Skip to main content

Khari Khari and Other Posts from 20 to 27 August 2024

मुझे खबर थी मिरा इंतज़ार घर में रहा
ये हादिसा था कि मैं उम्र भर सफ़र में रहा
◆ साक़ी फ़ारूक़ी
***
मुझे खबर थी मिरा इंतज़ार घर में रहा
ये हादिसा था कि मैं उम्र भर सफ़र में रहा
◆ साक़ी फ़ारूक़ी
***
दिल किसी वजह से दुखी है मगर
कुछ भी ऐसा नहीं कि तुमसे कहें,
ज़ेहन उलझा हुआ है कुछ दिन से
लेकिन इतना नहीं कि तुमसे कहें
जव्वाद शेख
***
ख़्वाहिशें मुख्तसर सी कर ली
इस तरह ज़िंदगी आसाँ कर ली
***
हिंदी साहित्य का नुकसान इस समय सबसे ज्यादा चुके हुए और सठियाये हुए बूढ़े कवियों और लेखकों ने किया है और रही सही कसर फेसबुक पर आकर रोज कर रहें है, ये लोग कचरा पत्रिकायें निकालकर सिर्फ और सिर्फ अपनी रूपये की भूख मिटा रहें है और जबरन अपने लोगों को उपकृत कर रहें है, वरिष्ठ कवि महिलाओं के इनबॉक्स में घुसकर अश्लील बातें करते है और उनकी पोस्ट पर अश्लील और हास्यास्पद कमेन्ट करते है, इन नालायकों को शर्म भी नहीं आती क्योकि इनकी औलादें तो विदेशों में बस गई और इनके नेट और फोन के रिचार्ज करती रहती है और ये यहाँ छिछोरी हरकतें कर रहें है ...........
[ एक महिला कवि की पीड़ा - जो एक केंद्रीय विवि से शोध कर रही है, जिससे मै एकदम सहमत हूँ जिसने अभी फोन करके आधा घंटा बात की, वह इतनी त्रस्त है कि उसका बस चलें तो इन सबको बेनकाब कर दें, पर लिहाज और भयवश कुछ बोलती नहीं, बस ब्लाक करते चल रही है, डूब मरो रे हिंदी के कवि और लेखकों - तुम क्या हाथरस और कोलकाता पर बात करके गिरगिट बने बैठे हो यहाँ ]
***
नितीन गडकरी ने संसद में कहा कि 60 किमी की दूरी पर है टोल अगर कोई और हो तो फ्राड है, इंदौर देवास के बीच दूरी 37 किमी है पर एक टोल है जो 74 रू लेता है
देवास भोपाल रोड 396 करोड़ में बना था, अब तक सरकार 1450 करोड़ टोल से कमा चुकी है और इसका ठेका 2032 तक का है और देवास भोपाल की 150 किमी की दूरी में 3 टोल है और एक बार का टैक्स 200 रु लगता है
तो क्या अब टोल देना बंद नही कर देना चाहिये पर टोल वालों के गुंडों से लेकर प्रशासन और पुलिस नागरिकों को ही दबाते है
गडकरी फर्जी और धूर्त मंत्री है जो सीमेंट कम्पनियों से खरबों कमाकर लो प्रोफ़ाइल में रहकर अरबों में खेल रहा है
सरकार से बड़ा बनिया और बदमाश कोई नही है
***
फुलै फुलै चुन लिये ||
●●◆●●
गौहर रज़ा की किताब 01 अगस्त 2024 को 313 ₹ में प्री बुक हुई, कल पता चला कि अब वह 213 ₹ में मिल रही है
प्रकाशक के स्टॉल से खरीदने पर किताब 10 % रिबेट के साथ मिल रही थी, अपुन ने लगभग 10000/- ₹ की किताबें ली और ख़ुश हुए डेढ़ वर्ष पहले इंदौर पुस्तक मेले से, इन्ही दिनों अगस्त में, गाँधीहाल में लगा था मेला
दोस्तों की किताबें थी तो पूरी कीमत पर और 100/- ₹ डिलीवरी चार्ज देकर भी खरीदी, अचानक प्रकाशक किताबें आधी कीमत पर बेचने लगा, फिर दस रुपये में कर दी, फिर दीवाली आई तो 5000/- ₹ में 500 किताबों का सेट बेचने लगा और दोस्त अपनी रचनात्मकता को कूड़े में बिकता देखते रहें, कुछ ने तो लेखन से तौबा कर ली
एक प्रकाशक 15 अगस्त और राखी के पुनीत अवसर पर 24 से 60 % की छूट के साथ किताबें बेचने लगा, तो दूसरा कुरियर फ्री कर 70 % तक बेचने पर उतर आया
_________
ध्यान से समझिये कि
◆ प्रकाशक से तुरंत छपने पर हम महंगी किताबें ले रहे है, थोड़े समय बाद लेंगे तो 70 % की छूट मिलेगी, अमेजॉन पर और भाव कम हो जायेंगे
