Skip to main content

रविवार 15/4/2012 को समावर्तन का लोकार्पण

कल से दो दिन देवास में हूँ.

रविवार 15/4/2012 को समावर्तन का लोकार्पण है शाम ५.३० बजे मल्हार स्मृति मंदिर में. समावर्तन पत्रिका का यह अंक स्व नईम पर और कलापिनी के संगीत में योगदान पर केन्द्रीत है. यह माह नईम जी और कुमार जी का माह है देवासवासी इस माह को बहुत अच्छे से जानते है. इस कार्यक्रम में समावर्तन के साथी ड़ा प्रभात भट्टाचार्यजी, प्रमोद द्विवेदी, श्रीराम दवे, सुल्ताना नईम, पदमश्री वसुंधरा कोमकली, सुश्री कलापिनी मंच पर रहेंगी. साथ ही दीपक गरुड़, और राजशेखर त्रिवेदी कलापिनी के संगीत में योगदान पर अपना मत रखेंगे. कलापिनी "युवा संगीतकारों के सामने चुनौतिया" विषय पर एक प्रेरक उदबोधन देंगी. इसी क्रम में जीतेंद्र चौहान इंदौर के कवि अपनी कविताओ का पाठ करेंगे और प्रदीप मिश्र जीतेंद्र की कविता एवं आज की सामयिक हिन्दी कविता विषय पर आधार वक्तव्य देंगे. कार्यक्रम स्थानीय ओटला के साथी बहादूर पटेल, मनीष वैद्य, दिनेश पटेल, श्रीकांत उपाध्याय, ड़ा सुनील चतुर्वेदी, प्रकाश कान्त, जीवन सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह आदि आयोजित कर रहे है, साथ ही यह खाकसार (संदीप नाईक) तो रहेगा ही सदा की तरह और फ़िर ढेर सारी तस्वीरों के साथ और एक छोटे से रिपोर्ताज के साथ उपस्थित होगा..............इसी दीवार पर जो अभेद्य है और अजेय.........

इस सादगीपूर्ण, नितांत पारिवारिक और अपनत्व के कार्यक्रम में यदि आप इस तरफ है तो अवश्य आये और हमें चमत्कृत और उपकृत करे.
आपके अपने ओटला के साथी

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...