Skip to main content

हाथ से नही लिखेंगे तो बहुत पछताना पड़ेगा 23 Feb 2019

हाथ से नही लिखेंगे तो बहुत पछताना पड़ेगा


आज एल एल बी के पहले पेपर की परीक्षा में 40 पन्नों में से 25 पन्ने लिखना भी इतना मुश्किल हो गया, पास फेल होना तो बहुत दूर पर आज की परीक्षा में मात्र 25% छात्र ही पुरे 5 प्रश्न लिख पाएं वो भी 30 से अधिक पन्नों में , फेसबुक वाट्सएप और इंस्टा ने बिगाड़ कर रख दिया ससुर
मैं तो कॉपी देखकर ही घबरा गया, हिम्मत हार गया, हाथ से लिखने में कांधे, हाथ की हड्डियां और उंगलियां मानो जम गई रोते झिकते 22, 23 पन्ने लिखें वो भी एक एक पँक्ति छोड़कर और बड़े बड़े शब्दों में
असल में टाइप करने की इतनी आदत पड़ गई है - या तो अब विवि परीक्षाएं भी ऑन लाईन लें या हम लोग लिखने का अभ्यास करें , सीधे लेपटॉप और मोबाइल पर लिखने की आदत ने बर्बाद कर दिया हमें, एक शोक पत्र पोस्ट कार्ड पर लिखने लायक नही , मेरा तो कम से कम यही हाल है - आपका नही पता
उफ़ , वो लिखने का दौर, सात आठ सप्लीमेंट्री कॉपी लेकर भरने का सुहाना समय - कंटेंट छोड़ दीजिए पर लिखने का जबरजस्त अभ्यास था और 1989 के बाद कम होते होते अब इस तकनीकी दौर में खत्म हो गया
कुछ करना पड़ेगा - पर क्या नही पता - शायद कुछ यह करें हम सब -
◆ लिखने के लिए अब पीठ कोरे कागज पर लिखें
◆ ढंग के पेन खरीदें और रोज दस पन्नें लिखने की आदत डालें
◆ मित्रों, परिजनों को चिट्ठियां लिखना शुरू करें
◆ डायरी का एक पन्ना हाथ से लिखें
◆ अपना काम कागज़ पर लिखकर फिर टाईप का काम करें - वरना हम शिक्षित तो हो गए है पर लेखक नही
कुल मिलाकर टाइपिस्ट बनकर रह गए है
मशीनी जीवन जीते हुए गुलाम टाईप के टाइपिस्ट और भोंथरे व्यक्तित्व
कितने लोग ढाई तीन घँटे में 40 पन्ने एकदम सही पेल सकते है बगैर सम्पादन और प्रूफ ठीक किये - जरा सोचें और introspection करें

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...