Skip to main content

मप्र में दहेज़ के लिए एक ओर हत्या 17 Oct 15


मप्र में दहेज़ के लिए एक ओर हत्या








मैहर निवासी अंजलि गुप्ता  को कल रात दहेज़ के लिए उसके पति और ससुराल वालों ने छह माह की बेटी सहित बाथरूम में बंद करके जला दिया। अंजलि की अपनी बेटी सहित मृत्यु हो गयी। अंजलि मेरी सहकर्मी और पुरानी साथी Santoshi Gupta​ की छोटी बहन थी।

संतोषी ने अभी बातचीत में इस वीभत्स घटना का जिक्र किया और ये भयावह तस्वीरें भेजी और आग्रह किया कि दादा इसे लिखो और मप्र के मुख्यमंत्री से लेकर महिला आयोग और मीडिया तक सब जगह भेजो।

यह मप्र है जहाँ महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध होते है। नवदुर्गा के उत्सव चल रहे है, कितने दोगले समाज में हम रह रहे है । मुझे शर्म आती है कि हम इस समाज में रह रहे है जहां अंजलि जैसी महिलायें  और माही और भूमि जैसी बच्चियां सुरक्षित नही है। 

इन्हें समाज मार रहा है और कोई नही। और एक नपुंसक समाज में जब तक गैर बराबरी और भेदभाव महिलाओं के साथ  होता रहेगा तब तक ये हत्याएं होती रहेंगी। 

ये भयावह तस्वीरें शेयर करने के लिए माफी चाहता हूँ पर संतोषी का आग्रह था अस्तु सिर्फ इसलिए भी और नवरात्रि पर दोगले समाज का असली चेहरा दिखाने के लिए पोस्ट कर रहा हूँ। पहला चित्र अंजलि का है और दूसरा छह माह की बेटी का है।

आप लोग बताएं कि इन जल्लादों  का क्या करें और सरकार क्या करें। आखिर समाज को ही जिम्मेदारी लेना होगी सरकार से अब नहीं होगा, क़ानून से नहीं होगा। हम जो आसपास रहते है अपनी बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए हमे ही आगे आना होगा।

आज का दिन बहुत पीडादायक  है

आज दिन भर कई मित्रों के सन्देश आये, फोन आये और कई मित्रों से बातें भी हुई. कई साथियों को लगा कि ये चित्र हटा देना चाहिए और मुझे भी एक बार लगा परन्तु बाद में लगा कि क्या चित्र हटाने से यह वीभत्स मानसिकता खत्म हो जायेगी. मै ये चित्र रखना चाहता हूँ ताकि मुझे और हम सबको यह सनद रहे कि महिलाओं और बेटियों को लेकर हमारी क्या मानसिकता है और हम उनके साथ कैसा व्यवहार करते है. यह हम सबके लिए एक चुनौती है. 

यहाँ मै किसी सरकार को गाली नही दूंगा और कोसुंगा नहीं, पर यह हम सबकी साझी जिम्मेदारी है. जैसाकि Mahendra Sanghi​ जी ने लिखा है यह एक परिवार का नही पूरे समाज का मामला है. पति पत्नी  के बीच होने वाली हिंसा या किसी भी महिला के साथ हुई छेड़ छाड़ उसका व्यक्तिगत नहीं बल्कि हम सबका मामला है और हमारी साझी जिम्मेदारी. 

ये चित्र हमे याद दिलाएंगे कि हम कहाँ आ गए है और कितने वीभत्स हो गए है जहां हम गाय को लेकर दुनियाभर में चिंतित है परन्तु हमारी बेटियाँ और महिलायें ऐसे ही मरती रहेंगी?  

घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण जैसा कडा क़ानून 2005 में आया, निर्भया के बाद जस्टिस वर्मा समिति ने उसमे संशोधन करके कड़े प्रावधान बनाए पर जब तक समाज नहीं जागता तब तक कोई कुछ नहीं कर सकता.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...