Skip to main content

Post of 7 Oct 15





जिस तादाद में ये दो कौड़ी के टुच्चे साहित्यकार सरकार प्रदत्त साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटा रहे है वह चिंताजनक है मितरों, और मै बेहद दुखी हूँ. दुखी अमित जी भाई शाह भी है हम अभी बिहार में व्यस्त है फिर देख लेंगे सबको.

मेरी सरकार ने यानी मैंने फैसला किया है कि भारत सरकार इस वर्ष से साहित्य के सभी पुरस्कार देना बंद कर देगी क्योकि आने वाले वर्षों में हमें अभी बहुत काम करने है और ये इस तरह से इस देश में नहीं चलेगा, सरकार को बदनाम करने का कोई चारा या विकल्प हम खुला नहीं रखना चाहते है.

मितरों, यदि आप कोई पुरस्कार साहित्य के नाम पर देते है तो वो भी बंद कर दे या सरकार आपकी साँसे ही बंद कर देगी, हम अशोक वाजपेयी टाईप लोगों की पेंशन और सारी पोस्ट रिटायर्डमेंट सुविधाओं पर भी प्रतिबन्ध लगाने का केबिनेट में प्रस्ताव लाकर लोकसभा में पारित करवाएंगे, ताकि कोई माई का लाल मेरे खिलाफ, मेरी मनमोहनी चुप्पी, मुस्कान और भूमिका के खिलाफ एक्शन ले सके.......

कभी मन की बात में जिक्र करूंगा.........

आपका अकेला देशभक्त


नमो.



उदय प्रकाश, अशोक वाजपेयी, नयनतारा सहगल के बाद अब निगाहें नामवर सिंह, काशीनाथ, मैनेजर पाण्डेय केदार जी से लेकर नरेश सक्सेना जैसे लोगों पर टिकी है कि अब सही समय है जब अपनी पक्षधरता साबित करें और तमाम पुरस्कार मय राशि के लौटाएं. अगर ये ऐसा नहीं करते है तो इतिहास तो माफ़ नहीं करेगा परन्तु ये कद्दावर (?) अपनी  ही बनाई स्वयम्भू प्रतिमाओं के आसपास उगी केक्टस की झाड़ियों में उलझ जायेंगे और कांटे इन्हें स्वयमेव ही चुभने लगेंगे............

अगर कोई सच्चा साहित्यकार है तो वह किसी भी पुरस्कार को ना लें चाहे वो सरकार प्रायोजित हो या अन्य किसी का क्योकि साहित्य एक प्रतिपक्ष रचता है यह प्रतिबद्धता दर्शाने का यही मुकम्मल समय है मित्रों.
याद कीजिये यु आर अनंत मूर्ति ने क्या कहा था, शुक्र है आज वो देश ही नहीं दुनिया छोड़ गए......वरना.

साहित्य का अंतिम उद्देश्य सत्ता के खिलाफ अपना पक्ष रखना ही होता है और होना चाहिए. दुर्भाग्य से हिन्दी में पी एच डी कर रहे कुछ युवा उद्दंड तथाकथित लेखकों को यह बात समझ नहीं आती और वे सिर्फ नौकरी पाने के लिए सत्ता पक्ष के लोगों, प्रोफेसरों और घटिया चापलूस साहित्यकारों के मुंह लग जाते है, बेचारे और कुछ कर भी नहीं सकते.............

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...