Skip to main content

Posts of Week 18 to 25 Aug 15


इलाहाबाद से लौटकर काम और द्वाबा उत्थान एवं विकास समिति की सुखद स्मृतियाँ और कौशाम्बी जिले में भयानक बदतर हालत कुपोषण की, बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में सबसे ज्यादा असर सपा सरकार और घटिया राजनीती के शिकार, परन्तु निष्क्रिय प्रशासन और व्यवस्था पाकर दुःख हुआ. एक तस्वीर काम करने वाले जांबाज सिपाहियों के साथ जिसके नेता परवेज भाई है, दूसरी तस्वीर मित्र Santanu Sarma के साथ और तीसरी तस्वीर बाल मजदूर को लेकर लिखी गयी अदभुत कविता जो पुरे हालात का जिक्र करती है उसके जीवन का.






सही कहा था आलोक ने जीवन में छोटी सी उम्र बिताने के लिए दो चार लोगों का और दो चार दोस्तों का होना ही पर्याप्त है.



अब अपने शहर और अपने लोगों को, दोस्तों को इतने लम्बी अवधि के लिए छोड़ने की हिम्मत नहीं होती.............ये उम्र का असर कह लें या स्नेह के बंधन, अपनी फिजां की आदतें या अपने पेड़ पौधों की महक पर अब नहीं होता और अब सोचकर ही इतना लंबा निकलूंगा....



शहर जितना बड़ा होता है उतना ही निष्ठुर होता जाता है ऐसे में लोग अपनी प्राथमिकताएं तय करते है तो कोई गलत नहीं बस धिक्कार् और थू-थू करने को जरुर जी करता है मानव मशीन बन चुके लोगों और झूठे मक्कार लोगों पर .



पान तो भैया अपने मालवे में ही मिलता है , ई इलाहाब्बाद में तो कछु मजा नहीं आया, सब ससुरा पीला पत्ता खिला देते है, सही है ममता दीदी के राज से पुत्तर प्रदेश में आते-आते जान निकल ही जायेगी ना पनवा की फिर बांग्ला हो, मालवी या कुछ और....



दफतने तर्के ताल्लुक में भी रुस्वाई है, 
उलझे दामन को छुड़ाया नहीं करते झटका देकर ।


एक गम्भीर सवाल पूछ रहा हूँ, ये लाइव चैनल्स पर ज्ञान बांटने तथाकथित विशेषज्ञ बैठते है उन्हें सुनता कौन है?
अब जी ऊब गया है बकवास और व्यर्थ बहस सुनकर कार्यक्रम के बाद सब लोग चाय बिस्किट साथ लेते होंगे और चैनल्स की पुल कार सबको एक ही ठेले में सबको घर छोड़ती होगी.
लिफाफा भी खोलकर देखते होंगे कि कम ज्यादा तो नही दिया ?

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...