" यार तुम आज टीवी में दिखे थे " - फोन किया लाइवा को मैंने " हाँ, वो ड्रग ट्रायल में नाम दे दिया था, सोचा रहा बोरिक जॉनसन या बाइडन बुला लेगा तो कउता सुना सुनाकर जान दे दूँगा, पर कम्बख्तों ने सबको रख लिया मौत के आगोश में, सारे कवियों को भगा दिया कमीनो ने, लो बोलो मोदी तक ने नही बुलाया दिल्ली में ......" वो चुप ही नही हो रहा था कोविड का वाईरस बीमार ही नही करता, कवियों को बर्बाद करता है #दृष्ट_कवि *** ● नत्थू लाल फोटो कॉपी सेंटर ● चंपालाल बीज भंडार ● मयंक बाबू दांत तोड़ू केंद्र ● हीरालाल प्रसुति गृह ● ग्यारसी बाई फैशन केंद्र ● रामलाल नमकीन भंडार ● श्याम लाल नारंगी वाला ● मोहन सेठ नारियल वाले ● चुन्नीलाल फोटोग्राफर ● मुन्नीबाई बुटीक केंद्र ● सतवीर सिंह खेती केंद्र ● मौसम्बी लाल विद्युत शवदाहगृह ● चिमनाबाई कवयित्री की याद ● राधाबाई महानतम कहानीकार ● घसीटेराम आलोचक ● कमलाकर की याद में अनूठा आयोजन ये कुछ नाम है उनके - जिनके नाम से पेजेस बनें है और लाइक करने के निमंत्रण रोज आते हैं अरे भाई, मुझे इस सब से क्या करना है - आप गोरखपुर से लेकर लेह - लद्दाख में और तवांग से लेकर ...
The World I See Everyday & What I Think About It...