Skip to main content

आपने सिक्कों की खनक सुनी है ?

वो सिक्के ही थे दस, पांच, तीन और दो पैसों के
जिन से दो चार होकर बड़ा हुआ मै
जवाहर चौक पे खडा होकर दिया था भाषण
जब तुतलाती जुबान से तो माँ ने
हाथ में धर दिया था तीन पैसे का सिक्का
सड़क पर जाते मैयत से उठाया था
एक पांच पैसे का सिक्का
उस्ताद रज्जब अली खां साहब मार्ग, देवास  के
किसी सेठ के मरने पर तो
बहुत मार खाई थी पिता से
महेश टाकीज़ में पतिता फिल्म के गाने पर भी
भर गई थी जेब सिक्कों से
जिन्हें बीन लिया था जमीन से
उस भीड़ भरे टाकीज़ में
और फ़िर घर आकर गर्व से बताया
तो फ़िर मार खाई पिता से
कितना कुछ आ जाता था उन छोटे सिक्कों में
चाय की पुड़िया, मीठा तेल, मेहमानों के लिए पर्याप्त शक्कर
दूध, हर इतवार की जलेबियाँ, एक पॉलिश की डिब्बी,
बुखार की गोली, भगवान के लिए हार
शायद पूरा संसार उन दिनों 
इन्ही छोटे सिक्कों से खरीदा जा सकता था
बात पुरानी तो जरुर है पर सच है
धीरे धीरे बड़े सिक्के आये 
चार आने, आठ आने के तो भाषा ने 
भी अपने अर्थ बदले और सिक्कों में ढली  
कहावतें बनी कि सोलह आना सच
चवन्नी की औकात वाला आदमी
आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया
खरे सिक्के वाला आदमी 
खोटा सिक्का और ना जाने क्या-क्या
आज सोचता हूँ तो दिखाई नहीं पड़ते
वो पीतल के चमकते सिक्के
शुभ्र धातु में ढले दमकते सिक्के
वो सिक्के जिन्हें माँ चांदी के भुलावे में
हर लक्ष्मीपूजा के समय धर देती थी और
बुदबुदाती थी कि इस घर से और 
हमारे पुरे बाड़े में रहने वालों के घर से दलिदर का कलंक मिटें
और लक्ष्मी अपने वरद हस्त के साथ टिकी रहे
इस हजार रूपये के दौर में
उन सिक्कों की खनक कही नहीं सुनाई देती
जिनके होने पर मन शांत रहता था
और एक आश्वस्ति बनी रहती थी जीने की
जेब में सिक्के खनखनाते तो लगता कि
जीवन संगीत में बसंत - बहार है
और सारे सुर सधे हुए है
सिक्के बजते तो लगता कि जीवन की गाड़ी 
बिलकुल सीधी है और कही क्लेश नहीं 
आज जेब में नोटों के पुलिंदे होते है कई बार 
दुनिया की एक छोटी सी चीज़ भी नहीं खरीद पाता हूँ मै
कितना बेबस पाता हूँ कि इन ढेर सारे नोटों से 
एक छोटी सी चीज नहीं ले पा रहा किसी के लिए
बढती और विराट होती दुनिया के लिए 
भारी और बड़े नोट कितने छोटे हो गये है 
कोई कहता है नोटों की कीमत कम हो गई है 
यह  कोई नहीं कहता कि इन नोटों के नीचे दबा 
आदमी भी किसी लायक नहीं रहा बाजार में 
सब बिक रहा है, सब खरीद रहे है, सब बिकाऊ है 
कही से सुनाई नहीं देती गूँज उन सिक्कों की 
जिन्हें देखते ही मन प्रफुल्लित हो जाता था
इस समय में आज भी खोजता हूँ उन सिक्कों को
अनथक प्रयास जारी है , बहुत मन है एक बार फ़िर 
लौट जाऊं बचपन में और खोज लूं  अपने सारे सिक्के 
और फ़िर खरीद लूं चाँद सितारे आसमान और वो सब 
जो आज इन भारी नोटों से नहीं खरीदा जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...