Skip to main content

Tomb of Sand . Khari Khari, Drisht kavi - Posts of 27 May 2022

पिछले 8 वर्षों में ब्यूरोक्रेसी, जाँच एजेंसी, सेना पुलिस और न्याय पालिका ने जितने भद्दे तरीके से अपनी अक्ल और गरिमा को गिरवी रखकर काम किया है - वह बेहद शर्मनाक है और मेरे मन में जितनी श्रद्धा इनको लेकर रही कि ये क्रीम है और ब्ला ब्ला - अब बिल्कुल भी नही रही

ये लीचड़ और रीढ़विहीन लोग सँविधान के तहत नियुक्त किये जाते है , पर ये दो अतिशय मूर्खों और एक कमजोर , फासिस्ट, देश की संस्कृति के दुश्मन एवं मूल्यों के विरोधियों की टुच्ची फ़ौज की चाटुकारी करने में जुटे रहें और आज देश का हर बच्चा इन पर थूक रहा है
इतना ही नही, इनमे में कुछ नीच गिन्डोले और चालाक धूर्त अभी भी मलाई की लालच में दुनिया भर के कचरा उपाख्यानों द्वारा इन दुष्ट पापियों के नाजायज पापों को धार्मिक और न्याय संगत प्रतिपादित करने में लगे है
पता नही क्यों अब ये लोग ना मनुष्यता के दायरे में है और ना ही श्रद्धा या क्रीम के रूप में शेष है
डूब मरो
***
|| अरुंधति और अडिगा के बाद ग से गीतांजलि श्री ||

अपनी ही भाषा में लिखो पर ढंग का लिखो और अबकी बार किसी छोटे - मोटे देवता, शेर या सियार को नही - हिंदी की शेरनी को मिला बु क र
लो अब चिल्लाओं, मंगल गाने गाओ, ढोल मजीरे बजाओ - हिंदी, हिंदी, हिंदी करो - बहनापा जताओ, फोटू लगाओ
सुन वो अंजू, मंजू, सरगना गीता, सीता, अनिता, सुनीता और सुन वो राधे, मोहन, सोहन, अनिल, सुनील, बलविंदर, जितेंदर , धर्मेंदर, शिवम, नमन और हिंदी के रिटायर्ड कलम घिससू आधे अधूरे लाईवा लेखकों- अपनी गीताजंलि सिरी बु क र ले आई है, औरतों उम्मीद रखों सबको मिलेगा - जब तक बाज़ार है, सबको मिलेगा कलम घिसती रहो - बस
साहित्यकार ना बन सकें पत्तलकारों, जुगाड़ों फेलोशिप और हो जाओ शुरू, पेल दो लेख और यूट्यूब पर कोई घटिया सी कॉपी पेस्ट फ़िलिम और महान बनने का जतन तो करो, तुम्हारे हिस्से के पेज पर चाटुकारों के अलावा है ही कौन
नौकरी बचाकर किरान्ति करने वाले फ़र्जी कामरेडों और संसार के बापड़े साहित्यिक जीव जंतु - ढूँढो मोबाइल में कोई फोटू है भैंजी के साथ या कभी मंगवाया था क्या रेत समाधि, पेलो ज्ञान उस पर अब और लिखो कि तुमने तो पेले ई के दिया था कि जे बुकर लायक है
ढूँढो बै मोदी का ट्वीट और रामनाथ की
बधाई
, पता नही इनको समझता भी है कि नई - हिम्मत तो की इसने - जो भी लिखा, "पुरुस्कार तो ले आई, तगड़ा" - लड़कियों शोध करो, लौंडों गाइड को मारो गोली और दौड़ो उधर कि दौड़े बिना मिलता नही कुछ, अखिलेश, रचना, अरुण देव, प्रभात रंजन और शम्भू को बोलो विशेषांक निकाले और विवि के माड़साब लोग्स सेमिनारों का यलगार हो, ग्रांट मांगों यूजीसी से
आसीस दो, पिरेम करो राजकमल कूँ, आमोद और अदिति कूँ, पुचकारो गौरीनाथ, निर्मोही और माया कूँ कि भला करते चलो और अमेज़ॉन के डिलीवरी बॉय कूँ पना पिलाओ या लस्सी मठ्ठा - जल्दी करो , एडिशन खत्म हो रियाँ है
बैसे कौन विवि में पढ़ाती है, फ़जा और रज़ा में देखा तो नई कब्बी, इसके बच्चे आयएएस तो नई, या पति चाणक्य पूरी की किसी एम्बेसी में - ऐसे ई पूछ रिये थे, लगता तो नई था कि इत्ती तगड़ी सेटिंग होगी - अरे बो अंग्रेज थी ना संग में , तब्बी तो ......
***

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...