Skip to main content

छोटी बहन सीमा व्यास को जन्मदिन की बधाई, Posts of 18 Feb 2021

 

छोटी बहन सीमा व्यास  को जन्मदिन की बधाई

विलक्षण कहानीकार, शिक्षा - साक्षरता और स्वास्थ्य, जीवन कौशल की बेहतरीन प्रशिक्षक, संवेदनशील व्यक्तित्व, सहज और बेख़ौफ़ अपनी बात कहने वाली और सबसे ज़्यादा सच के लिए किसी से भी भीड़ में भी भिड़ जाने वाली है
सीमा के साथ साक्षरता अभियानों में साथ काम करने से दोस्ती की शुरुवात हुई थी,1990 में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता वर्ष हम युवा लोग शिक्षा में बदलाव के साथ समाज भी बदलने के मंसूबे देख रहें थे, आज हम सब पाँचवे दशक के मध्य में है, अनुभवी कामरेडों और ज़मीनी लोगों की बड़ी टीम थी, धीरे धीरे खूब काम किया, खूब लिखा पढ़ा और देश भर में हजारों प्रशिक्षण, मूल्यांकन और नीतिगत काम किये , आज स्व विनोद रायना, कुंदा सुपेकर , कृष्णा अग्रवाल, प्रोफेसर कृष्ण कुमार, डीएन शर्मा से लेकर उन तमाम लोगों की याद आना साहजिक है कि हम सब लोग उनके आलोक में पककर परिपक्व हुए और ऐसे कामरेडों और इंदौर से लेकर दिल्ली सोशल साइंस विभाग, आई आई टी, IISC, JNU, DU, DAVV के प्रोडक्ट्स की असली मंशाओं से भी रूबरू हुए - जो मूलरूप से पूंजीवादी थे और जिन्होंने समाज सेवा की आड़ में करोड़ों की संपत्ति बनाई और महल - अटारी खड़े किये, देश भर में आज उनकी दुकानें भर्राट चल रही है
सीमा की कहानियों और लघु कथाओं में जो वास्तविकताएं, यथार्थ और संघर्ष दिखता है वह छतरपुर, पन्ना ही नही वरन उप्र, राजस्थान, महाराष्ट्र, या बिहार की गरीबी और दलित - वंचित समुदाय के लोगों को छला जाना या कलम का कहानी में हीरो हो जाना भी इसी वृहद अनुभव का हिस्सा है जो अब शब्दों में उभरकर आता हैं
ये छोटी आज नब्बे बरस की हो रही है (उम्र से नही अनुभव से दुनिया चलती और मापी जाती है - बिरले ही लोग होते है जो कम उम्र में दुनियावी संजाल समझकर रचना संसार मे एक बड़ी जगह बना लेते है), इन दिनों ललिता पवार टाईप खड़ूस सास बनने का प्रशिक्षण ले रही है यह छोटी
😀🤣😀
, तीन चार साल बाद पाल्टी देगी और आज दो रोटी ज्यादा भी खायेगी - यह पोस्ट पढ़कर भोत घुस्सा भी करेगी और हो सकता है सांझ तक बारंट निकलवा दें हाई कोर्ट से मेरे नाम - फिर भी अपुन तो लिखेगा और बोलेगा कि दो सौ साल, हजारों साल जियो और खूब लिखों - वो सब भी लिखों - जो गढ़ों मठों को तोड़ने के लिए, सामने लाने के लिए जरूरी है
स्वस्तिकामनाएँ और शुभाशीष
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...