Skip to main content

Posts of 10 Dec 2016


कालाधन निकला - नही
370 का कुछ हुआ - नही 
समान आचार संहिता का - नही 
राम मंदिर बना - नही
पाक से बात बनी - नही
अमेरिका ने कुछ दिया - नही
इत्ता घूमे माल आया मतलब निवेश - नही
पड़ोसियों से रिश्ते बनें - नही
नेपाल का कुछ - नही
पार्टी में सब खुश है - नही
शिवराज, रमण, वसुंधरा का कुछ - नही
घपले और राज्यों के भ्रष्टाचार का - नही
पर्सन ऑफ़ द ईयर बनें - नही, नही, नही !!!

तो फिर क्या किया
50- 50 पूरी बेशर्मी से जो दुनिया में कही नही हुआ
भक्त पैदा किये
नकली सदस्य बनाये
धमकाया सवाल करने वालो को
छात्रों को बर्बाद किया
आपस में लड़े भिड़े
हम दोनों ने देश चलाया
खूब घूमे फिरे ऐश किये
गाय, बीफ फ़ालतू के मुद्दे उछाले
सबसे ज्यादा कांग्रेस को कोस कोसकर बेवकूफ बनाया
देश के नागरिकों को चूतिया बनाकर लाइन में खड़ा किया 
नकली नोट बन्दी कर अपने आकाओं को फायदा दिया
नजीब को गायब किया 
अखलाख को मारा
कश्मीर में अफजल के रिश्तेदारों के साथ सरकार बनाई
पूर्वोत्तर में पंगे किये 
मप्र में व्यापमं और एनकाउंटर किया
छग में नक्सल के नाम पर आदिवासियों को हकाला, मारा
और अंत में राष्ट्रगीत से मनोरंजन किया 
******
मन की बात कार्यक्रम समाप्त हुआ 
^^^^^^
केवल तर्क से बात करने वाले यहां आये, गंवार और भक्त तो बिलकुल नही।

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...