Skip to main content

India's Daughter - A Must See Movie

 निशुल्क दिखाए इंडियाज डाटर 


"इंडियाज डाटर" एक बार देख लो फिर अपने घर की ओर देखना और उसके बाद कोई कमेन्ट करेंगे तो बेहतर होगा.


यह फिल्म नहीं, हमारे समाज और विकास की कहानी है, वकील, न्यायाधीश, पुलिस, अस्पताल, समाज के ठेकदार, दलाल और गरीबी के दुश्चक्र में फंसे लोगों का जीवंत दस्तावेज. मेरा चैलेन्ज है कि हिन्दुस्तान में किसी माई के लाल में ना वो संवेदना है ना समझ कि एक केस के माध्यम से समूचे भारतीयत्व को नंगा करके कहे कि "राजा नंगा है" और इतनी दमदार असरदायक फिल्म बना लें. भारतीयता, जनमानस और पुरुष प्रधान समाज को कितनी बारीकी से पकड़ कर व्याखित किया है. यह फिल्म समाजसेवियों महिलावादियों और एनजीओ कर्मियों की भी पड़ताल करती है और दिखाती है कि कैसे हम रिएक्ट करते है, कैसे पैरवी और कैसे मेनुपुलेट करते है.



जो साथी क्या इंटरकोर्स दिखाए जन मानस को, जैसे भोले प्रश्न करके समाज की हलचल को समझने का प्रयास नहीं कर रहे और भला बुरा कह रहे है उन्हें यह समझना होगा कि समय अब बदल रहा है और सूचना तकनीक के युग में सब कुछ उजला उजला नहीं है. हमारे बच्चे हमसे ज्यादा हमारे समय को जानते है, उनके मोबाईल में नेट के जरिये एक वृहद् संसार बसता है, जिसकी जानकारी माँ - बाप को भी प्रायः नहीं होती और ठीक इसके विपरीत ये पीढी बेहद संवेदनशील और जागरुक भी है.

एक घंटे की यह फिल्म देखी अभी डाउन लोड करके, ये दीगर बात है कि माननीय राजनाथ सिंह जी ने आज सदन को आश्वस्त किया था कि ये फिल्म कही भी नहीं देखी जायेगी परन्तु बड़ी आसानी से यह अपने कंप्यूटर सिस्टम पर ली जा सकती है, वकील सिंह साहब का कहना कि संसद में 200 बलात्कारी है - उनके लिए भी फास्ट ट्रेक कोर्ट लगाओ, सही है, वाजिब और निहायत आवश्यक प्रश्न, क्या माननीय सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर इस फिल्म के हवाले से संसद की अध्यक्षा परम आदरणीय सुमित्रा ताई को को एक स्पष्टीकरण भेजेगा, क्योकि इससे आपके - हमारे देश की छबि साफ़ होगी, और संसद में निहाल्चंद्र जैसे सांसदों को घर वापसी का बेहतर मौका मिलेगा.


आईये, इस फिल्म को देखें - दिखाए और समझाएं कि इसके मायने क्या है और समझ क्या बनेगी. सम्मान करें और सम्मान पायें. एक सही मौके और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय समाज और क्षितिज पर चर्चा में आई इस फिल्म को मेरी नजर में निशुल्क दिखाना चाहिए छविग्रहों में, अगर इतना साहस हमारे समाज में नहीं, सरकार में नहीं तो घरेलू हिंसा क़ानून से महिला हिंसा निषेध 2005 जैसे क़ानून को रद्द कर दो और फिर एक जंगल राज के घोषणा कर दो संविधान सम्मत !!!!

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...