◆ याद रखिये कि ये किताब है - कोई चाय या पकौड़ा नही कि कड़ाही से उतरते ही गर्मागर्म भकोस लिए जाए
◆ प्रकाशक ने जितना कमाना था, कमा लिया - अब वह पुस्तक मेले 2025 के लिये नये मुर्गे, मुर्गी खोज रहा है, बड़ा लेखक है तो बकरे टाइप महंगे लेखक - जिनका कूड़ा छापकर गोदाम भरेगा और पुराना माल दस रुपये, दीवाली के सेट बनाकर, या 60 - 70 % छूट के साथ आपकी रद्दी बेचकर अपनी जगह साफ करेगा दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, बनारस, प्रयागराज, जयपुर, पटना, भोपाल, इंदौर या किसी नदी नाले के किनारे बसे कस्बे में
◆ उसे जितना कमाना था, उसने कमा लिया, अब जो मिलेगा - वह बोनस है, मतलब दस रुपये में बेचकर भी वह सुखी है - सोचिए, यह नही कि अपने आसपास के स्कूलों में ही दे दे बच्चों को पढ़ने के लिए
◆ 60 से 70 % की छूट मतलब कितना फ़ायदा है - यह आप सोच रहे है कि क्या गणित है और फिर भी हमेंशा भिखमंगो की तरह रोता रहेगा कि "किताबें नही बिक रही" - ज्ञान पेलेगा - कागज़, स्याही, प्रिंटिंग, पैकिंग, डाक खर्च और ना जाने क्या - क्या, रॉयल्टी की बात कभी नही करता धूर्त
_________
और यहाँ लेखक की बात सिर्फ इतनी कि फैबइंडिया के खादी के झब्बे और पाजामे पहनकर सोशलिस्ट, कम्युनिस्ट बनेंगें और किताब की कीमत 500 से 800 रखेंगे और जब लौंडो की तरह लाखों की बाइक पर दुनिया या लद्दाख घूमने निकलेंगे तो माइकल जैक्सन की आत्मा या पेरिस की फैशन इंडस्ट्री शर्माकर डूब मरेगी
_______
और अंत में प्रार्थना
1 - मित्रों को आपको तय करना है कि कड़ाही से गर्मागर्म निकली किताब भकोसना है या दीवाली के सेट में 5000 में 500 किताबें मुफ्त डिलीवरी ऑफर लेना है - रज़ा, निर्मल वर्मा का सेट, या किसी द्विवेदी, त्रिवेदी, चतुर्वेदी, पँचमवेदी, तिवारी, शर्मा, पांडे, दूबे, चौबे, छब्बे, अठ्ठे, खाजपेयी, सिन्हा, श्रीवास्तव, वर्मा, सोलंकी, मालवीय, हुजूर, कुजूर, एगा, बैगा, सिंह, जाट, गुर्जर, विश्नोई या यादव की किताबें एक साथ लेकर गर्मागर्म खानी है, आत्म मुग्धता के दौर में बिल्कुल भी वो किताबें ना लें जिनसे आपका कोई वास्ता ना हो या वो महज आपके फेसबुकिया दोस्त हो और साहित्य - विचारधारा के नाम पर गोबर गणेश
2- हिंदी के धूर्त प्रकाशकों से बचकर रहिये - जो पुस्तक मेले में अपने ही लेखक से डेढ़ पाव पेड़ा भी मंगवा लेते है - "कवि की किताब के केश लोचन समारोह" के समय और बचा हुआ आधा पेड़ा बेशर्मी से अपने गल्ले में डाल लेते है, बिसलरी की पानी को बोतल छुपा लेते है दिल्ली में
3 - स्टॉल बुक हो गए है, दिल्ली में लाखों की कीमत है इस बार और प्रकाशकों की जमात देशप्रेम के जज्बात भड़काकर आपको गोदाम का सड़ा माल खपाने में लगी है
4 - अभी गणपति, फिर दुर्गा, फिर दशहरा, दीवाली, क्रिसमस सब आ रहा है आहिस्ता - आहिस्ता, भयानक ऑफर आने वाले है हिंदी साहित्य के कचरे के, 50 की उम्र में 150 किताबें छपवाकर बैठे है माड़साब लोग्स, 1018 में छपी किताब को बंदरिया की तरह छाती से चिपकाकर रो रहे है कोई नही पढ़ रहा मेरे मर्सिया को, इसे सिंधु घाटी की सभ्यता में सेटिंग कर पुरस्कार जुगाड़ा था मैंने, खरीदोदोदोदोदो
5 - और हाँ, प्रकाशकों के नम्बर और पोस्ट्स से आती सुंदरियों की खिलखिलाती हँसी से ज़रा बचकर, ये गोदाम खाली करवाने में माहिर है
और अंत में "आय लभ यू मेरे हिंदी के डार्लिंग प्रकाशक"
***




Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...