Skip to main content

Hydrabad gang Rape Dr Priyanka Reddy 30 Nov 2019

सारा सहयोग स्त्रियों के लिए, बेहतर समाज बनाने और उनका सम्मान सब स्वीकार
पर जिम्मेदार और पुलिस महकमे के लोग कहें कि लड़कियां कैंची, चाकू, रेजर, ब्लेड, सेफ्टीपिन, मिर्च पाउडर आदि लेकर निकले और कोई छेड़े तो हमला कर दें यह कोई बात नही , यह सब करने के बजाय लड़कियों और लड़कों को परस्पर सम्मान करना सीखाएं , भेदभाव और मिथकों को तोड़े, जाति और आर्थिक स्तर पर काम करें और फिल्मों से लेकर विज्ञापनों को नये सिरे से परिभाषित कर विकसित करें, अपनी असफलता और व्यवस्थागत कमियों को ढाल बनाकर समाज को हिंसक ना बनायें - आपको लगता है कि स्त्री बहुत ही और इतनी सीधी है कि वह कुछ नही करती - इतना जेंडर से ग्रसित है तो देश छोड़ दें यह बेहतर है - दस साल बाद समाज, विवाह, परिवार और बाकी संस्थानों का क्या होगा
136 करोड़ लोगों के देश में 2 करोड़ भी यह जघन्य अपराध करते है तो उनके लिए न्याय, समता, जागृति, दण्ड आदि का प्रावधान करिये, सीधे चौराहे पर फांसी दे दो कोई दिक्कत नही पर चाकू ब्लेड आप देंगे तो लड़के क्या छोड़ेंगे, वे इतने शरीफ है कि चाकू सह लेंगे , लड़कियां मिर्च फेकेंगी और वे फूल की तरह झेल लेंगे और आखिर में हम किस तरह की घटिया प्रतिस्पर्धा करवाना चाहते है
क्या सास, ननद, बहू या दो महिलाएं आपसी लड़ाई में इनका इस्तेमाल नही करेंगी, क्या हम आईपीसी में बदलाव करने को तैयार है - क्या इतने केसेस को सुलझाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और कानूनी व्यवस्था है, क्या महिलाओं की आपसी लड़ाई या दफ्तरों में इनका दुरुपयोग नही होगा - आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट को 498 बी को संशोधित करना पड़ा कि सीधे गिरफ्तारी नही होगी
एक मेसेज शेयर किया जा रहा है जोकि बढ़िया है पर अंत ये है तो असहमत - आश्चर्य होता है कि बगैर सोचे समझे हम शेयर कर रहें है जो वास्तविकता के अनुकूल नही , पुलिस विभाग या सेना अपने यहां काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा कर लें या सुप्रीम कोर्ट ही कम से कम महिलाओं की इज्जत कर उनकी कार्यवाही को अंजाम दे दें, देखा नही अभी रंजन गोगोई साहब कितने साफ बच गये थे, कितने कलेक्टर्स और मंत्री हनीट्रैप में फंसे है - तरस आता है ऐसे भोले सुझावों पर
हिंसा कोई जवाब नही किसी भी बात का
( नोट - जिसकी बहुत समझ नही है वे रायता ना फैलाये और गैंग चलाने वाली जेन्डरवादी कवियत्रियां और सठियाये साहित्यकार बकलोली ना करें यहाँ - आपकी समझ और ज्ञान की जरूरत नही है किसी पुलिस वाले , प्रशासनिक अधिकारी को खुश करने के लिए यहां उल्टी ना करें )

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...