Skip to main content

Man Ko Chiththi - Post of 27 August 2024

खुद को सज़ा मत दो, शायद हम जिंदगी के इशारों पर नाचने के लिए बने हैं - कठपुतली की तरह और इस सफ़र में हमें खुद के ही साथ की ज़रूरत है, हम भले ही जीवन भर सुख में जीते रहें हो, नफ़रत की जेल में रहे हो या पछतावे की पीड़ा से वाबस्ता रहे - सबको अपनी सज़ा भुगतनी ही पड़ती है और खुद का साथ हमें अंत में मुक्त करेगा
***
यूँ तो यह बात सही है कि हमारी प्रसन्नता और दुख हमारे अपने हाथ में है और किसी और को ना हमें देना चाहिये - ना ही किसी से बाँटने की ज़रूरत है पर हम सब मनुष्य है और किसी ना किसी तरह से इस मायावी झँझट में फँस ही जाते है
अपेक्षा, उपेक्षा, मूर्खों की तानाशाही, अयोग्य लोगों का सत्ता पर काबिज़ होना, अनपढ़ों एवं कुपढ़ों का बढ़ता साम्राज्य, प्रेम और वासना जनित दुष्चक्र, लगातार बदलते स्वार्थी रिश्ते, घटिया किस्म की ओछी राजनीति, अपनी लाईन बड़ी करने के बजाय दूसरों को नीचा दिखाकर खुद को बेहतर साबित करने की गलाकाट होड़ और लगातार स्तरहीन होते जा रहें संवाद हमें बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देते है, सबसे दुखद यह है कि जिन मूल्यों या जीवन मूल्यों की बात करते है वे इनके भीतर तो निश्चित रूप से कही नज़र नही आते और ये ही वो लोग है जो मूल्यानुगत बातों का ज़खीरा लेकर संसद से सड़क तक काबिज़ है
ये सब हमें अशांत करते है, क्षुब्ध करते है और हम चाहकर भी इनसे दूर नही हो पाते, जाने - अनजाने ही ये हमारे विश्वास और आस्थाओं पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालते है, सचमुच में बदलते और कठिन होते जा रहे समय में हमारे लिये मजबूरी यह है कि हमें ईसा की तरह अपने सलीब के साथ इन सब भोथरी और नुकीली कीलों को भी ढोना ही है, ये नियंता नही पर इस विभीषिका वाले दुष्ट समय में इनसे निज़ात पाना भी दुष्कर है
बेहतर है अपने - आपको शांत रखकर सूझबूझ के साथ जितना दूर रह सकते है इन नेताओं, लोगों और परिस्थितियों से उतना दूर रहने की कोशिश करें, बजाय बकचक करने के बाहर निकल जाये, सामना ना हो यह प्रयास करें, रास्ता बदल लें, सामने पड़ने पर प्रणिपात प्रणाम कर दूर से निकल लें - इसके अलावा मुझे तो कोई और रास्ता नज़र नही आ रहा - क्योंकि इस संगठित मवाली समुदाय से समकालीन मुद्दों, साहित्य, बदलाव, राजनीति और समझ पर बहस करने से आपको ही कीचड़ में उछाल देंगे ये लोग और खिलखिलायेंगे - क्योंकि ये तो उसी में रहते आये है
बहरहाल, शांत रहो, दिल - दिमाग़ को सुप्तावस्था में रखकर अपने मार्ग को प्रशस्त करते हुए एकला चलो रे की तर्ज़ पर चलते चलो, इसी में सबका भला है

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...