Skip to main content

सरकारी बनाम असरकारी...............

सिर्फ बिहार ही नहीं मप्र में भी यही स्थिति है आधे से ज्यादा जिलो के कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विभागीय जांचो में फंसे है , जन भागीदारी नामक एक योजना में सरपंच और पञ्च, साथ ही विभाग के अफसर रोज डकार ले रहे है, विधायक निधि, सांसद निधि स्वेच्छानुदान जैसे फंड से सरपंच और विभाग के आला अफसर मिल बाँट कर जनता को चुना लगा रहे है मुझे गंभीरता से लगता है कि केन्द्र सरकार की सहायता से चलने वाली योजनाओं का जो दुरुपयोग राज्य सरकारों के टुच्चे अधिकारी कर रहे है और राजनैतिक सांठ-गाँठ से या माथे पर सिन्दूर लगाकर रामनामी चादर ओढकर रूपया बना रहे है वो शोचनीय है साथ ही बहुत गंभीर भी. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन में हुआ घोटाला इसका बड़ा सबुत है. मीडिया के लोग भी स्थानीय स्तर पर इस तरह के मामलों से जुड़े है.............जहां मै काम करता हूँ वहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष ने तालाबो की खुदाई और रूपये खा जाने की बात का खुलासा करते हुए कर्मचारियों की सूची सौपी थी राज्य शासन को, पर आज तक कोई कार्यवाही ना होना प्रशासन की पंगुता को दर्शाता है साथ ही राज्य भर में फैले विनाश की भी पुष्टि करता है. इस मामले में हम सब भारतीय है चाहे बिहार हो म प्र हो या यु पी............
बिहार जैसे पिछड़े राज्य के मजदूरों, गरीब लोगों के लिए शुरू की गई महात्मा गांधी रोजगार योजना में मुखिया और उनके चहेतों ने लूट मचा रखी है और इसके कारण वे करोड़ों रुपये के मालिक हो गए हैं। एक समय था जब मुखिया का पद बहुत ही प्रतिष्ठित समझा जाता था और उसके लिए गांव-समाज के काफी प्रतिष्ठित लोग ही खड़े होते थे लेकिन बदलते दौर में आज मुखिया के चुनाव में कम से कम 30 से 50 लाख रुपये खर्च करने वाला ही प्रत्याशी बनता है और इसका मुख्य कारण ही यही है कि बाद में ये मुखिया लोग सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याण कारी योजनाओं में लूट खसोट करते हैं। सांसदों-विधायकों और नौकरशाहों और पुलिस पदाधिकारियों के लूट को देखते-देखते नई पीढ़ी के ये तथाकथित नेताओं ने अपने समाज को लूटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखा है। इसका परिणाम यह हुआ है कि मुखिया का चुनाव अब दबंगई का परिचायक हो गया है। बगैर गोली-बारूद के चुनाव संपन्न नहीं हो पाता है। देश के लिए यह बहुत ही घातक है।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...