Skip to main content

Posts of Oct II week 2019

हिंदी के कवि कम विचारक बद्रीनारायण आजकल बहुत कन्फ्यूज है , सम्भवत बीमार हो
आज नईदुनिया में आलेख पढ़ा और पिछले एक डेढ़ साल से लगातार संघ, भाजपा के प्रेमी बन ज्ञान बांट रहें है
जेएनयू गए थे प्रोफेसर बनकर, फिर लौट आये थे - अपने मठ में पुनः झूँसी (इलाहाबाद) के गोविंद वल्लभ पंत संस्थान में निदेशक बनकर, तब से कुछ केमिकल लोचा हो गया है शायद दिमाग़ में
बहरहाल , क्या कहते है अंग्रेजी में Get well soon बद्री भाई
विश्वास करना कठिन होता है कि आप कभी प्रबुद्ध चिंतक और एक्टिविस्ट होते थे, और आज महज बौद्धिक प्रमुख बनकर रह गए है
यह योगी आदित्यनाथ के कारण हुई अस्थाई एवं पेशागत मजबूरी है तो फिर भी ठीक है, पर विचारधारा के स्तर पर मजबूती है तो कुछ कहना भी लाज़िमी नही है फिर
***
जंगल राज में जब अर्थ, शस्त्र, राज काज और समाज की व्यवस्था मूर्ख और उजबक लोगों के हाथों में हो तो जाहिर है ज्ञानी दूर रहकर ही परिश्रम कर यश और कीर्ति अर्जित करेंगें - जंगल के जानवर खुश रहते है कि वे दुनिया के सबसे उन्नत प्राणी है और हर रोज़ खरगोश की बातें सुनकर धूर्त, निकम्मे और आत्म मुग्ध राजा के पास स्वतः मरने जाते है
गिद्ध, नेवलों, लोमड़ियों , उलूक, सूअरों और गधों से घिरा अहम में मदमस्त होकर विभत्स हरकतें कर रहे राजा को भी सत्ता का इतना नशा है कि वह बुद्धिमानों की उपेक्षा कर इन लालची कुत्तों, भेड़ों और सांपों से अपना ही भविष्य नष्ट करने को उतारू है
***
एक बार गौतम बुद्ध ने प्रवचन देना शुरू ही किया था कि एक चिड़िया खिड़की पर आकर चहचहाने लगी, तथागत चुप हो गये और उसका चहचहाना सुनते रहै - सारे श्रोता भी चिड़िया को सुनते रहे, जैसे ही वह चुप हुई, बुद्ध उठे और बोले - आज का प्रवचन समाप्त हुआ
◆ बुद्ध के सत्संग
***
दलित आंदोलन के साथ वामपंथ क्यों नही है या यूं कहें कि दलित आंदोलन वामपंथी क्यों नही है जबकि वे भी पीड़ित, शोषित और आज भी हाशिये पर पड़े तड़फ रहें है और बेचैन है - सत्ता, पद और सामंती व्यवस्थाओं में धंसने को - जो पांच छह पीढ़ी से सब पा गए है उनका " सवर्णिकरण " तो हो ही चुका है
एक जमाने में संसद में 40 के करीब वामपंथी सांसद थे - आज दो भी है नही सब समान है , 30 वर्ष बंगाल में ज्योति बसु ने अकेले और फिर बुद्धदेव ने राज किया, फिर नन्दिग्राम और सिंगुर हुआ और महाश्वेता देवी जैसी महिला भी ममता के समर्थन में आ गई
हुआ क्या ऐसा कि दलित आंदोलन भी वामपंथ आंदोलन से दूर हुआ जबकि वामपंथ के टारगेट ही श्रमजीवी, दलित, किसान, मजदूर, ग्रामीण, स्त्रियां या वंचित थे और वामपंथ को दलित नेतृत्व ने भी नकार दिया
एक चर्चा में आज ये सवाल उठे तो लगा कि मामला गम्भीर है दोनो तरफ के लिए - मेरी सवाल पर समझ ना उठाते हुए अपनी बात रखें और चलताऊ भसड़ वाले लोग स्माइली बनाकर, लाईक कर या घटिया कमेंट ना करें - यदि प्रश्न की समझ ना हो तो निकल लें
और संघी भाजपाई तो बिल्कुल नही , यह प्रश्न तुम्हारे ना बस का है ना समझ आएगा - तुम लोग जिनपिंग के गुणगान करो - बाप आ गया है झालर बेचने और अब मोदी के साथ उसके भाषण सुनो और जेब ढीली करो - वो यहां बासी दशहरे पर किसी को धौंक देने नही आया है बल्कि राष्ट्र प्रेमियों की पेंट उतारने आया है, तुम्हारे बालाकोट प्रेमी इमरान को जादू की झप्पी और पप्पी देकर
***
सुसभ्य, सुसंस्कृत और एलीट लोगों के संगठन और साहित्यिक मंच को गांधी जैसा सॉफ्ट व्यक्ति ही चाहिए और फिर विवाद भी क्रिएट होंगे तभी चर्चा में आएंगे ना
मजेदार यह है कि क्रांतिकारी, बहुत बड़े क्रांतिकारी भी इन मंचों पर सब कुछ वह कहते है जो लोग सुनना चाहते है फिर ये सामाजिक - साहित्यिक क्षेत्र में भले ही दलित, विपन्न, वंचित और तानाशाही के लिए लिखकर ही इन मंचों पर पहुंचे हो
दास्तानगोई है , रुपयों की महिमा और हवाई यात्राओं के सुख की अपनी चमत्कारिक व्याख्याएं और आख्यान हैं
सन्दर्भ - रज़ा का मजमा और जलसा
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...