Skip to main content

कितने पिछड़े है हम ???





II AC में आज फंस गया हूँ - उदयपुर से देवास के सफ़र में। एक मारवाड़ी परिवार है जिसके पांच बच्चे है चार लड़कियां और एक लड़का । सबमे एक एक साल का अंतर भी मुश्किल होगा। परिवार की महिला जिद कर रही है कि बच्चे छोटे है बीमार पड़ जायेंगे एसी बंद करवाओ। बाकी सारे लोग हैरान है कि यह क्या पागलपन है जब हमने दो गुना किराया एसी में बैठने का दिया है, सुविधा के लिए दिया है तो फिर ये क्या मूर्खों की तरह से बात कर रही है महिला।

दूसरा परिवार युवा दंपत्ति है जिनकी तीन लड़कियां है बेंगलोर जायेंगे इंदौर होकर । इस परिवार की महिला ने बिजली पंखे बंद कर दिए है क्योकि मेरी लड़कियां छोटी है , अभी लाईट से डर लगता है। मेरा चार्जर भी निकाल दिया कि मोबाईल फट सकता है और टेबलेट से तरंगे निकलती है तो बच्चों पर गलत असर पडेगा।

कमाल यह है कि दोनों पुरुष और दोनों महिलायें सॉफ्ट वेयर इंजिनियर है और घोर पिछड़े और भयानक अन्धविश्वासी। ऊपर से परिवार नियोजन की ना कोई समझ है, ना समानता में यकीन। कुल मिलाकर मेरे कम्पार्टमेंट में छह बर्थ (चार आमने सामने की और दो साईड की) के बीच में हम पांच लोग बड़े और आठ छोटे बच्चे ।

आज क़यामत की रात है , पुरे कोच में आठ बच्चों की चिल्लपों मची है और दोनों इंजिनियर माताएं विशुद्ध चिल्ला चोट कर रही है बच्चों पर और दोनों के पति परमेश्वर सो गए है खर्राटों के साथ उपरी सीट पर। इस घोर वैज्ञानिक युग में ये सब देखकर सर पीटने के दिल करता है।

कितने पिछड़े है हम, सही है अच्छे दिन कौन और कैसे लाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...