Skip to main content

Posts

Raza Foundation in Mandla - Posts of 8 Nov 2022

रज़ा के बैनर में अपने एमपी के आदिवासी जिले में मण्डला में "युवा" हो रहा है जिसमे 80 % चुके हुए प्रौढ़ और बूढ़े आ रहे है , कुछ "बंधुआ युवा" नही जा रहें - हो सकता हो रिटायर्ड मेन्ट की तारीख नजदीक हो या शुगर बढ़ी हो - पेशाब पानी मे दिक्कत होती ही है लम्बे सफर में, अपुन को अनुभव है ना मराठी, पंजाबी, मलयाली कवियों पर बोलना है इन तथाकथित युवाओं को, परन्तु मजेदार यह कि बोलने वालों में एक भी मूल भाषा के लोग नही है, खेल सिर्फ़ उपकृत करने और कराने का है जैसे मराठी भाषी नही है तो ये क्या बोलेंगे अरुण कोल्हाटकर पर , जो मूल भाषा का गोड़वा है मराठी में अरुण कोल्हाटकर को समझ कर व्यक्त करने का वो किसी पराई भाषा मे कैसे होगा अयप्पा पाणिक्कर मलयाली है पर बोलने वाला कोई मलयाली नही, ले देके एक पंजाबी कवि पर बोलने में ही कोई पंजाबी लड़का है शायद - बाकी तो सब "सौजन्य से सभी ख़ुश रहते है" - वाला फार्मूला है पिछली बार का याद है अलग - अलग कलाकारों पर किसी - किसी को बोलना था, कुछ मदद मैंने की, और बाकी लिंक्स से कॉपी पेस्ट, गूगल देव का सहारा लिया गया था और इस तरह से पूर्णाहुति हुई थी, ख़ैर ...

Drisht Kavi and other Posts from 3 to 7 November 2022

"यार आधा घण्टा हो गया, तुम्हें फोन किये, तुमने बोला पाँच मिनिट में आ रहा हूँ, चक्कर क्या है - वहाँ शोकसभा है, हम पहुँचेंगे तब तक खत्म ना हो जाये, जल्दी करो " लाईवा को फोन किया "जी, भाई साहब आ ही रहा हूँ, वो कविता की तीसरी डायरी नही मिल रही, दो तो रख ली" बेशर्मी से जवाब दिया लाईवा ने "अबै, गधे वहाँ शोकसभा है कविता पाठ नही " - मैं हैरान था "जी, पता है पर क्या है ना हिंदी के ही क्षेत्र वाले बड़े कवि थे जो मरें, अब कोई अकादमिक आयोजन हो - शोध, प्रशिक्षण, पुरात्तत्व, भाषा - अनुवाद के जटिल मसले या किसी की विदेश यात्रा का रोचक वर्णन प्रस्तुति - काव्य पाठ तो होता ही है ना, भीड़ भी बढ़ जाती है, कुछ लोगों को उपकृत भी कर सकते है और स्वयं उपकृत हो भी सकते है, कवि टाईप चार - आठ लौंडो को बुलाने में क्या हर्जा है, और फिर शोकसभा में भी काव्य गोष्ठी हो जाये तो कोई नया नही होगा और फिर हथियार तो पास होने ही चाहिये ना अपने" - ससुरा घातक लाईवा दरवाज़े के आगे खड़ा था, पुराना घटिया सा एलएमएल वेस्पा लेकर #दृष्ट_कवि *** मप्र के मण्डला में रज़ा के आयोजन को देखें जरा जो 11 - 13 न...

Khari Khari, Kuchh Rang Pyar Ke, Drisht Kavi and Jaipur train women empowerment - Posts from 28 Oct to 2 Nov 2022

#कुल्फ़ी मिळाली, खूप छान, हर्षल आणि पूर्ण टीम चं अभिनन्दन आणि मनापासून शुभेच्छा , लवकरच वाचून लिहिन - हे नक़्क़ी ••• मराठी में बच्चों और किशोर वय के मित्रों के लिए कुल्फ़ी पत्रिका की शुरुवात साहित्य के क्षेत्र में बड़ा कदम है, अनुज हर्षल और पूरी टीम बधाई की पात्र है हिंदी और अब क्षेत्रीय भाषाओं में बच्चों और किशोरों के लिए बेहतरीन साहित्य लाने और बड़े साहित्यकारों का ध्यान और फोकस इस आयु वर्ग पर लाने के लिए अनुज भाई Sushil Shukla का योगदान हमेंशा इतिहास में याद रखा जाएगा सुशील "सायकिल" के सम्पादक है इसके पूर्व वे चकमक के सम्पादक थे, इन दिनों भोपाल में इकतारा के प्रमुख होते हुए वे दुनियाभर के बाल साहित्य को इकठ्ठा कर एक बड़ा और अनूठा संसाधन केंद्र बना रहे है , शशि सबलोक के साथ यह सृजन की यात्रा बढ़ रही है एकलव्य ने चकमक की शुरुवात कर इस पूरे काम की नींव डाली थी और यह पत्रिका आज भी देश विदेश में लोकप्रिय है महाराष्ट्र के युवा साथी हर्षल ने भी बड़ा काम हाथ में लिया है - इन सबके लिए खूब प्यार, दुआएँ और स्वस्तिकामनाएँ #कुछ_रंग_प्यार_के *** ट्रेन चल पड़ी है, सुबह - सुबह के पाँच बजने को हे ...

