Skip to main content

Posts of 7 to 14 July 2020

बहुत चिंता है - कवि बोला
कोरोना की ना -मैंने पूछा
नही जी, लाइव पर लोग हंस रहें हैं, मेरे दस लाइव के प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार है और कल से शुरू करूँगा , पर अब कुछ समझ नही आ रहा, कोरोना खत्म हो गया तो लाइव हमेंशा के लिए रह जायेगा, इतिहास में नाम भी नही लिखा जा सकेगा - कवि का जवाब था, आवाज़ मानो किसी सुरंग से आ रही थी निराशा में डूबी हुई
एक काम करिये - यह घोषणा आज करिये कि आपको कोरोना हो गया है तो सहानुभूति मिलेगी और फिर दस दिन लगातार खूब लाइव ठोकिये जबरदस्त प्रसाद मिलेगा - हो सकता है कोई फुरसती सम्पादक दस बीस हजार लेकर आप पर एकाध विशेषांक निकाल दें - मैंने गम्भीरता से कहा
कवि को व्योम में बिलखता छोड़ घर आ गया मैं
***
हिंदू राष्ट्र में नौ ब्राह्मण पुलिस एनकाउंटर में ठाकुर की पुलिस से मारे जाते है, एक ब्राह्मण के साथ धोखा करके मंदिर से ले जाते हुए विकास दुबे को मार डाला - हाय हाय, अनर्थ, घोर पाप
हीहीही !!! 🤣🤣🤣🤣🤣 भोत सही, सीने पे गोली ख़ाकर मरा ब्राह्मण देवता कित्ता बहादुर था
कोरोना की ख़बरों के बीच यह ख़बर चौकाती है क्या
मोदी जी एक राष्ट्र के नाम सम्बोधन तो बनता है यार 🤗🤗🤗🤗 आओ ना एक संयुक्त शोकसभा हो जाये मोदी जी - उसे राष्ट्रपुरुष घोषित करो, मूर्ति लगवाने की घोषणा करो कानपुर के लिए विकास दुबे की मोदी जी
अमित भाई , योगी जी और हमारे शिवराज जी को बधाई नही दोगे - योगी जी आप तो महान हो ही क्या बोलें
विकास ही मारा गया, अब २०२४ तक क्या करोगे देशवासियों
भाजपा वालों , कहाँ हो परशुराम के वंशजों, ब्राह्मण गैंगस्टर थे ही कितने देश भर में
मतलब सरकार देशवासियों को कुल मिलाकर बेवक़ूफ़ ही समझतीं है, जबकि यह खेल सबको मालूम था - ग़ज़ब का देश है
साला इतनी घटिया स्क्रिप्ट कौन लिखता है हिन्दू राष्ट्र में
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...