Skip to main content

महंगाई के समय में सस्ते इलाज के लिए इंजिनियर की दरकार





एक  बहुत पुराना और प्यारा सा दोस्त है देश के जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञों में उसकी गिनती है जब हम लोग छोटे थे तकरीबन नवमी, दसवी में तब से वो डाक्टर बनने के सपने देखता. खूब जी तोड पढाई करके वो डाक्टर बना और पिछले बीस  बरसों से वो अपोलो, एस्कार्ट, फोर्टीज और मियो जैसे बड़े संस्थानों में काम कर रहा है. पिछले कई दिनों से वो कह रहा है कि यार संदीप मै जो कर रहा हूँ उसमे मजा नहीं है रूपया बहुत है पर जिन बच्चों का मै इलाज करता हूँ  वो सब विदेशी है और मुझे अपने इलाके के बच्चों का दर्द महसूस होता है. धार- झाबुआ-बड़वानी जैसे इलाके में बच्चे कुपोषण से मर जाते है शर्म आती है मुझे अपने पढाई और ज्ञान पर, कुल मिलाकर लब्बो लुबाब यह निकला कि हम दोनों मियाँ बीबी मिलकर एक ऐसे बच्चों का अस्पताल  खोलना चाहते है जहां विश्व स्तर की सुविधाएं हो, निशुक या  न्यूनतम शुल्क पर हो और पिछड़े इलाकों में लोग इसका इस्तेमाल करें- कोई बच्चा इलाज के अभाव में दम  ना तोड़े. 

अब  सवाल कई है यह दोस्त कहता है कि आई सी यु की भीतर की मशीने महंगी है और जो कंपनिया इन्हें बेचने का धंधा करती है वो लागत मूल्य से कई गूना ज्यादा वसूलती है, क्या हिन्दुस्तान में आई आई टी या कोई ऐसे इंजिनियर है जो उसकी मदद करें सस्ती मशीने बनाकर दें जैसे कंप्रेस्ड एयर के लिए छोटी मशीन की जरुरत है जिससे डिस्पोजेबल वेंटीलेटर बनाए जा सके जिससे जिन्दगी के चांसेस ज्यादा हो जाते है और ये सस्ते होने चाहिए. डाक्टर  दोस्त बहुत ईमानदारी से अच्छे इंजिनियर तलाश रहा है जो कुछ मशीने बनाने में मदद कर सके. वो कहता है या तो मै मेडिकल छोड़कर फिजिक्स में चला जाऊं और काम करूँ या मै ऐसे कुछ सरफिरे इंजीनियर्स को बताता रहूँ और मशीने बन जाए ताकि इलाज बिलकुल सस्ता हो जाए जैसे मात्र दस रूपये या सौ रूपये. 

ध्यान  रहें कि यह डाक्टर दोस्त नवजात शिशुओं के ह्रदय रोगों का फिजिशियन ही नहीं देश के छः सात सर्जनों में से एक है और सालाना तनख्वाह करोड़ होगी, पर उसे लगता है कि वो अपने इलाके के बच्चों को कुछ दे नहीं पा रहा. पति पत्नी दोनों इस पेशे में जितने काबिल है उनका समर्पण और ईमानदारी काबिले तारीफ़ है. आपकी नजर में कोई ऐसा सिरफिरा इंजिनियर है?  एक प्रतिष्ठित और रचनात्मक इंजिनियर अरविंद गुप्ता का नाम मैंने सुझाया है जो विज्ञान में खिलौने बनाते है मशीने भी पर इस बारे में अरविंद के अतिरिक्त........कोई और आपकी निगाह में हो जों इस काम में मदद करें, जूनून की तरह लगकर तो हम सब साथ है. रूपयों की कमी नहीं है और हाँ इज्जत और बाकी सब भी मिलेगा नाम, यश और पेटेंट भी........ सवाल मदद का है. 

जितनी  जल्दी हो सके बताईये चाहे वो दुनिया के किसी कोने में हो अगर जज्बा और जूनून है तो दूरी मायने नहीं रखती और गर्व है अपने प्यार दोस्त पर,और हाँ यदि किसी को कोई बच्चा  शिशु रोग से पीड़ित खासकरके ह्रदय रोग वाला तो मुझसे बिंदास संपर्क करें. धन्यवाद मित्रों.

संदीप नाईक 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...