Skip to main content

Posts

Posts of Gandhi Jayanti, Hathras and UPSC Officers 2 to 3 Oct 2020

 2nd Oct 2020 गांधी 150 का आज अंत ◆◆◆ 2 अक्टूबर अब देश में पाखंड और मजबूरी है, गांधी की प्रासंगिकता तो शाश्वत है पर जयंती मनाना कितना बड़ा झूठ है यह सब जानते है अब सत्य, अहिंसा, अपरिमेय या बाकी और सिद्धांत भी अब महज औपचारिकता नही क्या और उपर से सत्ताओं के खेल, आज़ाद भारत का सिर्फ़ 74 वर्षों में देशी लोगों के हाथों में बिक कर गुलाम और दो लोगों के हाथों पराधीन हो जाना, सत्ता का सांप्रदायिक हो जाना, स्वच्छता के नाम पर खरबों रुपयों के घोटाले, प्रतिशोध और हिंसा का तांडव हर गली मुहल्ले में - आखिर क्या शेष रह गया है गांधी के नाम पर शास्त्री का नाम ही मत लो - जय जवान और जय किसान ही आज सत्ता के निशाने पर है दुनाली में एक जवान और एक किसान - ट्रिगर हाथ में लिए सत्ता के भेड़ियों ने तन से धोती छीन ली और दाल के पानी में से दाल गायब कर दी; सेना और खेती दोनों राजनीति के मल्लयुद्ध में परास्त और हताश है और किसी के पास कोई जवाब नही बहरहाल, ना शैव बचें ना वैष्णव और अपनो परायों को पीर देने में इनका कोई सानी नही, मोहमाया का बंधन जरूर शेष है - और सिर्फ सत्ता ही नही गांधीवादी भी इसी सबमें रच बस गए है - सारे ग...

Posts from 23 to 30 Sept 2020 Hathras Rape Issue and Sandip ki rasoi

अभी तक पिछले 15 वर्षों में मप्र में हम महिला हिंसा में आगे थे, अब संत पुरुष उप्र में आने से वे आगे बढ़ गए है और हम शायद 2 या 3 नम्बर पर - NCBR के आंकड़ों के अनुसार जिसका हमे बेहद अफसोस है, यह मप्र के हम सब लोगों के लिए दुखद है और इस तरह से चौथी बार बने मुख्य मंत्री तो पीएम इन वेटिंग हो जाएंगे - सोचकर ही नींद नही आती जनता की यह जागरूकता घातक है बहुत, इस तरह से तो मप्र पिछड़ता ही जायेगा और सबसे ज़्यादा दुख यह कि प्रधान मंत्री की दौड़ में परम पूज्य संत शिरोमणि आगे हो जायेंगे और महामात्य 2024 तक उप्र का नाम ही " बलात प्रदेश " रख दें गाना लगाओ बै कुछ करिये, कुछ करिये .... 4 Rapes V/S 1 in MP very poor data *** 2 में से एक में भी आत्मबल नही कि आकर कहें कि हां वह मैंने किया था, हिम्मत हो तो कहें कन्फेस करें और उस जज को बताए जो दो कौड़ी का घटिया निर्णय सुनाकर घर चला गया न्याय व्यवस्था में इस तरह के डरपोक जज ही कलंक है और मंडल कमंडल लेकर बैठे ये लोग सिर्फ चाटुकार और अवसरवादी है, अब इंतज़ार है कि उसको राज्यसभा मिलती है या राजभवन कल गांधी जयंती पर फिर बिल्बिलायेंगे, गांधी के गुण गायेगा सरदार,...

Posts of 22 Sept 2020 Private School Teachers and Fees , Agri Bil and PM Kisan Samman Nidhi

