Skip to main content

दुनिया के घोड़ों होशियार

उसे मालूम नहीं कि काबुल में घोडें नहीं होते, वह चालाक है, सारे गधों को इकठ्ठा करके जोत दिया और अब खुद घोड़ा बना बैठा है

अगर सच में घोड़े श्रेष्ठ होते तो जंगल छोड़कर नहीं आते या दुनियाभर में लोग घोड़ों के अभ्यारण्य बना रहे होते, गधों को कोई मुगालते नहीं- वे जंगल में भी खुश है और आपकी हम्माली करते हुए भी या पहाड़ पर टट्टू के रूप में चढते हुए भी या केदारनाथ के स्खलन में दबकर मरते हुए भी. सवाल यह है कि आखिर में बचेगा कौन??? तो सुन लो घोड़ों, डार्विन चचा कह गए कि Survival of the Fittest.

घोड़े सिर्फ टाँगे में जोते जा सकते है या रेस में दौडाए जा सकते है, तीसरे विकल्प के रूप में वे किसी बारात में सिर्फ चन्द घंटों के दुल्हे को ढोने का काम ही कर सकते है बाकी किसी काम के नहीं, गधे इस मामले में बड़े बेशर्मी से सब वे काम कर सकते है जो कोई नहीं कर सकता.............दुनिया के घोड़ों होशियार........

घोड़ों को अपनी श्रेष्ठ नस्ल का जितना मुगालता या गुमान होता है उतना किसी को नहीं, परन्तु वे गधों से तुलना करते समय भूल जाते है कि दुलत्ती गधों की जोरदार होती है और अगर सरेआम पड़ गयी तो कही के नहीं रहेंगे...............

अक्सर घोड़ों को कई बार मुगालते हो जाते है कि वे दौड़ जीत लेंगे और ताउम्र जवान बने रहेंगे, अच्छा होता कि वे एक बार देख लें कि उनका विकास (Evolution) गधों से बुरी हालत में हुआ है.

फिर गधे ने घोड़े को देखा और सोचा कि चलो ठीक ही हुआ कि मै गधा रहा वरना घोड़ा बनकर कही का ना रहता............मै घर और घाट दोनों का नहीं, पर ये कमबख्त तो दुनिया में कही का नहीं है - काम का ना काज का, सौ मन अनाज का .......

फिर गधे ने सोचा कि घोड़े पर दया करनी चाहिए असल में वह भी अस्तबल में ही तो अपना जीवन खपा रहा है और सिर्फ चने और रूखी-सुखी घास पर ज़िंदा है रोज उसे भी मालिक हांक देता है यह जानते हुए कि उसका "हार्स पावर" किस बेदर्दी से इस्तेमाल किया जाए............दरअसल में घोड़ा भी दिमाग से उतना ही पैदल है जितना उल्लू होता है, उसे रेस में सदियों से दौडाया जा रहा है और वह है कि किसी के सपनों को पूरा करने के लिए अनवरत दौड़ा ही जा रहा है...........माफ़ कर दो, माफ़ कर दो!!! गधे ने आखिर आज एक क्षण के लिए ही सही, घोड़े को माफ़ कर दिया.........

फिर गधे ने सोचा कि घोड़ा तो घोड़ा ही रहेगा और समय का दुश्चक्र है वरना यह घोड़ा भी एक लम्बी प्रसव पीड़ा के बाद सीजेरियन द्वारा इस स्थिति में लाया गया है. धीरे धीरे वो घोड़ो के अस्तबल को भी समझ रहा था और घोड़ो का साथ देने वाले उल्लू, मगरमच्छ, गिरगिट और साँपों को भी, पर लगा कि डार्विन बाबा कह गए है ना कि सबको ज़िंदा ही रहना है और जीने के लिए सब धत्तकरम करते है, कौनसा गलत करते है. बस अब गधा घोड़ों, खच्चर और बाकी के बीच है ज़िंदा और अभी तक साबुत अफसोस है तो अपने साथ वाले गधों का जो इस अस्तबल में आकर ना घोड़े रहे ना गधे बस सिर्फ दो कौड़ी के घटिया लफ्फाज़ चापलूस और घोर मक्कार बनकर रह गए है.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...