Skip to main content

बीमारू राज्यों का नाम लेकर धंधा करने वाले


भारत में कितने भारतवंशी लोग है जो दुनिया में अपने हूनर का डंका पीट रहे है ये बेचारे अपने जिले, गाँव और देश के बच्चों, महिलाओं और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए काम करने वाली एनजीओ को रूपया देते है लाखों-करोड़ों में इस नेक नियति के साथ की सच में ये एनजीओ काम करेंगे और देश के लोगों को प्रगति के पथ पर ले जायेंगे. परन्तु उन्हें क्या मालूम कि ये एनजीओ उनसे मोटी रकम ऐंठकर अपनी जिन्दगी सुधार लेते है, जिन लोगों को कोई काम धाम नहीं मिलता वे करोड़ों रूपयों की एकड़ों जमीन खरीद कर अपने बुढापे का इंतजाम कर लेते है, इन भ्रष्ट और मक्कार लोगों का काम सिर्फ इन भारतवंशियों का सिर्फ भावनात्मक शोषण होता है पर जमीन पर काम ना ये कर पाते है ना कुछ करना चाहते है. 

सिर्फ रूपया लेकर ये दो कौड़ी के लोग हवाई यात्राओं और तीन स्टार होटलों में ऐयाशी करने में जुट जाते है, सिवाय बकवास और बिजिनेस के कुछ नहीं करते. सरकार को चाहिए कि इस तरह से स्रोतों से आने वाले धन पर प्रतिबन्ध लगाएं और इन तथाकथित रूप से काम करने वाले भ्रष्ट और मक्कार संगठनों पर रोक लगाए. मेरी जानकारी में ऐसे कई भारतवंशी है जो बेचारे करोड़ों रूपये गरीब बच्चों की पढाई के लिए दे रहे है किताबे और पाठ्यसामग्री छपने के लिए दे रहे है, पर इन एनजीओ ने ना कुछ छापा- ना ही सामान वितरित किया, बल्कि इनके कार्यकर्ता लाखों रूपया सिर्फ और सिर्फ गांजे भांग और शराबखोरी में उड़ाकर फ़ालतू की बकवास करने में व्यस्त रहे. 

सोच रहा हूँ भारतवंशियो को इनकी हकीकत बता ही दूं ताकि वे कम से कम इस मुगालते में ना रहे कि उनके रूपये का सही उपयोग हो रहा है. सिर्फ इस मामले में अजीम प्रेम जी का फैसला सही नजर आता है कि उन्होंने इन एनजीओ को एक चवन्नी नहीं दी और खुद खर्च कर रहे है अपने तंत्र बनाकर, इसलिए देश भर के कुछ मशहूर टुच्चे कंसल्टेंट्स और सारे भुक्कड़ एनजीओ नाराज है क्योकि इनके नवाचार और व्याभिचार वहाँ बिक नहीं रहे है.


बीमारू राज्यों का नाम लेकर धंधा करने वाले और दुनियाभर से भारतवंशियों से रूपया एंठने वाले कंसल्टेंट्स से बड़ा गद्दार कोई नहीं है मेरा बस चले तो इन्हें काले पानी की सजा देकर हमेशा के लिए देश निकाला दे दूं. ये देश के निकृष्टतम राजनेता से ज्यादा गिरे हुए लोग है जो गरीब, दलित, आदिवासियों और समाज के हाशिये पर पड़े लोगों के उत्थान के नाम पर दुनियाभर से रूपया बटोरते है और फिर हवाई यात्राओं, महंगे होटलों, सुरापान, गांजे और अपने नाम की जमीन खरीदकर समाज सेवा का धंधा चलाते है. ऐसे गद्दारों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए और इनकी नागरिकता खारिज होना चाहिए इनके अवदान को देखा जाए तो सिवाय सुविधा, कंसल्टेंसी और यश की भूख और कूड़ा कचरा है लिखने के नाम पर. सबको अफ्रीका भेज दो या सूडान या साईबेरिया- जहां पीने को पानी नसीब ना हो. कम से कम हमारा देश और यहाँ के गरीब लोग इनकी चालबाजियों तो सुरक्षित रहेंगे, इनके घटिया नवाचार और व्याभिचार से तो बचेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...

सतरें जीवन के - तटस्थ Satare Jivan ke

सतरें जीवन के   जब प्रवाह में बह जाने का समय आता है, लगता है कि अब सब खत्म हो ही रहा है - अचानक एक तिनका कही से तैरते हुए आ जाता है और शिद्दत से थाम लेता है यह कहकर कि धैर्य रखो, शांत हो जाओ - उजाले की किरणें छटा बिखेरेंगी जल्दी ही शाम ओस से भीगी हुई एक कविता है जिसने संसार में अपनी लय से सबको बाँध रखा है जीवन झूठ का पुलिंदा है और हम सब इसे पसंद करते है, हम सब झूठ के साम्राज्य को बनाये रखना चाहते है और इसी उपक्रम में मरने तक मेहनत करते रहते हैं, अंत में मौत का सच इसकी हवा निकाल देता है अयोग्यता ही असली धन और शांति है, जब तक अयोग्य लोग है तब तक योग्यता की असली और वीभत्स सच्चाई सामने आती रहेगी जो स्वाभाविक ना होकर ना - ना प्रकार के कृत्रिम संसाधनों से अर्जित कर सुख सम्पदा हासिल करने के लिए बेहतरीन स्वांग के साथ ओढ़ी गई है हारना और स्वीकारना हिम्मत का काम है और इसकी जड़ें बहुत गहरी होती है, अपूर्णताएँ, अकुशलताएँ और अधकचरी थोथी सूचनाएँ जीवन के उत्तरार्ध में आपको एहसास दिलाती है कि आपके सारे प्रयास, अभ्यास और चेष्टाएँ व्यर्थ है - इसलिये ख़ारिज करो अपने हर कर्म को, समझ को, देख...