परीक्षा है कल से 27 तक LLB अर्थात लॉ के चौथे सेमिस्टर की , घर पर ही नकल करके लिखना है means On Line Exams , पर 5 पेपर 25 प्रश्न और दो सौ पन्ने कम से कम - ऊपर से हाथ से लिखना है - मरण ही मरण है कुल मिलाकर मार्कवा उर्फ़ जुकरबर्गवा से सेबा में भोत ही ज़्यादा नरम निवेदन कि चार दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करें जै राम जी की मित्रों परीक्षा और कोरोना से बचें तो 28 को इंशा अल्लाह मुकालात होगी ही  *** "तुमने इस तालाब में रोहू पकड़ने के लिए छोटी-छोटी मछलियां चारा समझ कर फेंक दी" - दुष्यंत कुमार ◆◆◆ हे भारतीय किसान, ले लो ₹ 2000/- महीना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का अपनी प्रिय सरकार से, एक साल मजे लिए सम्मान निधि के अब चलाना इसी ₹ 2000 /- से अपना जीवन और सब सपने कर लेना पूरे, शादी ब्याह, इलाज, खेती बाड़ी और ऐश से जीना ज़िंदगी - अरे ओ सांबा कितना खर्च आता है मरने के पहले दिन और नुक्ते का धोती और पगड़ी - जरा देखो कहां है अपनी - शेष है या खींचकर ले गई है तुम्हारी सरकार और बनाओ सरकार मजदूरों आज से देश में तुम भी महान हो गए , बिल पास हो गया तुम्हारे भी "फेवर" में जियो हो लल्ला ...

Posts from 16 to 22 Sept 2020

कल रंग है री ! 💖💜💙💚💛🖤 युवा मित्रों, छात्रों, कलम के मज़दूरों, मेरे जैसे हम्मालों कल एक सुहाना दिन है, और मेरा जन्म दिन सो आपका जन्म दिन का रिटर्न गिफ्ट लेने का मौलिक अधिकार है कल इतना हल्ला करो कि देश में कभी ना हुआ हो - मेरे जैसे एक व्यक्ति ने देश को बर्बाद कर दिया है - मुझसे सीधा इस्तीफ़ा मांगो और कोई तरीका ही शेष नही अब देश की सीमाओं से लेकर खेत की ज़मीन तक, स्कूल आँगन वाड़ी से लेकर अस्पताल के गलियारों, सेना के दफ़्तरों से लेकर राशन की दुकानों में घपले है - जाति से लेकर प्रशासन तक में फुट डाल रखी है ,अदालतों से लेकर शौचालयों तक बदबू और सड़ांध है मुहल्ले के आवारा कुत्तों से लेकर ऐरे गैरे सूअरों का ख़ौफ़ है - भावनाओं से लेकर संविधान बदलने की घटिया कोशिशें हो रही है, कानूनों के नाम पर उच्च स्तर की तानाशाही थोपने की होड़ मची है, राज्यों के मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से बड़े हो रहें हैं और अपनी हदें पार कर रहें हैं, मंत्री,राज्यपाल और पुलिस संविधानिक मर्यादाएं तोड़कर अपनी मर्जी से प्रदेश चला रहे है युवाओं को झंडे डंडे देकर रैलियो में हांक दिया और जब रोज़गार मांगा तो रासुका में बन्द करके देश...

Posts from 9 to 16 Sept 2020 Khari Khari, Drisht kavi and Bhiga Man

  कोविड के नाम पर जो मौतें हो रही है भारत में - कम से कम वह प्रायोजित सामूहिक नरसंहार है जब राज खुलेगा तब इसकी भयावहता नजर भी आयेगी और मानवता के असली दुश्मनों की पहचान भी होगी अफसोस सिर्फ इतना है कि हत्यारे तब तक कूच कर चुके होंगे सब कुछ कमा धमाकर अभी एक परिचित जो कल तक भले चंगे थे अस्पताल उन्हें गम्भीर बता रहा है और उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया है कल रात, उनका कोविड का इलाज किया जा रहा है जबकि चार दिन बाद रिपोर्ट अभी तक आई नही है और आज अस्पताल कह रहा है कि स्थिति बिगड़ गई है मुझे और बहुत लोगों का यह ख्याल है कि इस सबके पीछे बड़ा षड्यंत्र और अंग व्यापार की भी आशंका है - जिस पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है [ सम्पादित - अभी अभी खबर मिली कि आखिर उनकी मृत्यु हो गई है, बहुत ही दुखद ] ●●● ओम शांति नमन और श्रद्धांजलि *** गृह मंत्री अमित भाई शाह को कल देर रात पुनः अस्पताल में भर्ती किया गया , एक डेढ़ माह में वे तीसरी बार भर्ती हुए है उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ - तारीफ इस बात की है कि वे विदेश अभी तक नही गये है इलाज के लिए सुझाव यह है कि वे पूर्ण रूप से ठीक हो जाये, पूरा आराम करें और त...