Skip to main content

नई दिल्ली पुस्तक मेला 15-23 फरवरी 2014 - कुछ फूटकर नोट्स


और वापसी अपने घर को 
जो पुस्तक मेले में मिल लिए उन सभी का शुक्रिया और जो नहीं मिल पायें .... 

खुदा खैर करें .... वल्लाह!!!


Photo

काशीनाथ सिंह के साथ 
Photo



और  दिल्ली पुस्तक मेले को लेकर आख़िरी वाक्य 



वहाँ  बड़े बड़े उच्च कोटि के घटिया लोग देखे जो सब करते है. ये आत्म मुग्ध लोग जो आत्मघाती है कहेंगे कि हम प्रचार प्रसार से दूर है पर इतने षडयंत्र रचते है कि साथ वाले दोस्तों को या परिजनों को पता नहीं चलता, अपनी ही प्रशंसा में मर जाते है, सब प्रायोजना का खेल है साहब, धीमे से यहाँ-वहाँ चिरोरी करके सब कुछ छपवा देते है. चाहे तरुणाई हो या बुढापा, ये अकथ कहानी का ज़माना है और जो दिखता है वही बिकता है, की तर्ज पर रोज बाहें चढ़ाकर कुर्ता, झबला, सूट और टाई टांगकर अपने घटिया विचारों और चोरी का कॉपी पेस्ट मटेरियल को किताबनुमा बनाकर बेचने का हूनर रखते है. 

अब  नए छोरे छपाटे रुदन करते रहे और आप पोतते रहे अपनी कालिमा पर दाग दाग उजाले या प्रगतिशील जेंडरिया घूमती रहे नाखूनों से होठों पर लाली लपेटकर, छुपाती रहे बुढापा, पर सच तो सच है भैया कि ये पब्लिक है सब जानती है!

ये  दिल्ली है बाबू, जब इसने किसी को नहीं बख्शा तो साहित्य वो भी हिन्दी को क्या बख्शेगी ???


Photo


सफ़र  में समय का पता नहीं चलता और सफ़र में आये गए का भी नहीं, जिनसे मिलना था उनसे मिले नहीं और जिनसे नहीं मिलना होता है वो सर पर चढ़कर बैठ जाते है. ऐसे में जीवन के वो बहुमूल्य क्षण गुज़र जाते है जिन्हें अपने साथ ही गुजारना थे, पर हम चाहकर भी कुछ कर नहीं पाते और मन मसोजकर रह जाते है.

उम्मींद   का दूसरा अंक अच्छा बन पडा है आने वाले समय में यह पत्रिका शोध और कहानी कविता के बीच अच्छा उदाहरण स्थापित करेगी. जिस तरह से आलेखों का चयन किया जा रहा है वह प्रशंसनीय है. कम समय में यह पत्रिका जिस तरह से हिन्दी लोक में सराही जा रही है उससे ज्ञात होता है कि लोग इसे पढ़ भी रहे है और गंभीरता से भी ले रहे है . सर्वेश नलिन और अवधेश जी के आलेख पठनीय है. महेश पुनेठा का फिल्मों पर जानकारी परक लेख है. कहानियां कवितायें सधी है और श्री प्रकाश जी की कवितायें अच्छी है. 

सम्पादक के साथ पुरी टीम बधाई की पात्र है.


Photo


धुंध, धुंआ, और धुल ........क्या हो गया है इस बेईमान मौसम को

जब रेलगाड़ी अपने गंतव्य स्थल की ओर बढ़ते जाती है तो उसकी स्पीड बहुत ही धीमे पड़ जाती है और रास्ते में आने-जाने वाली हर रेलगाड़ी उसे पटखनी देते हुए आगे बढ़ जाती है. 

