Skip to main content

Khari Khari - Amir Khan and Kiran rao Divorce , FB Block and Nemawar Posts of 3 July 2021

आमिर के किरण से तलाक पर मेंढक उछल रहें है, और वरिष्ठ समझदार पत्रकार और कुंठित बुद्धूजीवी भी उजबको की तरह से हैशटैग लगाकर पोस्ट लिख रहे हैं , जिन बीबियों के साथ 10, 25 और 50 साल पूरे होने के फोटो यहाँ चैंपकर जो बधाई बटोरते हो ना - कभी बीबी ने मुंह खोल दिया तो सारी शेखी, मर्दानगी और अतिवादिता धरी रह जायेगी गुरु फिर रोना मत

शर्म आना चाहिये कि किसी की निजता और संविधान में प्रदत्त अनुच्छेद 21 के अधिकारों में आप विघ्न बन रहे है, तुमको करना क्या है किसी की निजी ज़िंदगी से
धूर्त कितने है जरा अपने गिरेबाँ में झांक लो कम्बख्तों
आपको किसी की निजी जिंदगी में झाँकने और जज करने का हक़ दिया किसने, कुछ भी बोलेंगे - क्योकि वो पब्लिक लाइफ में है, अपना "चरित्र और लच्छण" देखिए जरा, फिर पड़ोसी को ताकिये जनाब
मैं नही बोलता क्योंकि मुझमे खुद में लाखों कमजोरियाँ है अपने को नही सुधार पा रहा तो किसी को क्या जज करूँ
***
पेट्रोल के भाव बढ़ने पर एक मित्र की पोस्ट पर कमेंट किया कि बेचारी सरकार की मजबूरी है, हमें सरकार का साथ देते हुए भाव वृद्धि की बात नही करना चाहिये और चुपचाप पेट्रोल ले लेना चाहिये बगैर विरोध किये हुए
फेसबुक को इस सकारात्मक कमेंट से दिक्कत हुई और ब्लॉक कर दिया था, एक और सन्देश था फेसबुक से जो यहाँ नही लगा रहा पर सरकार बहुत ध्यान रखती है हम सबका, माईबाप आपकी जय हो, आपका दिया ही खाता हूं - जो पसन्द हो आपको वही ग़ज़ल सुनाता हूँ ( दुष्यंत से माफ़ी सहित )
अभी छूटा हूँ क़ैद से
जय हो, देश से प्रेम है, संविधान के अनुच्छेद 15 से 21 तक का हक़दार हूँ और सबको सलाम करता हूँ
जय है, जय है, जय है
भारत माता की जै, जय श्री राम - बस !!!

***
नेमावर हत्याकांड में प्रेम का त्रिकोण निकला है और यह निहायत ही व्यक्तिगत मामला है इसका यह अर्थ नही कि हत्यारों को छोड़ दो, सजा कानून के हिसाब से तथ्यों और जाँच रिपोर्ट के आधार पर होनी चाहिये
परसो एक टीम जो बात करने यानी Fact Finding करने गई थी, से भी बात हुई थी, उन्होंने भी यही कहा कि इसमें जाति का एंगल नही - बल्कि विशुद्ध प्रेम, बदला और जलन का मामला है
आज इंडियन एक्सप्रेस ने भी इसी तरह की रपट को इंगित करते हुए लम्बी रिपोर्ट छापी है जो परसो नेमावर में थे
हत्याएं जिस नृशंसता और योजनाबद्ध तरीके से की वो निश्चित ही निंदा योग्य है पर इसमें जाति और समुदायगत दुश्मनी खोजना निहायत ही गलत है
लड़की प्रेम करती थी, लड़के की शादी किसी और से हो रही थी - बस यही सब है, पढ़िये इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट

https://indianexpress.com/article/india/bodies-found-in-pit-dewas-district-mp-police-7388011/?fbclid=IwAR1uVsDTgrHDhTXlDevZfPw_mWL1bYA58E_aGPBOd7XDUsu7CHT-3snTwNs

