Skip to main content

ड्यूटी पर शराब और कार्यवाही ना होना - सरकारी उदासीनता का नमूना


एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुझे बताया गया कि मप्र के अधिकाँश सरकारी अस्पतालों में जिसमे एमवाय, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक केंद्र और सब सेंटर भी शामिल है, में कार्यरत कई पुरुष कर्मचारी जिसमे वार्ड बॉय से लेकर बीएमओ साहेबान और मेडिकल ऑफिसर्स तक ड्यूटी के दौरान शराब में धुत्त रहते है और इस दौरान वे गाली गलौज और महिला कर्मचारियों से छेड़छाड करते रहते है. जब महिला कर्मचारी शिकायत करती है तो बीएमओं या सीएमएचओ अक्सर इन महिला कर्मचारियों को यह कहकर समझा देते है कि आपको क्या करना है, मै उसे समझा दूंगा, और फ़ालतू की नौटंकी क्यों कर रही हो, आदि- आदि. फलसवरूप कई बार ये ही कर्मचारी महिला मरीजों, उनके साथ आई बच्चियों या महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दुष्कर्म करते है. 

एक महिला  डाक्टर ने बताया कि कैसे उसने एक कर्मचारी को सुधारा और अब वो उसे माताजी कहता है, वो कर्मचारी अक्सर उनके कमरे के बाहर से निकलते हुए उन्हें घूरता था, फिर अपने मोबाईल में अक्सर ऐसे गाने बजाता था जैसे उन्हें प्रपोज कर रहा हो, अक्सर उनके कपड़ों पर भद्दे कमेन्ट करता था, या हाथ के इशारों से उन्हें छेड़ता था, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सीधे शिकायत की बाद में उनकी शिकायत पर उस कर्मचारी का स्थानान्तरण हो गया पर राजनैतिक दबाव से वो वही आ गया और इन महिला डाक्टर के पांवों में गिरकर माफी माँगी और अब इन्हें माता जी कहता है. कानवड के वार्ड बॉय द्वारा मात्र ढाई बरस की बच्ची के साथ हुआ बलात्कार हम भूले नहीं है. और इस बात से हम सब वाकिफ है कि यह सब सच है पर किसी माई के लाल में दम है कि ड्यूटी के वक्त शराब पीते पाए जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाये क्योकि ये कर्मचारी अक्सर वरदहस्त प्राप्त होते है और कई बार जिलाधिकारी भी इन्हें कुछ नहीं कर पाते. सीहोर में तत्कालीन जिलाधिकारी एक बीएमोओ के खिलाफ कुछ नहीं कर पाते थे क्योकि उनके तार सीधे भोपाल से जुड़े थे और वे एक प्रभावी मंत्री के क्षेत्र में सामुदायिक केंद्र के खुदा हुआ करते थे. ये डाक्साब यहाँ बरसों से जमे हुए है और ना खुद काम करते है ना किसी को करने देते है. और शिकायत करने पर भी इनका कुछ नहीं होता.

बातचीत से  यह निकला कि क्या एक शोध किया जाए कि कितने प्रतिशत कर्मचारी ऐसे होंगे, तो इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि शोध की क्या जरुरत है लगभग साथ से सत्तर प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी के दौरान दिन में भी शराब के नशे में धुत्त रहते है विशेषकर वार्ड बॉय, स्वीपर और ड्रेसर और डाक्टर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते क्योकि हरिजन एक्ट, हड़ताल और ना जाने कितने इन्हें डर सताते है. इसमे आदिवासे इलाकों में 'आशा' भी शामिल है जो दिन में शराब के नशे में धुत्त रहती है और किशोर वय की लड़कियों को, जो जांच कराने आती है अपने गाँव के प्रभावाशाले लोगों से सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालती है. 

इस पांच  दिवसीय प्रशिक्षण ने स्वास्थ्य को लेकर और जमीनी हकीकतों को लेकर मेरे सारे पुर्जे खोल दिए और समझ नहीं आता कि पुरे कुएं में भांग है कहाँ से शुरू किया जाए तो कुछ सुधरे. मप्र में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कभी चौपाल लगाकर कुछ जमीनी महिला कार्यकर्ताओं की बात सुनेंगे या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग जो UNFPA, UNICEF, UNDP, DFID, FHI 360, MPTAST में बैठे है कुछ करेंगे इन मुद्दों को लेकर या यूँही आंकड़े बाजी करके अपना दायित्व निभाते रहेंगे?


बात सिर्फ स्वास्थ्य की नहीं है बल्कि शिक्षा और अन्य विभागों की भी है जहां अक्सर कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त रहते है और काम नहीं करते और सारी जगह गन्दगी फैलाते रहते है. अब हमारी विधायिका में भी कई बार ऐसे किस्से सुनने को मिल जाते है तो इन कर्मचारियों से क्या अपेक्षा रखें. 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...