Skip to main content

शौचालय सिर्फ शौचालय नहीं है.




भारत  में आजकल साठ प्रतिशत आबादी गाँवों में रहती है, तेजी से होते शहरीकरण ने काफी तादाद में लोगों को शहरों की  ओर पलायन करने को मजबूर कर दिया है. इसलिए यह आंकड़ा साठ प्रतिशत हो गया है. गाँव में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली के साथ शौचालय की समस्या अब नई समस्याओं में शुमार हो गयी है, कारण स्पष्ट है कि अब तेजी से सिमटते जा रहे गाँवों में खुली जगह बची नहीं है. हालांकि यह बहस भी नई है कि बलात्कार और छेड़छाड़ का मूल कारण शौचालयों का ना होना है परन्तु शौचालयों का ना होना और जागृति ना होना इस  मुद्दे को इस तरह से राजनैतिक रूप देकर संकुचित कर देना शौचालयों की आवश्यकता को गौण कर देगा. 

घरों  में शौचालय होना वास्तव में एक स्वच्छता का प्रतीक ही नहीं वरन मानवीय आदतों में गरिमा के साथ शुमार एक महती आवश्यकता भी है. हाल ही में सरकार ने समग्र स्वच्छता अभियान में शौचालय निर्माण हेतु दी जाने वाली राशि में भरी बढ़ौत्री की है, इसे राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार क़ानून के साथ जोड़ते हुए अनुदान की राशि साढ़े नौ हजार कर दी है जिसमे हितग्राही को मात्र पांच  सौ रूपये नगद या मानव श्रम के रूप में देने होते है, गाँवों में शत प्रतिशत शौचालय बनाने और इस्तेमाल होने पर प्रतिवर्ष महामहिम राष्ट्रपति द्वारा उस ग्राम पचायत को निर्मल ग्राम पंचायत से पुरुस्कृत भी किया जाता है. 

अब  समय आ गया है कि शौचालयों को छोटी और अर्थहीन बहसों से निकलकर एक जन जागृति और निर्माण के लिए अभियान के रूप में फैलाया जाए और हर घर में - शहर या गाँव में, बस्ती में या शहरी झुग्गी में शौचालय के निर्माण और उपयोग पर जोर दिया जाए. यह सिर्फ एक सस्त्राब्दी गोल बनकर ना रह जाए, इस हेतु ठोस और सार्थक पहल की जाना चाहिए, भारत में बिदेश्वरी पाठक ने सुलभ शौचालयों की श्रृंखला बनाकर यह साबित किया है कि मुश्किल कुछ नहीं है बशर्ते लगन, प्रतिबद्धता और समयबद्ध नियोजन हो. 

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...