Khari Khari, Kuchh Rang Pyar ke , Amit Dubey's Hasdev Forms - Posts from 22 to 28 Oct 2022

अंकित इलाहाबादी की मृत्यु की खबर अभी देखी, कुछ समझ नही आ रहा, मुश्किल से 26 -27 वर्ष का होगा अंकित को नमन इतनी कम उम्र में यह सब क्यों हो रहा है, हार्ट अटैक, डेंग्यू और मलेरिया से हमारे युवा मर रहें हैं, चक्कर क्या है, मौत युवाओं पर बड़ी मेहरबान हो रही है - बहुत अफ़सोस की बात है और ना सरकार कुछ बोल रही, ना चिकित्सा जगत और ना फार्मेसी उद्योग, शोध और दस्तावेजीकरण वाले तो वैसे ही चुप है और घबराएं हुए है डर से और मीडिया से उम्मीद ना ही करें तो बेहतर है मेरा अंतर्मन का ख़ौफ़ जिसे अँग्रेजी में Intuition कहते है, कह रहा कि हो ना हो यह सब टीकों का कमाल है कोविड वाले सम्हलकर रहें मित्रों, दुष्चक्र हम सबके आसपास है और बस बचना है हर तरह के प्रपंच और फर्जीवाड़े से #खरी_खरी *** बन्द करो रे सनकियों सुनक और ऋषि की कथा बाँचना वो कमला हैरिस ने कौनसा दान दे दिया या किसी और ने ससुरे लगे है कल से, ऋषि में अक्ल थोड़े ई थी, बो तो अपने अमित भाई ने लिज आंटी पर दबाव डालकर इस्तीफ़ा लिखवाया, फिर नारायण मूर्ति से डील हुई कि अपने दामाद कूँ बनाने का उदर का पिरधान मंत्री, फिर प्रिंस चार्ल्स से बात हुई फेर जाके कुछ अरबों प...

Khari Khari, Kuchh Rang Pyar Ke and Posts from 14 to 22 Oct 2022

तो लीजिये हुजूर, मेहरबान, कद्रदान, साहेबान और हर खास ओ' आम आदमी पेश है घर पर उगाए हुए पैशन फ्रूट का ज्यूस विटामिन सी से भरपूर , जीरा, काला नमक, थोड़ी सी शक्कर, काली मिर्च डला हुआ अदभुत और दिव्य स्वाद वाला - एक ग्लास पीया और लंच छोड़ दिया - क्या ताक़त है और क्या ऊर्जा मल्लब गज्जबै ई है जे तो तो लीजिये हुजूर, मेहरबान, कद्रदान, साहेबान और हर खास ओ' आम आदमी पेश है घर पर उगाए हुए पैशन फ्रूट का ज्यूस विटामिन सी से भरपूर , जीरा, काला नमक, थोड़ी सी शक्कर, काली मिर्च डला हुआ अदभुत और दिव्य स्वाद वाला - एक ग्लास पीया और लंच छोड़ दिया - क्या ताक़त है और क्या ऊर्जा मल्लब गज्जबै ई है जे तो #कुछ_रंग_प्यार_के *** 2 करोड़ × 8 वर्ष = 16 करोड़ मात्र 75000 को दीवाली के पहले नियुक्ति मल्लब नौकरी कितना प्रतिशत हुआ बै और भाइयों, बहनों चेक कर लेना स्थाई है, संविदा या मीडिया के लिए कोई कहानी बनेगी 8 दिन बाद धन तेरस मनाओ रे, जाओ सोना खरीदो - मैं गैस का रिफिल ले रहा खत्म हो गया साला *** अभी दिवाली तक नौटँकी चलेगी इसकी - अभी तो दिवाली पर सैनिकों के बीच जाएगा भांड और नाचेगा भेष बदलकर और देव दिवाली पर अयोध्या देश...