Skip to main content

Challenge by a Cabinet Minister 24 May 2018



बहुत दिक्कत है आजकल अपने हिन्दू राष्ट्र में -
एक केंद्रीय मंत्री दंड लगाकर बेशर्मी और अश्लीलता से देश को चैलेंज करता है - जिस देश मे रोजी रोटी नही, कुपोषित शरीर लिए लोग भूखों मार दिए जा रहे हो वहां बेशर्मी से सरकार का नुमाईंदा नंगे भूखों को चैलेंज करता है - क्या समझ है, क्या दिमाग़ है, क्या चयन है और क्या दृष्टि है विकास की
एक रामदेव था जिसने फू फां करके अरबों खरबों का साम्राज्य खड़ा कर लिया
लोगों को मारो स्नाइपर से, किसानों को आत्महत्या करने दो , महिलाओं को असुरक्षित रखो, बच्चों को कुपोषण से ही मुक्त मत करो ना आक्सीजन दो - मार डालो
एनकाउंटर में लोगों को मारो , फ्रिज को टटोलकर मारो और मोब लीनचिंग में मारो
अपढ़ , कुपढ़ , अहम , गुस्से और घमंड से भरे लोग और क्या कर सकते है
रोजी रोटी तो दे नही सकते , लोगों की मेहनत की कमाई को हड़प जाना जिनकी नीयत हो उनसे क्या बहस
देते रहिये चैलेंज - हिम्मत हो तो जनता के बीच बगैर जेड सुरक्षा के आकर बताओ , हिम्मत है तो एक कुएं में उतरकर सफ़ाई करके बताओ, एक तालाब की मिट्टी खोदकर बताओ, हिम्मत है तो इस तेज गर्मी में तेंदू पत्ते की सौ गड्डियां इकठ्ठी कर बताओ, एक खेत मानसून के पहले तैयार करके बता दो, एक कुपोषित बच्चे को स्वस्थ कर बता दो, एक सुरक्षित प्रसव के लिए काँधे पर किसी बेटी को अस्पताल पहुंचाकर बता दो - बात करते हो
और अगर नही तो मूर्खो और गंवारों की तरह से बात करके देश का नाम दुनिया मे मत डूबाओ , एक ट्रम्प काफी नही क्या मनोरंजन को

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...