Comments

Popular posts from this blog

हमें सत्य के शिवालो की और ले चलो

आभा निवसरकर "एक गीत ढूंढ रही हूं... किसी के पास हो तो बताएं.. अज्ञान के अंधेरों से हमें ज्ञान के उजालों की ओर ले चलो... असत्य की दीवारों से हमें सत्य के शिवालों की ओर ले चलो.....हम की मर्यादा न तोड़े एक सीमा में रहें ना करें अन्याय औरों पर न औरों का सहें नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." मैंने भी ये गीत चित्रकूट विवि से बी एड करते समय मेरी सहपाठिन जो छिंदवाडा से थी के मुह से सुना था मुझे सिर्फ यही पंक्तिया याद है " नफरतों के जहर से प्रेम के प्यालों की ओर ले चलो...." बस बहुत सालो से खोज जारी है वो सहपाठिन शिशु मंदिर में पढाती थी शायद किसी दीदी या अचार जी को याद हो........? अगर मिले तो यहाँ जरूर पोस्ट करना अदभुत स्वर थे और शब्द तो बहुत ही सुन्दर थे..... "सब दुखो के जहर का एक ही इलाज है या तो ये अज्ञानता अपनी या तो ये अभिमान है....नफरतो के जहर से प्रेम के प्यालो की और ले चलो........"ये भी याद आया कमाल है मेरी हार्ड डिस्क बही भी काम कर रही है ........आज सन १९९१-९२ की बातें याद आ गयी बरबस और सतना की यादें और मेरी एक कहानी "सत...

अदम गोंडवी की ग़ज़लें

अदम गोंडवी की ग़ज़लें............हिन्दुस्तान ने एक शायर ही नहीं खोया बल्कि एक मुकम्मिल इंसान खो दिया है जो लोगो से लोगो की बात कराता था.............और बस इसी तरह से लड़ते भिडते और मौत से भी जीत गया वो........किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई और किसी का मोहताज भी नहीं रहा धन्य है ऐसे अदम गोंडवी और धन्य है उनकी धारदार लेखनी.........नमन......... काजू भुने प्लेट में, व्हिस्की गिलास मे उतरा है रामराज विधायक निवास में पक्के समाजवादी हैं, तस्कर हों या डकैत इतना असर है ख़ादी के उजले लिबास में आजादी का वो जश्न मनायें तो किस तरह जो आ गए फुटपाथ पर घर की तलाश में पैसे से आप चाहें तो सरकार गिरा दें संसद बदल गयी है यहाँ की नख़ास में जनता के पास एक ही चारा है बगावत यह बात कह रहा हूँ मैं होशो-हवास में 000 मुक्तिकामी चेतना अभ्यर्थना इतिहास की यह समझदारों की दुनिया है विरोधाभास की आप कहते हैं इसे जिस देश का स्वर्णिम अतीत वो कहानी है महज़ प्रतिरोध की, संत्रास की यक्ष प्रश्नों में उलझ कर रह गई बूढ़ी सदी ये परीक्षा की घड़ी है क्या हमारे व्यास की? इस व्यवस्था ने नई पीढ़ी को आखिर क्या दिया सेक्स की रंगीनियाँ या ...

Rest in Peace Dr BK Pasi, You will be Remembered Always

नमन डा बी के पासी सन 1991-92 का साल था , एम ए अंग्रेज़ी में करने के बाद कुछ और पढ़ा जाए इस बात की इच्छा थी लिहाजा सोचा कि पीएच डी करने में तो समय लगेगा क्यों ना एम फिल कर लिया जाए, इंदौर के देवी अहिल्या विवि में थोड़ा परिचय था, स्याग भाई ( डा रामनारायण स्याग ) ने ताजा ताजा शोध पूरा किया था और शिक्षा विभाग में अक्सर आना जाना होता था, देवास की मीना बुद्धिसागर उन दिनों वहा शोध के लिए पंजीकृत हुई ही थी, डा उमेश वशिष्ठ, डा सुशील त्यागी, डा छाया गोयल और डा देवराज गोयल से परिचय था ही, सो सोचा कि क्यों ना यहाँ कुछ पढाई की संभावनाएं टटोली जाएँ. सीधा जाकर डा बी के पासी से मिला तो उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा क्या करेगा अब पढ़कर और इतना अच्छा काम कर रहा है तो अब क्या करना है फिर मैंने जिद की तो उन्होंने कहा कि थोड़ा ठहर जा मै एक नया पाठ्यक्रम शुरू कर रहा हूँ भविष्य अध्ययन मान्यता के लिए प्रकरण यु जी सी गया है आते ही सूचना करूंगा. बात आई गयी हो गयी, एक दिन बैतूल में गया हुआ था एक शिक्षक प्रशिक्षण में था तो डा पासी का फोन घर पहुंचा और कहा कि तुरंत मिलने को बुलाया है. मै आते ही ...