Skip to main content

जय हो महान भारतीय परम्परायें

हम हिन्दुस्तानी हर बात में बहुत ही ढोंगी है और बेहद ही असंवेदनशील और यह तब पुख्ता होता है जब घरों में खुशी या गमी का माहौल होता है. मेरे घर के सामने शादी है अभी देवास आया हूँ तो सुनकर अच्छा लगा पर अब ढोल नगाडो और डी जे से परेशान हो गया हूँ रात आठ बजे से चल रहा है धींगा मश्ती माना कि शादी ब्याह जीवन में एकबार होते है पर इसका यह तो मतलब नहीं कि सारा मोहल्ला परेशान हो जाए, सडको पर बारात निकालो तो सारी जनता को परेशान कर दो, बेहद अश्लील गाने और बेहद भौंडे नृत्य करती युवापीढी जिसमे लडकियां भी शामिल है (माफ कीजिये मै स्पष्ट लिख रहा हूँ ) यह बेहद शर्मनाक है. आज जबकि प्रदेश में परीक्षाएं चल रही है बोर्ड के बच्चे पढ़ रहे है किसी के घर में कोई गंभीर मर्रीज है, मेरे जैसे लोग दो पल सुस्ताने दूर परदेश से घर आये है और यहाँ बस शादी है अब चार दिन हंगामा चलेगा.......................बड़े दिनों के बाद मिली है ये दारु और काला कव्वा काट खायेगा सच बोल....................कब तक हम लोग पितृसत्ता के दंश में डूबे ये पुरातन पंथी परम्पराएं निभाते रहेंगे और लडके वाले बनाने का दंभ ढोते रहेंगे यह जानते हुए कि लडकिया लगातार कम हो रही है और फ़िर भी लडके वाले होने का शूरवीरपना जा नहीं रहा ...........
हो रही शादी में अभी चिकनी चमेली, मेरा नाम है लखन, मुन्नी बदनाम हुई, आमी काका बाबा नी पोरिया रे, चोली के पीछे क्या है, मुझको राणाजी माफ करना गलती म्हारे से हो गयी...और पंजाबी गीत जो निहायत ही द्वी अर्थी और भौंडे है शुरू हो गए, बड़े दिनों के बाद मिली दारु का सुरूर अब रंग ला रहा है और ढोल वाले कपकपाते हाथो से रोजी की खातिर बजा रहे है, डी जे वाले बच्चे की आँखों में नींद जमकर तैर रही है, माईक वाला बार बार चिंतित स्वर में शायद अपनी बीबी को समझा रहा है कि थोड़ा और इंतज़ार कर ले पगली थोड़ी टीप मिल जावेगी तो कल का रविवार मन जाएगा, मोहल्ले के लोग देख रहे है जिसमे मै भी शामिल हूँ और अपने परमात्मा से प्रार्थना कर रहे है कि हे प्रभु ये बंद करावाओ ताकि कुछ पल निंदिया की गोद में शरण ले सके............

जय हो महान भारतीय परम्परायें

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...