Skip to main content

Posts

Posts of 15 Dec 15

सन 2024 में चलने वाली बुलेट ट्रेन को देखने, बैठने, भुगतने को हममे से कितने लोग ज़िंदा रहेंगे और यदि हाँ तो बोलो कितने लोग इतना रुपया कमा लेंगे कि उस समय के किराए में बैठ पाए ध्यान रहे आज किराया 2800 कहा गया है, सुरेश प्रभु ज़िंदा रहे तो यह 2800 X 10 हो जाएगा और रूपये के अवमूल्यन को देखते हुए हमारी कमाई दस गुना आज की तुलना में कम हो जायेगी फिर बैठना बुलेट ट्रेन में और यदि ज़िंदा नहीं रहोगे तो काहे का जश्न मना रहे हो कमबख्तों, कबीर कहते थे "इस घट अंतर बाग़ बगीचे इसी में पालनहार.." समझे कुछ ???  और आख़िरी बात ये शिंजो आंद्रे भी रहेगा ज़िंदा क्रियान्वयन को हरी झंडी  देने को या उसकी अस्थियाँ गंगा में आ जायेगी.........लाहौल बिला कूब्बत.......शुभ शुभ बोलो............पंडिज्जी ..... tongue emoticon ***** मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हो या राजस्थान की वसुंधरा सिंधिया या नक्सली आन्दोलन के बहाने आदिवासियों की जमीन हथियाकर आदिवासियों को निहत्था मारने वाले रमण सिंह छतीसगढ़ी मुख्यमंत्री परन्तु देश की सी बी आई को ना इनकी जानकारी है ना कोई कार्यवाही करेगी क्योकि जिस देश में...

Posts of 13 Dec 15

स्मार्ट सीटी में नगर निगम के अधिकारियो का कमीशन यानि हिस्सा कितना रहेगा हर समुदाय विकास के कार्यक्रम से लेकर ढांचागत विकास, निर्माण और टेंडरिंग में क्योकि अभी अमूमन कुछ ना करने पर आठ से बारह प्रतिशत होता है, बाकी स्मार्ट सीटी में दिखावे के लिए तो स्मार्ट काम करना पड़ेगा ही ना तो जाहिर स्मार्ट कमीशन बनाम हिस्सा भी होगा। हम लोगों ने शिक्षा , स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और ग्राम विकास के गॉंवो में जाने वाले रुपयों में भ्र्ष्टाचार तो खोजते है पर शहरी इलाकों में गाँवों से ज्यादा खर्च होने वाली राशि को भारतीय प्रशासनिक और राज्य सेवा के अधिकारी मनमर्जी से खर्च करते है और भयानक रुपया खाते है।नगरीय निकायों में इस पर कोई बात नही करता। स्मार्ट सीटी परियोजना में इस पर शुरू से ध्यान देने की जरूरत है और जनता के, खासकरके गरीब लोगों के लोकपाल को निगरानी के लिए रखने की जरूरत है। ***** कल रेलवे ने 500 लोगों की बेशर्मी से बस्ती उजाड़ दी, तीन दिन पहले कांदिवली मुम्बई में पूरी झुग्गियां आग में स्वाहा हो गई। क्या खूब है स्मार्ट सीटी के लिए किये जाने वाले प्रयास। यानि नारकीय पीड़ा में रहने वाले लोगों...

Posts of 12 Dec 15

News Concept 13 Dec 15 ***** मैं ख़याल हूँ किसी और का, मुझे सोचता कोई और है, सर-ए-आईना मेरा अक्स है, पस-ए-आइना कोई और है मैं किसी की दस्त-ए-तलब में हूँ तो किसी की हर्फ़-ए-दुआ में हूँ, मैं नसीब हूँ किसी और का, मुझे माँगता कोई और है अजब ऐतबार-ओ-बे-ऐतबार के दरम्यान है ज़िंदगी, मैं क़रीब हूँ किसी और के, मुझे जानता कोई और है तेरी रोशनी मेरे खद्द-ओ-खाल से मुख़्तलिफ़ तो नहीं मगर, तू क़रीब आ तुझे देख लूँ, तू वही है या कोई और है तुझे दुश्मनों की ख़बर न थी, मुझे दोस्तों का पता नहीं, तेरी दास्तां कोई और थी, मेरा वाक़या कोई और है वही मुंसिफ़ों की रवायतें, वहीं फ़ैसलों की इबारतें, मेरा जुर्म तो कोई और था, पर मेरी सजा कोई और है कभी लौट आएँ तो पूछना नहीं, देखना उन्हें ग़ौर से, जिन्हें रास्ते में ख़बर हुईं,कि ये रास्ता कोई और है जो मेरी रियाज़त-ए-नीम-शब को "सलीम" सुबह न मिल सकी, तो फिर इसके माअनी तो ये हुए कि यहाँ ख़ुदा कोई और है. -सलीम कौसर सर-ए-आइना=दर्पण के सामने पास-ए-आइना=दर्पण के पीछे ऐतबार-ओ-बे-ऐतबार=विश्...

