Skip to main content

नव एनजोओ पुराण

1

आप हमारे लिए 3 माह की कंसल्टेंसी करेंगे
जी बिल्कुल करूंगा , यदि आप रुपया देंगे - तो क्यों नहीं करूंगा करना क्या है
वह क्या है कि राष्ट्रीय टी बी कार्यक्रम चल रहा है - उसके लिए राज्य का एक स्ट्रेटेजी प्लान बनाना है , तो आप हमें फील्ड विजिट करके बना कर देंगे और यह राष्ट्रीय प्लान जो है - उससे अलग नहीं होना चाहिए , आप नेट पर पढ़ लेना
जी,आपने पढ़ लिया क्या
अरे नही कौन पढ़ेगा इतना , बहुत है साला
तो मैं भी कचरा नही पढ़ता, बहुत कचरा है कंट्री पेपर और स्ट्रेटेजी पेपर के नाम पर हर विभाग का
हमारा स्ट्रेटेजी पेपर बना देँगे ना
आपने जो कहा वो बिल्कुल बना देंगे , क्या इसमें आपके भोपाल ऑफिस के लोग या राज्य के लोग सहयोग करेंगे - क्योंकि आप लोग तो टीबी पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे हैं, आपके यहां 3 - 4 वरिष्ठ महिलाएं हैं और अनेक लोग हैं - जो मोटी तनख्वाह लेकर टीबी पर ही काम कर रहे हैं
नहीं जी, यह लोग नहीं कर सकते , पर हम आपको सुझाव देंगे कि आप कुछ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट पढ़ लें और उस पर जो स्ट्रेटेजी होती है - उसे इस राज्य के अनुकूल ढाल लें, आदिवासी आदि जोड़ लें और फिर हमारे लिए एक किताब जैसी तैयार कर दें यही पर्याप्त होगा तीन माह में, हमारा स्टाफ यह करने में अभी इतना सक्षम नहीं है, फिर अंग्रेजी का भी मामला है - आपकी तो एकदम फर्स्ट क्लास है, हाँ - फील्ड में भी जाना होगा - यह लोग जा नहीं पाते, सब के परिवार हैं और फिर बरसात का मौसम है, खैर, आप दो बड़े डॉक्यूमेंट पढ़ लीजिए और हमें रिज्यूम भेज दीजिए
जी अभी भेजता हूं, तनख्वाह क्या होगी
अभी हम आपका इंटरव्यू करेंगे और परखेंगे कि आपको टीबी का ज्ञान है या नही फिर जब सिलेक्ट हो जाएंगे तब निगोशिएट कर लेंगे

2

- यार वो तो अभी तक स्वास्थ्य का काम कर रहा था , शिक्षा से तो कोई लेनदेन ही नही था
फिर उसे तुमने एक जिले की शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण और पेडोगोजी का प्रभार दे दिया - गजब, क्यो
* भाई साहब, हमें शिक्षाविद नही मैनेजर चाहिए, विदेशी पैसा है इफरात में, आदिवासी जिला है और बस लोगों को हड़काने वाले, सरकारी आर्डर निकालकर काम करवा लेने वाले लोग चाहिए, मास्टर लोग भी साले किसकी सुनते है - वो बन्दा फिट था इस काम मे बस रख लिया भेज दिया
- पर शिक्षा ...
* अरे ज़्यादा ज्ञान ना बांटिये , आप जैसे लोग पाठ्यक्रम, गतिविधि आदि बात करेंगे, बाल केंद्रित शिक्षा आदि झाड़ेंगे - यह हमें नही चाहिए तीन साल का प्रोजेक्ट है हमें कौन आदिवासियों से रोटी बेटी का सम्बंध करना है ...

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...