्यान रहें जो लोग भी समस्याओं के समाधान के लिए, जन समस्याओं , भूख, गरीबी, समता, गैर बराबरी या बड़े मुद्दों के लिए काम कर रहें हैं - वे मात्र "इवेंट मैनेजर" है, इन सबके ताकि वे इस इवेंट को निपटाकर कल फिर दिल्ली, बम्बई, अमेरिका, ब्राजील या किसी दूर आदिवासी गांव में जा सकें - यह इवेंट कुछ भी हो सकता है - साहित्यिक आयोजन, धरना, प्रदर्शन, रैली या जुगाड़ी गई फेलोशिप के तहत किया गया व्यर्थ का दो कौड़ी का जमीनी स्तर से अर्जित ज्ञान, आंकड़ों की बकर या लंबे आलेख
यह दुखद है कि जो लोग बर्तन भांडे बेचकर , बकरियां पालकर या सूअरों - गधों- घोड़ों की लीद या पोट्टी बेच रहे थे, सैप्टिक टैंक के पानी से गंगाजल का व्यापार कर रहे थे - वे आज विकास, जल- जंगल -जमीन, वैश्विक भ्रातृत्व, जेंडर, शिक्षा और स्वास्थ्य के झंडाबरदार है, जिन असामाजिक मूल्यों और निषिद्ध परम्पराओं से लड़ने का नाटक करके उस मकाम पर पहुँचे - वहां वे उन्ही सामंती, पूंजीपति और जनविरोधी शोषक मूल्यों के नियंत्रक और पैरोकार बन गए
याद रखिये पुनः कि "सवाल पूछना इस सदी का सबसे बड़ा अपराध है"
आपको तय करना है कि आप क्या करना चाहते हों अपने जीवन के शेष समय में, अपनी रीढ़ जब सीधी करें तो सोचिएगा एक बार, जब दिन में भले ही एक बार आईना देखते हो -सोचिएगा कि अपनी ही आँखें क्या मैं कल अपने अक्स से मिला सकुंगा
मेहरबानी करके मुझे किसी भी प्रकार का सम्मान ना दीजिये - अगर दे सकते हो तो मेरे सवालों के जवाब दे दीजिये और नही तो आपको आपकी दुनिया मुबारक
नमस्ते
[ जिसे समझे वही कुछ बोलें बाकी जवाब देना मुझे आता है ]

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...