Skip to main content

Drisht Kavi and Vikas Samvad's Book, Posts of 15 to 19 May 2022




दो बेहद जरूरी किताबें
■ "हमारी पोषण वाटिका"
☘️🌿☘️
अपने घर खेत, आंगन, छत, स्कूल या आँगनवाड़ी परिसर में कैसे सब्जियाँ उगाकर आप बेहतरीन पोषण पा सकते है और कब - कैसे इन सब्ज़ियों को उगाये, कैसे बीज चुनें, क्यारी का आकार - प्रकार क्या हो, कैसे हो और अलग - अलग समय पर कौनसे बीज बोये - ताकि आपकी रसोई बारहों मास सब्जियों से गुलज़ार रहें - यह क़िताब आपको सारी बातें विस्तार से बताती है, साथ ही सब्ज़ियों के नाम उनके गुण, पौष्टिक गुण भी बताती है ; घर के गमलों से लेकर खेती में इनके लिए उपयोग में आने वाले उपकरणों की भी जानकारी बहुत सरल भाषा मे देती है इसके साथ कसमें जीवामृत, अमृत हांडी और वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधियां भी दी हुई है
हर घर में यह क़िताब होनी ही चाहिये और इसका प्रयोग करके हम न्यूनतम गमलों और जगह में भी सब्जियाँ उगाकर अपनी दैनंदिन पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है
-------
■ "टीकाकरण से सम्बंधित सवाल जवाब"
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के जीवन में एक टीका कितना महत्वपूर्ण होता है - यह प्रतिपादित करने की आवश्यकता अब नही है, व्यापक जागरूकता इधर बढ़ी है, बावजूद इसके अभी भी तमाम प्रयासों के बाद हम शत - प्रतिशत रूप से दूर - दराज़ के इलाकों में टीकाकरण का लक्ष्य नही प्राप्त कर सकें है , कई सवाल आशंकाएं लोगों के दिल दिमाग़ में है - बहुत सरल भाषा में टीकाकरण से सम्बंधित जानकारी सवाल - जवाबों की रोचक शैली में इस पुस्तक में है
सभी प्रकार के टीके और पोलियो आदि से सम्बंधित जानकारियों से परिपूर्ण यह किताब बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो हर घर में होना ही चाहिये - खासकरके उन घरों में जहाँ छोटे बच्चे है, नवदम्पत्ति है, गर्भवती महिलाएँ है और वैसे भी सबको यह जानकारी होना जरूरी है
-------
ये दोनों किताबें #विकाससंवाद #VikasSamvad भोपाल से प्रकाशित है, किताबों पर मूल्य नही है , पर प्रकाशन लागत और कुरियर के लिए आप कम से कम ₹ 300/ - का भुगतान एडवांस में करके ये दोनों किताबें मंगवा सकते है , कृपया निशुल्क मांग ना करें और यदि आप इनका उपयोग करें तो ही मंगवाये - लिमिटेड प्रतियां ही उपलब्ध है
◆ पता है -
विकास संवाद
ए - 5, आयकर कॉलोनी, जी - 3, गुलमोहर
शील पब्लिक स्कूल के पीछे, बावडिया कलां
भोपाल मप्र 462039
फोन - 0755 - 4252789
मेल आईडी - office@vssmp.org
◆ खाता क्रमांक या गूगल पे की जानकारी आप फोन करके पूछ सकते है
***
"साहित्यिक चिल्लाहट" बढ़िया टर्म है, अपने #दृष्ट_कवि को तो भोत ई पसन्द आया अब लाईवा के साथ इसका यूज होगा बहुतायत में
पाल्टी इस भयानक पोस्ट ट्रुथ के समय में यानी पोस्ट ट्रुथ वाले जमाने में Deepti Kushwah जी का आभार प्रकट करती है
***
अभी किसी को पूछा कहाँ पढ़ते हो मल्लब शोध कर रहे तो बोला " *&^% " , मैंने कहा मल्लब - "ब्राह्मण हिन्दू विवि" बढ़िया है - लगे रहो, जल्दी ही डाकसाब बन जाओगे बस अपने महामात्य की हर बात को यहाँ चैंपते रहना, उनकी भक्ति करना और हिंदी विभाग के द्वार खड़े होकर नचिकेता की तरह उजबक सवाल ना करना वरना अथर्ववेद तो लिखा जा सकता है पर पीएचडी की डिग्री तो दूर होस्टल में जगे नी मिलेगी
अब आप लोग बूझे कि जे क्या अनाप शनाप निकल गया मुँह से
😜

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ

एक जंगल था। उसमें में हर तरह के जानवर रहते थे। एक दिन जंगल के राजा का चुनाव हुआ। जानवरों ने शेर को छोड़कर एक बन्दर को राजा बना दिया। एक दिन शेर बकरी के बच्चे को उठा के ले गया। बकरी बन्दर राजा के पास गई और अपने बच्चे को छुड़ाने की मदद मांगी।बन्दर शेर की गुफा के पास गया और गुफा में बच्चे को देखा, पर अन्दर जाने की हिम्मत नहीं हुई। बन्दर राजा गुफा के पेड़ो पर उछाल लगाता रहा.. कई दिन ऐसे ही उछाल कूद में गुजर गए। तब एक दिन बकरी ने जाके पूछा .." राजा जी मेरा बच्चा कब लाओगे.. ?" इस बन्दर राजा तिलमिलाते हुए बोले "-: .. . . . हमारी भागदौड़ में कोई कमी हो तो बताओ "

आशिक की है बारात - जरा झूमके निकले. 27 April 2017

भौंडी आवाज में गरीब बैंड वालों को गवाने वालों, ढोल और ताशों से दूसरों का चैन छिनने वालों, सड़कों पर घटिया नाच कर ट्रैफिक जाम करने वालों - जाओ तुम्हे श्राप देता हूँ कि तुम्हारे वैवाहिक जीवन मे इससे ज्यादा कलह और शोर हो, तुम्हारी जीवन गाड़ी हमेंशा किसी ट्रैफिक में दबकर सिसकती रहें और तुम अपनी घरवाली के ढोल ताशों पर ताउम्र नाचते रहो और कोई एक चवन्नी भी ना लुटाएं, तुम्हारे जीवन मे बिजली ना आये और ऐसा अंधेरा छा जाएं कि तुम एक जुगनू के लिए तरस जाओ। शादी कर रहे हो तो क्या किसी के बाप  पर एहसान कर रहे हो - साला रात रात भर पुट्ठे हिलाकर नाचते हो और दूसरों की नींद हराम करते हो, बारात में घण्टों सड़कों पर मटकते रहते हो, तुम्हारी शादी क्या इतिहास में पहली बार हो रही ? साला अपना जीवन तो नर्क बनाओगे ही शादी के बाद - उसके मातम में हम सबको क्यों लपेटे में लेते हो ? और प्रशासन , पुलिस खींसे निपोरकर नाचते लौंडों और पसीने में नहाती औरतों को घूरकर मजे से देखती रहती है कि कही कुछ दिख जाए, सड़क पर और छतों पर खड़े लोग काल भैरव को मन्नत करते है कि कुछ सामान दिख जाए तो दिन बन जाएं - इन सब बारातियों...