ठीक, ऐसे ही ज़िंदगी जब मंजिल की ओर बढ़ती है तो गति बहुत धीमे पड़ जाती है और हर कोई ऐरा गैरा, नथ्थू खैरा ज़िंदगी को पटखनी देते आगे चलता है. बस, अपने पीछे के डिब्बों का ध्यान रखें और चलते रहे कभी तो ट्रेक क्लियर होगा.
 

हिन्दी साहित्य में एंट्री लेनी है तो कुछ स्कैंडल लिखो, फिर सेटिंग करो , प्रकाशक बनो, फिर पुस्तक मेले में प्रवेश करो, फिर सबको गलियाते हुए अपने को ब्रहमा साबित करो, और फिर यह जताओ कि आपसे बड़ा व्यस्त कोई नहीं और फिर हर मंच पर घुसपैठ करो, वहाँ भी सनसनी और हंगामा करो, दो - चार युवा बेरोजगार हिन्दी प्रेमी अधकच्चे लेखको को अपना दास बनाकर उन्हें कम्युनिज्म सीखाओ, शोषण से लड़ना सीखाओ, उनके कंधे पर बन्दूक रखकर अपना धंधा और नाम चलाओ , दोस्तों को भूल जाओ अगर कोइ मिल भी जाए तो ऐसे सटक लो कि कौन जाने किस देस से आये है ससुरे, मुफ्त में तीस रूपये की पानी की बोतल गटक जायेंगे और जहां दिखे वही पर किताबें खरीदने का तगादा करते रहो और अपनी गरीबी का रोना प्रकाशक होने के नाते रोते रहो और कहो कि रूपया लेकर छापी मोटी हार्ड बाउंड की किताबें बिकवा दो,और अंत में जाते समय खूब गले लगाकर अपने चार टसुए बहाने की पुरी कोशिश करो, फिर देखो साला कौन माई का लाल आपको महान बनने से रोकता है ??? 

अब मै भी महान बनूँगा. 

(पुस्तक मेले से लौटकर आया ज्ञान)


देश की राजधानी में गधा खोजता रहा घोड़े को कि जंगल के जानवरों के बड़े जलसे में मिल जाए तो कम से कम एक दुलत्ती मार देता, गधा दूर तक खोजता रहा उस अंतर्राष्ट्रीय भिखारी घोड़े को जो दूसरों के टुकड़ों पर पलता आ रहा था. 

आज गधा उस घोड़े को इस बाजार में सबके सामने नंगा करना चाहता था पर फिर समझा कि वो कमबख्त किसी देश के राजदूत या देशभक्त के सामने बाप दादाओं के लिखे को अपने नाम का बताकर आईडिया बेच रहा होगा और किसी ब्यूरोक्रेट के तलवे चाट रहा होगा. 

फिर एक हंसी हंसकर गधा मेले में जंगल में घास चरने लगा.

सवाल सिर्फ प्राथमिकता का है बाकी सब तो बहाने है और फिर आखिर में यह कहना और सीखना चाहिए "जैसा तेरा गाना , वैसा मेरा बजाना"

Photo
पुस्तक मेले में पाठक कम , प्रकाशक और घोषित लेखक और आनेवाले लेखक ज्यादा.


ममता कालिया और सुनील चतुर्वेदी 
Photo

Photo: पुस्तक मेले में दूसरा दिन

लो दूसरा दिन और दोस्तों से मिलने और एकदम छपकर आई नई किताबों की सुवास

Photo

लेखको प्रकाशकों के लिए पुस्तक मेला "आखातीज" है इस अवसर पर बगैर मुहूर्त देखे किताब लोकार्पित कर सकते है।

और आखिर दिल्ली , कितनी बदलती है हर बार , मित्रों का सुझाव है कि अब दिल्ली को महाराजधानी बनाकर देश की राजधानी बदल दो भोपाल या कही और पर अब दिल्ली और नहीं। बात सिर्फ मजाक की नहीं एकदम गंभीर है

कल से चार दिन के लिए पुस्तक मेला नई दिल्ली.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...