Posts of 11 Dec 15

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने उड़ाई सांसदों की नींद, फिलहाल 43% नहीं लड़ पाएंगे चुनाव..! एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट्स के लिए मिनिमम एजुकेशन क्वालिफिकेशन जरूरी होगा। यह फैसला स्‍वागत योग्‍य है। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के एक फैसले के खिलाफ दाखिल की गई जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। दरअसल , हरियाणा में जल्‍द ही पंचायत चुनाव होने वाले हैं। वहां सरपंचों का कार्यकाल 25 जुलाई- 2015 को खत्म हो चुका है। चुनाव से ठीक पहले 11 अगस्त को हरियाणा सरकार ने पंचायती राज कानून में संशोधन किया था। इस संशोधन के अंतर्गत पंचायत चुनाव लडने के लिए सरकार ने 4 शर्ते लगाई थीं। इन शर्तों में चुनाव लड़ने वाले जनरल के लिए दसवीं पास , दलित और महिला के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा बिजली बिल के बकाया ना होने , बैंक का लोन न चुकाने वाले और गंभीर अपराधों में चार्जशीट होने वाले लोग भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यानी की राज्‍य सरकार के नये नियमों के मुताबिक 43 फीसदी लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। लेकिन एक जनहित याचिका के...

Salman Khan Got rid from Fake Court Case - some quick responses 10 Dec 15 Human Right Day

मानवाधिकार दिवस पर सलमान को मिला जीने का अधिकार   सत्यमेव जयते शायद यह भारतीय न्याय इतिहास में पहली बार है कि अधिकाँश जनता जानती थी और मानती है कि जिसके पास धन बल और प्रतिष्ठा है उसे कोई सजा नहीं होगी. आज न्याय की थू थू हो रही है और चारो ओर एक ही बात है कि सलमान को तो छूटना ही था इसमे नया क्या है. #सुप्रीमकोर्ट को इस भरोसे को बचाए रखने के लिए और लोक कल्याणकारी राज्य में न्यायपालिका की इज्जत बनाए रखने के लिए कुछ ठोस कदम उठाना चाहिए तुरंत.  चुनाव सामने है अब उप्र में मुस्लिम वोट, प बंगाल में मुस्लिम वोट, और बाकी सब तो जानते ही है। बताईये फर्क क्या है कांग्रेस में और इनमे। तुष्टिकरण देश की मजबूरी है जैसे दंगे, गाय, कश्मीर, पाकिस्तान और 370 . थोड़ा दिमाग लगाइये, कुछ नही धरा है बकलोल में सब जान गए है कि कठपुतलियां वही है , व्यवस्था वही है सिर्फ चेहरे मोहरे बदले है जनाब। बजरंगी भाई जान से लेकर बाकी सारी फ़िल्मों में बूत परस्ती करने वाला कोई और हो सकता था क्या, परिवार के सारे सदस्यों को व्यवसाय में सेट करने वाला क्या य ूँही देश सेवा के नाम पर पतंग उड़ाकर शर्ट फाड़ेगा। ...

Posts of 10 Dec 15

सचिन पायलेट जैसे लोग जब तक देश में है हमे आश्वस्त रहना चाहिए और सम्बित पात्रा जैसे जब तक है तब तक जागते रहो.  🙌 🙌 🙌 🙌 🙌 🙌 ***** सुषमा स्वराज सच में अच्छी राजनेत्री और कूटनीतिज्ञ है। उनकी मेधा को सलाम। केंद्र की राजनीती का प्रभाव दिखता है और ये अभी तक गुजरात की सुहानी यादों को ही अन्नू कपूर की तर्ज पर टीवी रेडियो और दुनियाभर के मेडिसिन चौक पर दोहराते रहते है।सुषमा जी को प्रधानमन्त्री ना बनाकर भाजपा ने बड़ी गलती की है और आपके अगर ये जाते तो अभी तक बम फटाके फुट जाते। ***** सावधानी से लड़ाई का मैदान और युद्ध चुनिए साथ ही यह याद रखिये कि सही होने से मन की शान्ति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बहुत मुश्किल से बड़ी देर तक मन्थन करके समझ आया और शायद अभी भी आधा ही समझ पाया हूँ पूरा समझने में शायद एक उम्र लग जाये और फिर जब बुद्धत्व को प्राप्त कर लूँ या निर्वाण को प्राप्त कर लूँ। छोटा सा पोस्टर है पर सारी धुंध छंट गयी है मानो। शुक्रिया  Varsha Bapat  यह साझा करने के लिए । ***** Friends no mobile calls please, if you want to talk urgently drop in an...

Posts of 9 Dec 15

कमाल है भगवा का रास्ता वामपंथ के लाल से होकर जाता है छग के एक तथाकथित निजी विवि की विज्ञापननुमा न्यूज देखी तो घालमेल समझ आया. क्या क्या नहीं करते लोग .........एक वो थे जो मर गए पर लाल नहीं छोड़ा और एक ये है जो लाल से शुरू किया और अब भगवा में ही दफ़न होंगे. सलाम कामरेड उर्फ़ कार्यकर्ता . ***** मप्र के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे है कि वे इस्तीफा क्यों दें , भोपाल त्रासदी के बाद अर्जुन सिंह ने दिया था क्या? यानी कितने ढीट और बेशर्म है मिश्रा जी , अरे कमीशनखोर इसलिए तो काँग्रेस डूबी, आप क्यों भाजपा की लुटिया डुबोने पर तुले हो, या हजार लोगों के मरने की राह तक रहे हो। शिवराज जी तो पन्ना हो, व्यापमं हो या पेटलावद हो इस्तीफा नही देंगे क्योकि वे किसान पुत्र है और जमीर जमीन में गाड़ दिया है , मिश्राजी आप तो डाक्टर हो पढ़े लिखे, नैतिकता समझते हो !! ये अलग बात है कि व्यापमं से निकले हो तो फिर चिपके रहो कुर्सी से और करो घोटाले , जनता बताएगी तीन साल बाद - फिर तुलना करना अर्जुन सिंह की और अपनी। वैसे बता दूं कि अर्जुन सिंह जैसी काईयाँ बुद्धि पाने के लिए सात जन्म और लेने होंगे अभी ***** ...